Connect with us

छत्तीसगढ़

कोरोना की तीसरी लहर से बचाव के लिए बिलासपुर जिले में व्यापक तैयारी

Published

on

बिलासपुर। कोरोना के संभावित तीसरी लहर को देखते हुए इससे बचाव के लिए जिले में व्यापक तैयारी की जा रही है। संभागीय कोविड अस्पताल में बेड बढ़ाने के साथ-साथ बच्चों के लिए भी अलग से 40 बेड का आईसीयू वार्ड तैयार किया गया है। ग्रामीण क्षेत्रों में मितानिन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर से निपटने के लिए प्रशिक्षण और दवाएं उपलब्ध कराई जा चुकी है।


मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बिलासपुर ने बताया कि कलेक्टर डाॅ. सारंाश मित्तर के मार्गदर्शन में कोविड संक्रमण के तीसरे लहर से निपटने के लिए संभागीय कोविड अस्पताल में बेड की संख्या 100 सेे बढ़ाकर 200 किया जा रहा है। सभी बेड में आॅक्सीजन सप्लाई रहेगी इसके लिए दो अतिरिक्त आॅक्सीजन प्लांट बनाए जा रहे है। वर्तमान में चल रहे एक प्लांट को मिलाकर कुल तीन आॅक्सीजन प्लांट से मरीजों तक आॅक्सीजन की सप्लाई होगी। साथ ही 100 पोर्टेबल वार्ड भी बनाया जा रहा है। एक बिस्तर के इन पोर्टेबल वार्डों में मरीज के लिए बिस्तर, पंखा, लाईट, बाथरूम सभी सुविधाएं उपलब्ध रहेगी।

यह भी पढ़ें   दुर्ग से माना एयरपोर्ट तक सिटी बस सेवा आज से शुरू

छत्तीसगढ आयुर्विज्ञान संस्थान सिम्स के कोरोना वार्ड में भी 140 से अधिक आॅक्सीजनेटेड बेड उपलब्ध है। कोरोना जांच के लिए यहां तीन आरटीपीसीआर मशीन उपलब्ध है। सिम्स में 250 केवीए का नवीन आॅक्सीजन जनरेटर प्लांट भी निर्माणाधीन है। तीसरी लहर में बच्चों के ज्यादा प्रभावित होने की आशंका को मद्देनजर रखते हुए शिशु रोग वार्ड में मेडिकल गैस पाईपलाइन, सेक्शन पाईपलाइन स्थापित किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त रेलवे, एसईसीएल, एनटीपीसी के अस्पताल, अपोलो अस्पताल सहित 35 निजी अस्पतालों में भी तैयारी है। तखतपुर, बिल्हा, मस्तूरी एवं कोटा में बनाए गए कोविड केयर सेंटरों में भी पूर्व में बनाई गई व्यवस्था को यथावत् रखते हुए सुविधाएं बढ़ाने के निर्देश दिए गए है।

यह भी पढ़ें   थाना कोनी : पुलिस टीम द्वारा निजात अभियान में मिली कामयाबी 83 लीटर कच्ची शराब जप्त 03 आरोपी गिरफ्तार


ग्रामीण क्षेत्र में मितानिन एवं आंगनबाड़ी कार्यकताएं घर-घर जाकर वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित कर रही हंै। संक्रमण से निपटने के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है। मितानिनों को कोरोना दवा किट एवं दवा पेटी उपलब्ध करा दिया गया है। जिससे वे संक्रमण के प्रारंभिक स्तर पर ही मरीजों को दवाएं दे सकें। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. प्रमोद महाजन ने बताया कि कोरोना के साथ-साथ मौसमी बीमारियों से भी निपटने के लिए सभी खण्ड चिकित्सा अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किया गया है।

छत्तीसगढ़

Dhamtari Suicide News: धमतरी जिले के मगरलोड थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के मगरलोड थाना क्षेत्र के ग्राम छोटी करेली में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक नवविवाहिता की फांसी पर लटकी लाश घर के अंदर मिली। मृतका की पहचान 23 वर्षीय नूतन दीवान के रूप में हुई है।

Published

on

Dhamtari Suicide News: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के मगरलोड थाना क्षेत्र के ग्राम छोटी करेली में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक नवविवाहिता की फांसी पर लटकी लाश घर के अंदर मिली। मृतका की पहचान 23 वर्षीय नूतन दीवान के रूप में हुई है। युवती की शादी महज 13 दिन पहले ही हुई थी। नूतन मूल रूप से फिंगेश्वर क्षेत्र के खैरझिटी गांव की रहने वाली थी और शादी के बाद अपने ससुराल छोटी करेली में रह रही थी।

क्या है पूरा मामला?

