व्यापार
Gold Price Today 24 May 2021: सोना हुआ और महंगा, चांदी में भी तेजी, रात साढ़े 8 बजे तक 14 से 24 कैरेट का ताजा भाव यहां जाने

Gold/Silver Rate Today 24 May, 2021 : लगातार तीसरे दिन सोने की कीमत में बढ़ोतरी हुई जबकि आज चांदी में तेजी देखने को मिल रही है। सकारात्मक वैश्विक संकेतों को देखते हुए आज (24 मई) भारतीय बाजारों में सोने और चांदी की कीमतों में तेजी आई। दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने का भाव 95 रुपए बढ़कर 48,015 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। शुक्रवार को यह 47,920 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी भी 154 रुपए की तेजी के साथ 70,998 रुपए प्रति किलो हो गई। यह पिछले कारोबारी सत्र में 70,844 रुपए प्रति किलो पर बंद हुई थी। वहीं दोनों के वायदा भाव में भी तेजी आई है।
उधर अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव 1,882 डॉलर प्रति औंस पर ऊंचा रहा जबकि चांदी का भाव 27.67 डॉलर प्रति औंस पर करीब अपरिवर्तित रहा। एमसीएक्स पर सोना 0.24% बढ़कर चार महीने के उच्च स्तर 48519 रुपए पर पहुंच गया था, जबकि चांदी का भाव 0.5% उछलकर 71,440 प्रति किलोग्राम हो गई थी।
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक सोने की कीमत में 119 रुपए की बढ़ोतरी हुई। जबकि चांदी की कीमत में 170 रुपए की गिरावट हुई। अब 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने का भाव 48670 रुपए है जबकि 22 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने का भाव 44580 रुपए है। यह आज का फाइनल रेट नहीं है। दिनभर उतार चढ़ाव होते रहेंगे। शाम पांच बजे के बाद फाइनल रेट आता है। नीचे शुद्धता के आधार पर 14 से लेकर 24 कैरेट सोने का ताजा भाव जानिए।
धातु शुद्धता कीमत प्रति 10 ग्राम
सोना 999(24 कैरेट) 48672 रुपए
सोना 995(23 कैरेट) 48477 रुपए
सोना 916(22 कैरेट) 44584 रुपए
सोना 750(18 कैरेट) 36504 रुपए
सोना 585(14 कैरेट) 28473 रुपए
चांदी 999 71075 रुपए किलो
चांदी वायदा कीमतों में तेजी
मजबूत हाजिर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों के आकार को बढ़ाया जिससे वायदा कारोबार में सोमवार को चांदी की कीमत 373 रुपये की तेजी के साथ 71,422 रुपए प्रति किलो हो गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में चांदी के जुलाई डिलीवरी वाले वायदा कॉन्ट्रैक्ट का भाव 373 रुपए यानी 0.52% की तेजी के साथ 71,422 रुपए प्रति किलो हो गया। इस वायदा कॉन्ट्रैक्ट में 10,872 लॉट के लिए सौदे किए गए। बाजार एक्सपर्ट्स ने कहा कि चांदी वाायदा कीमतों में तेजी आने का मुख्य कारण घरेलू बाजार में तेजी के रुख की वजह से कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करना था। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर, न्यूयॉर्क में चांदी का भाव 0.89% की तेजी के साथ 27.73 डॉलर प्रति औंस हो गया।
सोना वायदा कीमतों में तेजी
मजबूत हाजिर मांग के कारण सटोरियों ने ताजा सौदों की लिवाली की जिससे स्थानीय वायदा बाजार में सोमवार को सोने का भाव 56 रुपए की तेजी के साथ 48,460 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में जून महीने की डिलिवरी के लिए सोने की कीमत 56 रुपए यानी 0.12% की तेजी के साथ 48,460 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। इसमें 5,703 लॉट के लिए कारोबार हुआ। बाजार एक्सपर्ट्स ने कहा कि कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करने से सोना वायदा कीमतों में तेजी आई। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर न्यूयॉर्क में सोने की कीमत 0.23% की तेजी के साथ 1,883.30 डॉलर प्रति औंस हो गई।
