मनोरंजन
दफनाने से पहले ज़िंदा हुई ‘लाश’, मुस्कुराकर निकली बाहर, कब्र खोदने वाले बेहोश!
Dead woman gets Alive at Funeral : कुछ घटनाएं ऐसी होती हैं, जिन पर यकीन कर पाना मुश्किल होता है. इन्हें आम भाषा में लोग चमत्कार कहते हैं. कुछ ऐसा ही चमत्कार (Dead Woman Gets Alive) तब हुआ, जब एक महिला अपने ही अंतिम संस्कार पर उठकर बैठ गई. लोग उसे मरा हुआ समझ रहे थे, लेकिन वो ताबूत के अंदर से वो मुस्कुराती हुई बाहर आई.
डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक एसी डनबर नाम की महिला को मिर्गी का दौरा पड़ा था. उसे मृत घोषित कर दिया गया था. कब्र खोदने वालों ने उसके लिए 6 फीट की कब्र भी खोद दी थी और महिला को सिर्फ अंदर दफनाया जाना था. इसी बीच कुछ ऐसा हुआ, जिसकी किसी को भी उम्मीद नहीं थी.
दफनाने से पहले उठकर बैठी महिला
एसी डनबर जब 30 साल की थीं, तो उन्हें मिर्गी के दौरे के बाद मरा हुआ घोषित कर दिया गया था. उन्हें आखिरी विदाई देने के लिए नाते-रिश्तेदार भी आ गए थे. उनकी बहन को एसी की मौत का बहुत दुख था. ऐसे में जब उनकी कब्र खोद दी गई और उन्हें अंदर दफनाया जाना था, तो उन्होंने ताबूत खोलकर उन्हें देखना चाहा. हालांकि ताबूत खोलते ही शव की जगह पर एबी उठकर मुस्कुराती हुई बैठ गईं, तो लोगों को खुशी या दुख के बजाय सदमा लग गया. उन्हें लगा मानो सामने कोई भूत हो.
कब्र खोदने वालों की हालत हुई खराब
Buried Alive की रिपोर्ट के मुताबिक कब्र खोद रहे 3 मजदूर ऐसे चौंके की पीछे कब्र में ही गिर पड़े. इसमें से एक की पसलियां तक टूट गईं और उसे अस्पताल ले जाना पड़ा, जबकि बाकी के दो उसके ऊपर गिरकर बेहोश हो गए. इतना ही नहीं मौत पर रोने के लिए आए लोग भी वहां से रफूचक्कर हो गए. एसी की खुद की बहन भी उसे बाहर आता देख भाग गई. ये घटना 1915 में अमेरिका के साउथ कैरोलिना में हुई थी. इसके बाद एसी 47 साल तक ज़िंदा रहीं और 1955 में उनकी मौत हुई.
मनोरंजन
60 की उम्र में दुल्हनिया बनीं ये एक्ट्रेस, फेसबुक पर दी थी दिल, शादी की फोटो ने मचाया तहलका

Suhasini Mulay Wedding: ‘जब प्यार किया तो डरना क्या…’ इस गाने के बोल को सच कर दिखाया सुहासिनी मुले ने. उन्होंने 60 साल की उम्र तक शादी नहीं की. लेकिन फिर फेसबुक पर उनकी वन एंड ओन्ली मिल गए. उन्होंने लोग क्या सोचेंगे-क्या कहेंगे ये कुछ नहीं सोचा और 60 की उम्र में ही शादी कर ली. उनकी शादी की तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल हुई थीं.
फेसबुक पर दिल दे बैठी थीं सुहासिनी मुले
उन्होंने लव स्टोरी बताई थी. उन्होंने कहा, ‘मेरी अपने हसबैंड से मुलाकात फेसबुक पर हुई थी. मुझे सोशल मीडिया चलाना अच्छा नहीं लगता था.’ लेकिन एक दोस्त ने उन्हें अकाउंट बनाने की सलाह दी. यहीं से सुहासिनी मुले की फेसबुक पर एंट्री हुई. फेसबुक पर ही उनकी मुलाकात अतुल गुर्टू से हुई, जो भौतिक विज्ञानी हैं. एक्ट्रेस ने कहा, ‘मुझे विज्ञान में कुछ रुचि थी. मेरा उनकी तरफ झुकाव हो गया.’ यहीं से दोनों के बीच बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ. एक दिन अतुल गुर्टू ने एक्ट्रेस से पूछा, ‘क्या आपका मोबाइल नंबर मिल सकता है.’ एक्ट्रेस ने रिप्लाई नें लिखा,’अच्छी लड़कियां अजनबियों को मोबाइल नंबर नहीं देतीं.’
60 की उम्र में की शादी
धीरे-धीरे सुहासिनी मुले और अतुल गुर्टू का रिश्ता इतना गहरा हुआ कि उन्होंने तमाम सवाल-जवाब के बाद शादी का फैसला लिया. इस दौरान एक्ट्रेस के मन में कई प्रश्न खड़े हुए. लेकिन आखिर में उन्होंने शादी करने का फैसला ले ही लिया. 2011 में 16 जनवरी के दिन दोनों ने शादी की. एक-दूसरे से मिलने के 1.5 महीने के बाद दोनों ने शादी का फैसला लिया. अब अभिनेत्री 74 साल की हो गई हैं. सुहासनी ने इंटरव्यू में यह भी बताया था कि उन्हें और अतुल को एक साथ शादी वाले अंदाज में देख पंडित जी हैरान रह गए थे.
कई शो-फिल्मों में कर चुकी काम
मराठी के साथ हिंदी नाटकों और फिल्मों में भी सुहासिनी मुले काम कर चुकी हैं. ‘दिल चाहता है’, और ‘हू-तू-तू’ के लिए तो उन्हें नेशनल अवॉर्ड भी मिल चुका है. ‘लगान’ मूवी में एक्ट्रेस आमिर खान की मां का रोल निभा चुकी हैं. लोग उनकी एक्टिंग को बहुत पसंद करते हैं.
मनोरंजन
Bigg Boss 18: एक ‘वीकेंड का वार’ में दो एलिमिनेशन, ईडन रोज समेत ये मशहूर कंटेस्टेंट हुए बाहर

बिग बॉस 18 के ‘वीकेंड का वार’ पर सभी घरवालों को डबल झटका मिला. इस हफ्ते सलमान खान के शो से एक नहीं, बल्कि दो कंटेस्टेंट बाहर किए गए हैं. यामिनी मल्होत्रा और ईडन रोज का ‘बिग बॉस 18’ का सफर अब खत्म हो गया है.
सलमान खान के शो ‘बिग बॉस 18’ से यामिनी मल्होत्रा और ईडन रोज का सफर खत्म हो गया है. दरअसल इस हफ्ते बिग बॉस के घर से एक नहीं दो नहीं बल्कि तीन-तीन खिलाड़ियों का एविक्शन हो गया है. सबसे पहले मेकर्स ने ‘मिड वीक एविक्शन’ की घोषणा की थी. ‘बिग बॉस 18’ के घर के अंदर हुए इस एलिमिनेशन में सभी घरवालों को चाहत पांडे, ईशा सिंह, यामिनी मल्होत्रा, कशिश कपूर, ईडन रोज और दिग्विजय सिंह राठी में से किसी एक को बाहर निकालना था. इन 6 कंटेस्टेंट में से ज्यादातर घरवालों ने दिग्विजय को वोट करते हुए उन्हें शो से बाहर निकाला.
दिग्विजय के एलिमिनेशन के बाद बिग बॉस की तरफ से ये ऐलान किया गया कि नॉमिनेशन प्रक्रिया पूरी तरह से खत्म नहीं हुई है और जल्द ही सलमान खान के इस शो में दूसरा एलिमिनेशन होने वाला है. बिग बॉस की तरफ से ये भी कहा गया था कि शो में इस हफ्ते कौन बाहर जाएगा, इसका फैसला अब जनता के हाथ में होगा. हालांकि उस समय न तो कंटेस्टेंट को डबल एलिमिनेशन की जानकारी थी न ही ‘बिग बॉस’ देखने वाली ऑडियंस को. ‘वीकेंड का वार’ के दूसरे एपिसोड में सलमान खान ने सभी घरवालों को झटका देते हुए कहा कि इस हफ्ते दो कंटेस्टेंट शो से बाहर होने वाले हैं. लेकिन इन दोनों के एलिमिनेशन का ऐलान सलमान ने नहीं बल्कि बिग बॉस ने किया.