बताया जा रहा है कि घटना से ठीक पहले पति और पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था (Dhamtari Suicide News) और इसी के बाद नूतन ने घर के अंदर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना की सूचना मिलते ही मगरलोड पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है.

यह भी पढ़ें   भाजयुमो रायपुर अध्यक्ष गोविंद गुप्ता नेतृव में राष्ट्रीय मंत्री रवि भगत का हुआ भव्य स्वागत

पुलिस कर रही मामले की जांच

फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। खास तौर पर यह जानने की (Dhamtari Suicide News)  कोशिश की जा रही है कि पति-पत्नी के बीच आखिर विवाद किस बात को लेकर हुआ था, लेकिन सवाल ये है कि, शादी के महज 13 दिन बाद ही ऐसा क्या हुआ? जिसने एक नई जिंदगी को खत्म कर दिया। फिलहाल पुलिस जांच के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो पाएगा।

 

Continue Reading

news

बिलासपुर को मिली नई सौगात

Published

on

Chouksey College of Ayurved Research Center & Hospital

बिलासपुर। क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। Chouksey Group of Colleges के अंतर्गत नया Chouksey College of Ayurved Research Center & Hospital अब राष्ट्रीय आयुर्वेद आयोग (NCISM), नई दिल्ली से संबद्ध हो गया है।

यह उपलब्धि बिलासपुर के लिए गौरव की बात है, क्योंकि अब जिले को अपना पहला और एकमात्र निजी बीएएमएस (BAMS) कॉलेज मिल गया है।

कॉलेज प्रबंधन ने बताया कि इस वर्ष होने वाली काउंसलिंग में चौकसे आयुर्वेद कॉलेज में NEET 2025 के आधार पर प्रवेश (Admission) दिए जाएंगे। इससे विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण आयुर्वेद शिक्षा एवं आधुनिक सुविधाओं से युक्त प्रशिक्षण का अवसर मिलेगा।

यह भी पढ़ें   रेफ्रिजरेटर मैकेनिक पद के लिए संविदा भर्ती हेतु आनलाईन दावा-आपत्ति 16 जून तक होगी आमंत्रित

ज्ञात रहे कि इस वर्ष Chouksey Group के इंजीनियरिंग कॉलेज में बिलासपुर संभाग में सर्वाधिक प्रवेश (Admissions) हुए हैं। साथ ही डिग्री पाठ्यक्रमों जैसे B.Com, Law, BBA, BCA, PGDCA की सभी सीटें भी पूर्ण रूप से भर गई हैं। यह विद्यार्थियों के बीच चौकसे ग्रुप की बढ़ती लोकप्रियता और विश्वास को दर्शाता है।

चौकसे ग्रुप ऑफ कॉलेजेस के प्रबंध निदेशक डॉ. आशीष जायसवाल ने कहा —
“हमारा संकल्प विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है। बिलासपुर में पहला निजी बीएएमएस कॉलेज खुलना न केवल विद्यार्थियों बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। हमें विश्वास है कि यह कॉलेज आयुर्वेद शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में नई पहचान स्थापित करेगा।”

Continue Reading

news

अग्रसेन धाम में गूँज रही श्रीमद्भागवत कथा, आस्था का उमड़ा सैलाब

Published

on

Shrimad Bhagwat Katha is resonating in Agrasen Dham, a flood of faith has surged

रायपुर। अग्रसेन धाम, छोकरा नाला में गोयल परिवार द्वारा आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव में भक्ति और आस्था का अनुपम संगम देखने को मिल रहा है।

श्रीधाम वृंदावन वाले सुप्रसिद्ध कथावाचक परम पूज्य श्री आनंद कृष्ण ठाकुर जी महाराज अपने मधुर श्रीमुख से कथा वाचन कर रहे हैं। उनके मुखारविंद से झर रही श्रीकृष्ण कथा श्रद्धालुओं के हृदयों को भक्ति रस में सराबोर कर रही है।

हर दिन दोपहर 3 बजे से रात्रि 9 बजे तक चल रही कथा में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ रहा है। केवल रायपुर ही नहीं, बल्कि आसपास के गाँवों और कस्बों से भी बड़ी संख्या में भक्तजन आकर कथा श्रवण का सौभाग्य प्राप्त कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें   सूरजपुर: तांडव मचा रहा 50 हाथियों का दल, दहशत में ग्रामीण

पूरे परिसर में निरंतर हरिनाम संकीर्तन, भजनों और आध्यात्मिक ऊर्जा की गूँज से वातावरण अलौकिक हो गया है।

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending