Connect with us

छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री बघेल ने 6 दिन में दी 3 हजार 854 करोड़ के विकास-कार्यों की सौगात, हर रोज दो जिलों में नये कार्यों का कर रहे हैं लोकार्पण-भूमिपूजन

Published

on

रायपुर| कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर की रफ्तार सुस्त होने के बाद छत्तीसगढ़ में एक बार फिर विकास-कार्य तेज हो गए हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पिछले एक सप्ताह से हर रोज प्रदेश के दो जिलों में नये विकास-कार्यों की सौगात दे रहे हैं। उनके रायपुर स्थित निवास पर होने वाले वर्जुअल कार्यक्रमों से जिलों में आयोजित हो रहे औपचारिक कार्यक्रमों को आडियो-विडियो माध्यम से लिंक कर हर रोज बड़े पैमाने पर इन कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया जा रहा है।

8 जून मंगलवार से प्रारंभ विकास कार्यक्रमों का यह सिलसिला 21 जून तक आयोजित होगा। रविवार 13 जून तक 3,854 रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया जा चुका था। अब तक 12 जिलों में कार्यक्रम हो चुके हैं। सुकमा और बीजापुर जिले में हालांकि मुख्य कार्यक्रम अभी होना बाकी है, लेकिन इन दोनों जिलों के लिए एक अतिरिक्त वर्चुअल कार्यक्रम में भी 50 करोड़ रुपए के कार्यों का भूमि-पूजन लोकार्पण किया गया है। इन वर्चुअल कार्यक्रमों की एक बड़ी विशेषता यह भी है कि मुख्यमंत्री बघेल जिलों के कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हितग्राहियों से सीधी बातचीत कर उनसे शासन की योजनाओं का फीडबैक ले रहे हैं। राजधानी रायपुर के कार्यक्रम में जहां प्रदेश के सभी वरिष्ठ मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहते हैं, वहीं जिलों के कार्यक्रमों में प्रभारी मंत्री, जनप्रतिनिधि, सभी विभागों के अधिकारी और योजनाओं के हितग्राही शिरकत कर रहे हैं।

दुर्ग और बालोद जिले को 685 करोड़ रूपए के 244 विकास कार्याें की सौगात

बालोद की जल आवर्धन योजना की पाईप लाईन विस्तार के लिए एक करोड़ रूपए की स्वीकृति

8 जून को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दुर्ग और बालोद जिले को 685 करोड़ के विकास और निर्माण कार्याें की सौगात देते हुए कहा है कि साल भर के दौरान कोरोना महामारी की पहली और दूसरी लहर में हमारे सामने बहुत से कठिन चुनौतियां खड़ी की, लेकिन वे नवा छत्तीसगढ़ गढ़ने के हमारे संकल्प को डिगा नहीं सकी। इस कार्यक्रम में दुर्ग और बालोद जिले को 685 करोड़ रूपए की लागत वाले 244 कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया गया। जिसमें दुर्ग जिले में 285.87 करोड़ की लागत वाले 57 कार्यों और बालोद जिले में 399.32 करोड़ रूपए की लागत वाले 187 विकास एवं निर्माण कार्य शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने दोनों जिलों को जिन कार्याें की सौगात दी उसमें मुख्य रूप से शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, विद्युत एवं पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाओं का विकास कार्य शामिल हैं। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने इस अवसर पर बालोद के नगर पालिका की जल आवर्धन योजना के  पाईप लाईन विस्तार के लिए एक करोड़ रूपए की राशि दिए जाने की घोषणा की।

बलौदाबाजार-भाटापारा और महासमुन्द जिले में 565 करोड़ रूपए के कार्योें का लोकार्पण और भूमिपूजन

बलौदाबाजार जिले के ग्राम पाहांदा-लिमाही-रायपुर मार्ग तक पुल सहित पक्की सड़क निर्माण के लिए 6 करोड़ रूपए की स्वीकृति

सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 20 लाख रूपए की स्वीकृति

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 9 जून को आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में बलौदाबाजार-भाटापारा और महासमुन्द जिले में लगभग 565 करोड़ रूपए की लागत के 1430 कार्योें का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। उन्होंने बलौदाबाजार जिले के लिए 295 करोड़ रूपए की लागत के 1172 कार्याें का और महासमुन्द जिले के लिए 270 करोड़ रूपए की लागत के 258 कार्याें का लोकार्पण और भूमिपूजन किया।

यह भी पढ़ें   CG: अब स्थानीय भाषा में होगी पढ़ाई


मुख्यमंत्री ने कहा कि लाॅकडाउन के समय निर्माण कार्य भले ही थोड़ा प्रभावित हुए लेकिन उससे ज्यादा जरूरी काम हमने पूरी ताकत के साथ जारी रखा। मुख्यमंत्री ने बलौदाबाजार-भाटापारा और महासमुन्द जिले में लोकार्पण और भूमिपूजन सामरोह के दौरान पाठ्यपुस्तक निगम के अध्यक्ष श्री शैलेष नितिन त्रिवेदी की मांग पर बलौदाबाजार जिले के ग्राम पाहांदा से लिमाही होते हुए रायपुर तक पुल सहित पक्की सड़क निर्माण के लिए 6 करोड़ रूपए की स्वीकृति और बलौदाबाजार में ठेठवार यादव समाज के लिए सामुदायिक भवन निर्माण के लिए भूमि आबंटन होेेने पर भवन निर्माण के लिए 20 लाख रूपए की स्वीकृति देने का आश्वासन दिया।  

कबीरधाम और गरियाबंद जिले में 582 करोड़ रूपए के 1270 विकास और निर्माण कार्यों का भूमिपूजन-लोकार्पण

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि जो लघु वनोपज किसी समय शोषण का जरिया थी, वे राज्य सरकार की योजनाओं से आज वनवासियों की ताकत बन गई हैं। राज्य सरकार ने वनवासियों को वन अधिकार पट्टा देने के साथ वनों के संसाधनों पर गांवों को भी अधिकार दिया है। मुख्यमंत्री 10 जून को आयोजित कार्यक्रम में गरियाबंद और कबीरधाम जिलों को 582 करोड़ रूपए की लागत के 1270 कार्याें की सौगात दी। उन्होंने गरियाबंद जिले के लिए 357 करोड़ 23 लाख रूपए की लागत के 516 कार्याें का और कबीरधाम जिले में 224 करोड़ 75 लाख रूपए की लागत के 754 कार्याें का लोकार्पण और भूमिपूजन किया और दोनों जिलों में विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों से चर्चा कर योजनाओं का फीड बेक लिया।


राजनांदगांव और धमतरी जिले में 828 करोड़ रूपए के कार्याें का लोकार्पण-भूमिपूजन

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि आम छत्तीसगढ़िया का अनुभव और उनकी जरूरतें हैं राज्य सरकार की योजनाओं का आधार। यही कारण है कि हमारी योजनाएं आम लोगों तक जमीनी स्तर पर सुगमता से पहुंच रही हैं। उन्होंने कहा कि इस बात का संतोष है कि हमारे अन्नदाता आज खुश हैं। लोगों को योजनाओं का लाभ और गांवों में ही रोजगार का जरिया मिल रहा है। मुख्यमंत्री ने 11 जून के कार्यक्रम में राजनांदगांव और धमतरी जिले में 828 करोड़ रूपए के लोकार्पण-भूमिपूजन किया। उन्होंने इस मौके पर राजनादगांव जिले में 556 करोड़ रूपए के 192 विकास कार्याें तथा धमतरी जिले में 271 करोड़ 51 लाख रूपए के 270 नए विकास कार्याें की सौगात दी और शासन की विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों से चर्चा कर उन्हें मिले फायदे की जानकारी ली।


नवा छत्तीसगढ़ गढ़ने का संकल्प हो रहा है साकार

बेमेतरा एवं मुंगेली जिले को मुख्यमंत्री ने दी 448.77 करोड़ रूपए की सौगात

साजा में 50 बिस्तर वाले मातृ शिशु अस्पताल खोलने की घोषणा

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 12 जून को आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में मुंगेली जिले में 276 करोड़ 12 लाख रूपए की लागत के विकास कार्य तथा बेमेतरा जिले में 172 करोड़ 65 लाख रूपए की लागत वाले विकास एवं निर्माण कार्यो का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया। श्री भूपेश बघेल ने इस मौके पर कृषि एवं जल संसाधन मंत्री श्री रविन्द्र चैबे के आग्रह पर साजा में 50 बिस्तर वाले मातृ शिशु चिकित्सालय (एमसीएच) खोलने की घोषणा की।