खत्म हुआ यामिनी मल्होत्रा और ईडन का सफर
‘वीकेंड का वार’ के आखिर में बिग बॉस की तरफ से ये ऐलान कर दिया गया कि इस बार एक नहीं दो कंटेस्टेंट शो से बाहर होने वाले हैं. सबसे कम वोट्स मिलने की वजह से ईडन रोज और यामिनी मल्होत्रा शो से बाहर हो रही हैं. दरअसल इस हफ्ते श्रुतिका राज छोड़कर सभी कंटेस्टेंट घर से बाहर जाने के लिए नॉमिनेट हुए थे. श्रुतिका राज ‘बिग बॉस 18’ की नई टाइम-गॉड होने की वजह से अगले दो हफ्ते तक वो एलिमिनेशन से सुरक्षित हैं.
एक हफ्ते में 3 वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट हुए बाहर
‘बिग बॉस 18’ के घर में सबसे पहले दिग्विजय सिंह राठी और कशिश कपूर ने बतौर ‘वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट’ एंट्री की थी. इन दोनों के बाद यामिनी मल्होत्रा, अदिति मिस्त्री और ईडन रोज की एंट्री के साथ सलमान खान के शो में ग्लैमर का तड़का लगाया गया था. लेकिन इस हफ्ते इन 5 वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट में से तीन कंटेस्टेंट का एविक्शन हो गया है. अदिति मिस्त्री की बात करें तो दिग्विजय, ईडन रोज और यामिनी मल्होत्रा से पहले ही वो इस शो से बाहर हो चुकी हैं. अब शो में बची एकलौती ‘वाइल्ड कार्ड’ कंटेस्टेंट कशिश कपूर ‘बिग बॉस 18‘ में क्या कमाल दिखाती हैं? ये देखना दिलचस्प होगा.
मनोरंजन
Digvijay Rathee की वापसी हुई तो किन 5 से लेंगे बदला? Salman Khan के सामने गिनाए नाम

Digvijay Rathee Reveals his Enemies in Bigg Boss 18: दिग्विजय सिंह राठी के एविक्शन से सोशल मीडिया पर जंग छिड़ गई है। फैंस शो में उन्हें वापस लाने की मांग कर रहे हैं। अगर दिग्विजय घर में दोबारा आते हैं, तो उनके सबसे बड़े दुश्मन कौन होंगे? आइए जानते हैं…
Digvijay Rathee Reveals his Enemies in Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 में जब से दिग्विजय सिंह राठी का एविक्शन हुआ है, सोशल मीडिया पर मेकर्स को जमकर ट्रोल किया जा रहा है। सेलिब्रिटीज से लेकर दर्शक तक मेकर्स के इस फैसले को अनफेयर बता रहे हैं। यही नहीं दिग्विजय की शो में वापसी की मांग कर रहे हैं। इस बीच वीकेंड का वार में सलमान खान घरवालों खासतौर पर टाइम गॉड श्रुतिका अर्जुन, चुम दरांग और शिल्पा शिरोडकर से बात दिग्विजय के एविक्शन पर बात करेंगे।
लेटेस्ट शो का प्रोमो सामने आया है, जिसमें सलमान से बात करते हुए दिग्विजय ने घर के अंदर मौजूद अपने दुश्मनों का नाम रिवील किया है। माना जा रहा है कि अगर उनकी घर में वापसी होती है, जो उनके इन दुश्मनों को काफी मुश्किल हो सकती है। आइए जानते हैं कि दिग्विजय राठी ने किन-किन के नाम लिए हैं।
वीकेंड का वार में आएंगे दिग्विजय राठी
बिग बॉस 18 के फैन पेज ‘बिग बॉस तक’ ने वीकेंड का वार से जुड़ा प्रोमो शेयर किया है। इस प्रोमो में सलमान खान, दिग्विजय सिंह राठी से उनके एविक्शन को लेकर बात करते हुए दिख रहे हैं। सलमान कहते हैं, ‘किसी ने नहीं सोचा था कि वह इतनी जल्दी बाहर हो जाएंगे। तुम बॉटम 6 में कैसे आ गए?’
सलमान खान का यह सवाल सुनते ही दिग्विजय राठी इमोशनल हो जाते हैं। वह कहते हैं, ‘मुझे लगता है कि लोग यहां बहुत तेजी से बदल जाते हैं।’ इसके बाद सलमान खान घरवालों और दिग्विजय राठी के सामने चुम दरांग, श्रुतिका अर्जुन और शिल्पा शिरोडकर से सवाल पूछते हुए कहते हैं कि क्या उन्हें नहीं लगता था कि दिग्विजय राठी उनके ग्रुप का हिस्सा रहे हैं। उन्हें बचा लेना चाहिए था। सलमान, चुम से सवाल करते हुए कहते हैं, ‘दिग्विजय के एलिमिनेशन का आपको बहुत दुख हुआ लेकिन आपका फोकस सिर्फ करणवीर मेहरा को टॉप 1 पर लाने पर था।’
सलमान खान ने चुम और श्रुतिका से पूछा सवाल
प्रोमो में सलमान खान आगे कहते हैं, ‘जब कोई बाहर हो जाता है, तो आप रोते हैं और दुखी होते हैं लेकिन जब वह बाहर हुआ तो आपने उसका साथ क्यों नहीं दिया।’ बता दें कि इस प्रोमो के आने के बाद से कयास लगाया जा रहा है कि शायद दिग्विजय राठी बिग बॉस 18 में दोबारा वापसी कर सकते हैं। अगर ऐसा हुआ तो घर के उन सदस्यों के लिए खतरा बढ़ सकता है जिनका हाथ वाकई दिग्विजय सिंह राठी के एविक्शन में था।
दिग्विजय के घर में दुश्मन कौन
बता दें कि सलमान खान ने जब दिग्विजय राठी से पूछा कि खुलकर बताएं कि उनके निष्कासन के पीछे कौन था? हालांकि प्रोमो में दिग्विजय ने स्पष्ट कुछ नहीं कहा लेकिन उनके दुश्मनों की सूची में सबसे ऊपर श्रुतिका अर्जुन, विवियन डीसेना, अविनाश मिश्रा, ईशा सिंह, रजत दलाल, एडिन रोज और यामिनी मल्होत्रा का नाम होगा। जाहिर है कि उनके एविक्शन में सबसे ज्यादा हाथ इन्हीं लोगों का था।
देश5 years agoTMC की जीत के बाद बंगाल में भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं के साथ सामूहिक बलात्कार और हत्याओं से कांप उठा देश, देखें Video
क्राइम5 years agoRaipur Sex Racket: राजधानी रायपुर में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, कमरे के अंदर जाते ही पुलिसवालों के उड़े होश
क्राइम5 years agoपति ने बनाया पत्नी का Sex Video और जीजा को भेजा, हवसी जीजा ने भी किया कई बार बलात्कार, जीजा छत्तीसगढ़ में VIP बटालियन में है PSO!
क्राइम5 years agoकिराएदार के साथ पत्नी मना रही थी रंगरेलियां, पति ने पत्नी और उसके आशिक को दी दर्दनाक मौत
छत्तीसगढ़5 years agoChhattisgarh: चाइल्ड पोर्नोग्राफी केस में 2 गिरफ्तार, Porn Video डाउनलोड कर करते थे शेयर
क्राइम5 years agoजिस्म की हवस में पागल हुई Chhattisgarh की महिला! प्रेमी संग मिलकर पति की दर्दनाक हत्या
मनोरंजन5 years agoRadhe Full Movie Leaked For Free Download| सलमान खान की Radhe Movie हुई लीक
छत्तीसगढ़5 years agoसहायक ग्रेड 3 सहित इन पदों पर निकली भर्ती, 75000 रुपए मिलेगी सैलरी, 12वीं पास भी कर सकेंगे आवेदन



