सोना-चांदी को कमजोर अमेरिकी डॉलर और बढ़ते मुद्रास्फीति दबाव की उम्मीदों से भी समर्थन मिला। हाजिर सोना 0.2% बढ़कर 1,883.21 डॉलर प्रति औंस हो गया। अन्य कीमती धातुओं में चांदी 0.4% बढ़कर 27.64 डॉलर जबकि प्लैटिनम 0.6% बढ़कर 1,173.03 डॉलर हो गया। गोल्ड-समर्थित एक्सचेंज-ट्रेडेड फंड या गोल्ड ईटीएफ में प्रवाह ने भी कीमती धातु को समर्थन दिया। दुनिया के सबसे बड़े गोल्ड-समर्थित एक्सचेंज-ट्रेडेड फंड एसपीडीआर गोल्ड ट्रस्ट की होल्डिंग शुक्रवार को 0.6% बढ़कर 1042.92 टन हो गई। बिटकॉइन माइनिंग और ट्रेडिंग पर नकेल कसने के चीन के प्रयासों के बीच, सप्ताहांत में क्रिप्टोकरेंसी में तेजी से गिरावट आई। यह अब साल के उच्चतम स्तर से करीब 50% नीचे है।
भारत में चालू वित्त वर्ष के लिए सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड की दूसरी किश्त आज सब्सक्रिप्शन के लिए खुली। भारतीय रिजर्व बैंक ने निर्गम मूल्य 4,842 प्रति ग्राम निर्धारित किया है। सरकार ने मई 2021 से सितंबर 2021 तक छह चरणों में बांड जारी करने का फैसला किया है। जो निवेशक ऑनलाइन आवेदन करते हैं और ऑनलाइन भुगतान करते हैं उन्हें 50 रुपए प्रति 10 ग्राम की छूट मिलती है। ऐसे निवेशकों के लिए गोल्ड बॉन्ड का निर्गम मूल्य 4,792 रुपए प्रति ग्राम सोना होगा।
बिलासपुर
Bilaspur कलेक्टर ने की 15 साल से पुराने वाहनों की नीलामी की समीक्षा

बिलासपुर, 19 अक्टूबर – कलेक्टर अवनीश शरण ने अधिकारियों की मंथन सभाकक्ष में बैठक आयोजित कर 15 साल से पुराने शासकीय वाहनों की नीलामी की प्रगति की समीक्षा की। वित्त विभाग द्वारा ऐसे सभी वाहनों को नीलामी के निर्देश दिए गए हैं।
जिले में 15 साल से पुराने विभिन्न प्रकार के 261 वाहनों की जानकारी सामने आई है। पुराने वाहनों की नीलामी के बाद संबंधित विभागों को नए वाहन मुहैया कराए जाएंगे। कलेक्टर ने निर्देश दिया है कि 30 अक्टूबर से पहले नीलामी की प्रक्रिया को पूर्ण किया जाए।
बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय
बैठक में जिला आरटीओ श्री आनंद रूप तिवारी सहित सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। कलेक्टर ने विभागवार प्रगति की जानकारी ली और सभी वाहनों को पोर्टल में कल तक दर्ज करने का निर्देश दिया। पंजीकृत वाहनों की अपसेट प्राइज निर्धारित करने के लिए एक समिति का गठन किया गया है, जिसमें आरटीओ, पीडब्ल्यूडी, विद्युत यांत्रिकी और संबंधित विभागीय अधिकारी शामिल हैं।
इस समिति द्वारा मौके पर जाकर भौतिक मूल्य का निर्धारण किया जाएगा। आरटीओ श्री तिवारी ने बताया कि स्क्रैपिंग से संबंधित सूचनाओं के आदान-प्रदान और शंका समाधान के लिए एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया गया है, जिसमें सभी संबंधित अधिकारी शामिल होंगे।
वाहनों का विवरण
जिले में 261 वाहन 15 साल से पुराने चिन्हित किए गए हैं, जो विभिन्न प्रकार के हैं और 38 विभागों से संबंधित हैं। इनमें अधिकांश वाहन स्वास्थ्य विभाग, एसईसीएल और नगर निगम से संबंधित हैं। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को समयबद्ध कार्यवाही करने के लिए प्रेरित किया है, ताकि नीलामी की प्रक्रिया सुचारू रूप से पूरी हो सके।
बिलासपुर
Bilaspur News: 19 राईस मिलरों ने जमा नहीं कराई कस्टम मिलिंग का चावल, कलेक्टर ने थमाई नोटिस, 31अक्टूबर तक जमा करने दी मोहलत

बिलासपुर, 19 अक्टूबर – कस्टम मिलिंग योजना के तहत खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में समर्थन मूल्य पर उपार्जित धान का उठाव जिले के मिलर्स द्वारा किया गया है। इस उपार्जित धान के अनुसार, मिलर्स को नागरिक आपूर्ति निगम में चावल जमा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
अतिरिक्त मुख्य सचिव महोदया, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा नान में चावल उपार्जन की समीक्षा की गई, जिसमें समस्त मिलर्स को अनुबंध के अनुसार शत-प्रतिशत चावल जमा कराने के निर्देश दिए गए। वर्तमान में, जिले के 19 मिलर्स द्वारा 10 लॉट से अधिक चावल जमा करना शेष है।
नोटिस जारी और अंतिम तिथि
कलेक्टर अवनीश शरण ने उन मिलर्स को नोटिस जारी किया है, जिन्होंने शत-प्रतिशत चावल जमा नहीं किया है। उन्हें 31 अक्टूबर 2024 तक चावल जमा करने के निर्देश दिए गए हैं। यदि मिलर्स निर्धारित समय में चावल जमा नहीं करते हैं, तो उनके द्वारा शासकीय धान उठाव हेतु जमा की गई प्रतिभूति राशि (बैंक गारंटी) के माध्यम से राशि वसूली की प्रक्रिया की जाएगी।
नोटिस प्राप्त मिलर्स की सूची
जिन मिलर्स को नोटिस जारी की गई है और जिन्हें 10 लॉट से अधिक चावल नागरिक आपूर्ति निगम में जमा करना है, उनमें निम्नलिखित नाम शामिल हैं:
- कन्हैया एग्रो उद्योग
- श्री रानी सती फूड्स
- मॉ कैलाशवन्ती एग्रो इंडस्ट्रीज
- सरस्वती एग्रो इंडस्ट्रीज
- अम्बिका इंटरप्राइजेज
- गोयल राईस मिल बिल्हा
- मनोकामना एग्रोटेक प्राइवेट लिमिटेड
- मेसर्स राधा रानी राईस मिल
- मेसर्स राजमुनी एग्रो
- महामाया राईस इंडस्ट्रीज
- गणपति एग्रो इंडस्ट्रीज
- आदित्य राईस प्रोडक्ट
- राघव राईस प्रोडक्ट
- मॉ राईस इंडस्ट्रीज
- श्री श्यामजी राईस इंडस्ट्रीज मोहतराई
- श्री श्यामजी एग्रो इंडस्ट्रीज
- किर्ति एग्रो मिल प्रा. लिमिटेड
- बोल बम इंडस्ट्रीज
- महादेव एग्रो
कलेक्टर द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करने के लिए सभी मिलर्स को समय पर कार्रवाई करने की आवश्यकता है, ताकि कोई कानूनी कार्यवाही न हो सके।
देश
Gold Price Today: लगातार दूसरे दिन गिरे सोने-चांदी के दाम, जानिए नया रेट

Gold-Silver Price: सोने-चांदी की कीमत में बुधवार को गिरावट हुई है। इस कारण 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने का भाव 160 रुपये गिरकर 60,000 रुपये हो गया है। कल ये 60,160 रुपये पर था। 22 कैरेट के 10 ग्राम गोल्ड का रेट 55,000 रुपये है। चांदी की कीमत में 500 रुपये गिरकर 74,700 रुपये प्रति किलो हो गई है।
.jpg)
बडे़ महानगरों में क्या है सोने का रेट
- दिल्ली: 24 कैरेट 60,200 रुपये; 22 कैरेट 55,150 रुपये
- चेन्नई: 24 कैरेट 60,330 रुपये; 22 कैरेट 55,300 रुपये
- कोलकाता: 24 कैरेट 60,000 रुपये; 22 कैरेट 55,000 रुपये
- मुंबई: 24 कैरेट 60,000 रुपये; 22 कैरेट 55,000 रुपये
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी का रेट
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी की कीमत में गिरावट देखी जा रही है। सोने का भाव 0.10 प्रतिशत गिरकर 1950.80 डॉलर प्रति औंस और सिल्वर 0.20 प्रतिशत गिरकर 23.83 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है। सोने-चांदी की कीमत फिलहाल एक सीमित दायरे में बनी हुई है। आने वाले समय में होने वाली अमेरिकी फेड रिजर्व की बैठक सोने की कीमत की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।
वायदा में सोने-चांदी की कीमत
वायदा बाजार में भी सोने-चांदी की कीमत में गिरावट देखी जा रही है। 24 कैरेट के सोना का भाव एमसीएक्स पर 15 रुपये गिरकर 59,228 रुपये हो गया है। सोने में गिरावट मांग कम होने के कारण हुई है। सोने में आज 12028 लॉट्स का कारोबार हुआ है।
.jpg)
चांदी के भाव में एमसीएक्स पर 165 रुपये की गिरावट देखी गई है और इसका भाल 73,280 रुपये प्रति किलो हो गया है। आज चांदी में 14,078 लॉट्स का कारोबार हुआ है।
देश5 years agoTMC की जीत के बाद बंगाल में भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं के साथ सामूहिक बलात्कार और हत्याओं से कांप उठा देश, देखें Video
क्राइम5 years agoRaipur Sex Racket: राजधानी रायपुर में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, कमरे के अंदर जाते ही पुलिसवालों के उड़े होश
क्राइम5 years agoपति ने बनाया पत्नी का Sex Video और जीजा को भेजा, हवसी जीजा ने भी किया कई बार बलात्कार, जीजा छत्तीसगढ़ में VIP बटालियन में है PSO!
क्राइम5 years agoकिराएदार के साथ पत्नी मना रही थी रंगरेलियां, पति ने पत्नी और उसके आशिक को दी दर्दनाक मौत
छत्तीसगढ़5 years agoChhattisgarh: चाइल्ड पोर्नोग्राफी केस में 2 गिरफ्तार, Porn Video डाउनलोड कर करते थे शेयर
क्राइम5 years agoजिस्म की हवस में पागल हुई Chhattisgarh की महिला! प्रेमी संग मिलकर पति की दर्दनाक हत्या
मनोरंजन5 years agoRadhe Full Movie Leaked For Free Download| सलमान खान की Radhe Movie हुई लीक
छत्तीसगढ़5 years agoसहायक ग्रेड 3 सहित इन पदों पर निकली भर्ती, 75000 रुपए मिलेगी सैलरी, 12वीं पास भी कर सकेंगे आवेदन





