मुंगेली जिले में जिन प्रमुख कार्यों का लोकार्पण किया गया, उनमें ग्राम धरमपुरा में 9 करोड़ 11 लाख 44 हजार रूपये की पॉलिटेक्निक कॉलेज भवन तथा ग्राम बंधवा में 16 करोड़ एक लाख रूपये की लागत से एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय शामिल है। इन शिक्षा संस्थानों के शुभारंभ से विद्यार्थियों का बेहतर भविष्य संवर सकेगा। मुंगेली जिले में आवागमन को सहज बनाने के लिए 2 करोड़ 72 लाख 42 हजार रूपये की लागत से निर्मित होने वाले जमकुही से नुनियाकछार पहुंच मार्ग, मुख्यमंत्री सुगम सड़क योजना के अंतर्गत पहुँचविहीन शासकीय भवनों तक पहुंचने के लिए 8 करोड़ 47 लाख 84 हजार रूपये की लागत से बनने वाले 51 सीमेंट क्राकीट सड़क निर्माण कार्य, 6 करोड़ 93 लाख रूपये की लागत से निर्मित होने वाले तेलीखाम्ही से गोविंदपुर और फुलवारी से मोहतरा कुर्मी तक पहुँच मार्ग शामिल हैं।

यह भी पढ़ें   CG Budget Session : कांग्रेस के विधायक ने ही घेरा मंत्री को! DMF की राशि में बंदरबाट का लगाया आरोप...

आदिवासियों के हितों के संरक्षण के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध

ग्रामीणों की मांग पर जगरगुण्डा में 30 बिस्तरों के अस्पताल की घोषणा

गंगालूर क्षेत्र की 10 ग्राम पंचायतों को मिलेगी लाल पानी की समस्या से मुक्ति: 5 करोड़ रूपए की लागत से सिल्टेशन फिल्ट्रेशन स्ट्रक्चर एवं सोलर ड्यूल पम्प की स्थापना

43.08 करोड़ रूपए की लागत के 104 कार्याें की स्वीकृति के साथ भूमिपूजन

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 12 जून को एक अन्य कार्यक्रम में बीजापुर और सुकमा जिले के ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों और समाज प्रमुखों के साथ वर्चुअल कार्यक्रम में चर्चा के दौरान ग्रामीणों की मांग पर जगरगुण्डा में 30 बिस्तरों के अस्पताल की स्वीकृति की घोषणा की। इसी तरह उन्होंने बीजापुर जिले के गंगालूर क्षेत्र में लाल पानी की समस्या से प्रभावित 10 ग्राम पंचायतों गंगालूर, बुरजी, गोंगला, पुसनार, पीडिया, तोडका, गमपुर, कैका, रेड्डी और पालनार को इस समस्या से मुक्ति दिलाने के लिए 5 करोड़ रूपए की लागत से वहां सिल्टेशन फिल्ट्रेशन स्ट्रक्चर और सोलर ड्यूल पम्प की स्थापना की घोषणा की। इस प्लांट की स्थापना से इस क्षेत्र के 6 हजार परिवारों के लगभग 20 हजार लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो सकेगा।


मुख्यमंत्री बघेल ने कार्यक्रम में बीजापुर और सुकमा जिले के विभिन्न ग्रामों में प्राथमिक शाला, आंगनबाड़ी, ग्राम पंचायत भवनों, उचित मूल्य की दुकानों, देवगुड़ी निर्माण, सोलर ड्यूल पम्प स्थापना, सीसी रोड निर्माण, हैण्ड पम्प स्थापना के लगभग 43 करोड़ 08 लाख रूपए की लागत के 104 कार्याें की स्वीकृति प्रदान करते हुए कार्यक्रम में ही इन कार्याें का भूमिपूजन किया।
 
रायपुर और गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले को 681 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 13 जून के कार्यक्रम में रायपुर और गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले को 681 करोड़ रूपए से अधिक के 752 विकास कार्यों की सौगात दी। मुख्यमंत्री ने रायपुर जिले में 561 करोड़ 32 लाख रूपये के तथा गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले में 120 करोड़ 8 लाख 60 हजार रूपए की लागत के कार्यो का लोकार्पण-भूमिपूजन किया। रायपुर जिले में लोकार्पित किए जाने वाले विकास कार्यों में सेतु निर्माण, सड़क निर्माण, स्वास्थ्य, कृषि और ग्रामीण अधोसंरचना, जल संरचनाओं का निर्माण, गृह निर्माण मंडल, आश्रम छात्रावास, स्माट सिटी रायपुर के कार्य शामिल हैं।


मुख्यमंत्री ने गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले में 52 करोड़ 82 लाख रूपए के 61 विकास कार्यों का लोकार्पण तथा 67 करोड़ 26 लाख रूपए के 300 कार्यो का भूमिपूजन किया। मुख्यमंत्री बघेल ने इस वर्चुअल कार्यक्रम में रायपुर की दो महान विभूतियों सेठ नेमीचंद श्रमाल और गोविंद लाल वोरा की बाल आश्रम में स्थापित प्रतिमाओं का अनावरण भी किया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

news

बिलासपुर को मिली नई सौगात

Published

on

Chouksey College of Ayurved Research Center & Hospital

बिलासपुर। क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। Chouksey Group of Colleges के अंतर्गत नया Chouksey College of Ayurved Research Center & Hospital अब राष्ट्रीय आयुर्वेद आयोग (NCISM), नई दिल्ली से संबद्ध हो गया है।

यह उपलब्धि बिलासपुर के लिए गौरव की बात है, क्योंकि अब जिले को अपना पहला और एकमात्र निजी बीएएमएस (BAMS) कॉलेज मिल गया है।

कॉलेज प्रबंधन ने बताया कि इस वर्ष होने वाली काउंसलिंग में चौकसे आयुर्वेद कॉलेज में NEET 2025 के आधार पर प्रवेश (Admission) दिए जाएंगे। इससे विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण आयुर्वेद शिक्षा एवं आधुनिक सुविधाओं से युक्त प्रशिक्षण का अवसर मिलेगा।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ : आज से एयरपोर्ट में एंट्री के लिए बदल गए नियम, पढ़ें पूरी खबर

ज्ञात रहे कि इस वर्ष Chouksey Group के इंजीनियरिंग कॉलेज में बिलासपुर संभाग में सर्वाधिक प्रवेश (Admissions) हुए हैं। साथ ही डिग्री पाठ्यक्रमों जैसे B.Com, Law, BBA, BCA, PGDCA की सभी सीटें भी पूर्ण रूप से भर गई हैं। यह विद्यार्थियों के बीच चौकसे ग्रुप की बढ़ती लोकप्रियता और विश्वास को दर्शाता है।

चौकसे ग्रुप ऑफ कॉलेजेस के प्रबंध निदेशक डॉ. आशीष जायसवाल ने कहा —
“हमारा संकल्प विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है। बिलासपुर में पहला निजी बीएएमएस कॉलेज खुलना न केवल विद्यार्थियों बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। हमें विश्वास है कि यह कॉलेज आयुर्वेद शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में नई पहचान स्थापित करेगा।”

Continue Reading

news

अग्रसेन धाम में गूँज रही श्रीमद्भागवत कथा, आस्था का उमड़ा सैलाब

Published

on

Shrimad Bhagwat Katha is resonating in Agrasen Dham, a flood of faith has surged

रायपुर। अग्रसेन धाम, छोकरा नाला में गोयल परिवार द्वारा आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव में भक्ति और आस्था का अनुपम संगम देखने को मिल रहा है।

श्रीधाम वृंदावन वाले सुप्रसिद्ध कथावाचक परम पूज्य श्री आनंद कृष्ण ठाकुर जी महाराज अपने मधुर श्रीमुख से कथा वाचन कर रहे हैं। उनके मुखारविंद से झर रही श्रीकृष्ण कथा श्रद्धालुओं के हृदयों को भक्ति रस में सराबोर कर रही है।

हर दिन दोपहर 3 बजे से रात्रि 9 बजे तक चल रही कथा में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ रहा है। केवल रायपुर ही नहीं, बल्कि आसपास के गाँवों और कस्बों से भी बड़ी संख्या में भक्तजन आकर कथा श्रवण का सौभाग्य प्राप्त कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें   महासमुंद: पिकअप और ट्रैक्टर ट्राली में जबरदस्त भिडंत, दो लोगों की मौत, 20 से ज्यादा घायल

पूरे परिसर में निरंतर हरिनाम संकीर्तन, भजनों और आध्यात्मिक ऊर्जा की गूँज से वातावरण अलौकिक हो गया है।

Continue Reading

news

हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन महिला विंग की प्रदेश अध्यक्षा बबीता अग्रवाल को मिला राष्ट्रीय अग्र ज्योति अलंकरण सम्मान

Published

on

State President of Helping Hands Club Foundation Women's Wing Babita Agarwal received the National Agra Jyoti Alankaran Samman

सबसे अग्रणी संस्था में अहम भूमिका सामाजिक कार्यों से लेकर महिला सशक्तिकरण में अहम योगदान के लिए हुई सम्मानित

छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन का नवम अग्र अलंकरण समारोह में डॉक्टर रमन सिंह के हाथों मिला सम्मान

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन का नवम अग्र अलंकरण समारोह 28 अगस्त को एस एन पैलेस रायपुर में सम्पन्न हुआ इस समारोह में छत्तीसगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले 18 विभूतियों का सम्मान किया जाएगा। इस राष्ट्रीय अलंकरण समारोह में पूरे देश में अपनी अलग पहचान बना चुकी प्रदेश की सबसे अग्रणी संस्था हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन की महिला विंग की प्रदेश अध्यक्षा रायपुर निवासी श्रीमती बबीता अग्रवाल को अग्र ज्योति अलंकरण पुरस्कार से सम्मानित किया गया। आपको बता दे कि हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन के अध्यक्षा के रूप में बबीता अग्रवाल ने अनेकों सामाजिक गतिविधियों में अपना बहुमूल्य योगदान दिया है इनके इस दायित्व में इन्होंने पूरे प्रदेश में महिला समूहों में एक अलग अलख जगाई है। एवं आज के समय में हेल्पिंग हैंड्स क्लब की महिला विंग में हजारों की संख्या में महिलाएं शामिल है। विगत दिनों राखी विथ रक्षक का महा आयोजन राजधानी रायपुर के पुलिस ग्राउंड में किया गया था जो अपने आप में एक इतिहास के पन्ने में दर्ज हो गया। जिसमें हजारों रक्षक देश के जवानों को हेल्पिंग हैंड्स की बहनों ने रक्षासूत्र बांधा था। बबीता अग्रवाल शुरू से ही सामाजिक कार्यों में निस्वार्थ भाव से लोगो की मदद करने में दूसरों का दर्द दूर करने में सामाजिक बुराइयों को नष्ट करने में आगे रहती है। वही बबीता अग्रवाल ने बताया कि यह सम्मान उनके जीवन में एक नई ऊर्जा प्रदान कर रहा है। उन्होंने बताया कि हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन के फाउंडर एवं प्रदेश अध्यक्ष अंकित अग्रवाल से उन्होंने बहुत कुछ सीखा है अंकित अग्रवाल के नेतृत्व और मार्गदर्शन में मानवसेवा माधवसेवा का साक्षात् उदाहरण जीवन में उतारा है जिस वजह से आज वो इस मुकाम पर है। एवं हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन एक एनजीओ नहीं एक परिवार की तरह रहता है एवं कार्य करता है। उन्होंने आगे कहा कि अग्रवाल समाज के वरिष्ठ विधायक संपत अग्रवाल, अशोक सियाराम अग्रवाल,सुनील रामदास अग्रवाल,रमेश अग्रवाल , मनोज गोयल, अशोक मोदी , योगेश अग्रवाल हमेशा उनके प्रेरणाश्रोत रहे है। साथ ही उन्होंने आगे कहा कि हेल्पिंग हैंड्स महिला विंग की उनके साथीगण बहने हमेशा ही उनके साथ कंधे से कंधा मिला कर अग्रणी होकर कार्य करती है एवं यह मेरा नहीं मेरी पूरी टीम का सम्मान है यह सम्मान में अपनी पूरी टीम को समर्पित करती हु। साथ ही में छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन का इस पल के लिए इस सम्मान के लिए तहे दिल से आभार व्यक्त करती हु।
हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन के प्रदेश संरक्षक डॉ रमेश अग्रवाल मनोज गोयल, अध्यक्ष अंकित अग्रवाल,उपाध्यक्ष विन्नी सलूजा तरुण अग्रवाल, अमित केडिया , रजत अग्रवाल , उदित अग्रवाल , विवेक श्रीवास्तव, रिंकू केडिया ,भारती मोदी,सुनीता पांडे, ज्योति अग्रवाल, पूजा छाबड़ा, एकता मलिक , अल्पना शर्मा , अंकुर अग्रवाल, मयंक जैन ,सुमित अग्रवाल,राकेश बोथरा,सुकुमार चटर्जी, अनामिका मिश्रा ,सेजल खंडेलवाल एवं अन्य सभी सदस्यों ने बबीता अग्रवाल को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रदान की।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ में प्रसाशनिक फेरबदल जारी, 11 थानों के थाना प्रभारी बदले... यहाँ देखें पूरी लिस्ट

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending