खेल
IPL: ऋतुराज की दमदार पारी ने मुंबई को याद दिलाई नानी, फैंस बोले- ‘क्यों हिला डाला ना’

रविवार को आईपीएल 2021 के दूसरे चरण के पहले मैच में मुंबई इंडियंस को चारों खाने चित करते हुए 20 रन से मैच जीता.चेन्नई की इस जीत के हीरो रहे ऋतुराज गायकवाड़ जिन्होंने मुश्किल समय में नाबाद 88 रनों की पारी खेली और चेन्नई को 20 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 156 रनों के स्कोर तर पहुंचाया.
जवाब में उतरी मुंबई मुंबई इंडियंस ने 94 रन के कुल स्कोर पर अपने 6 विकेट गंवा दिए. जिसके बाद मुंबई के खेमें सन्नाटा सा पसर गया और जीत की सारी उम्मीद टूट गई. चेन्नई के इस जीत के साथ ही सोशल मीडिया पर ##CSKvsMI टॉप ट्रेंड कर रहा है. फैंस मीम्स के जरिए अपना-अपना रिएक्शन दिए जा रहे हैं.
1.what we expect after first half
2.actually what happened after completion of the match..#CSK pic.twitter.com/rm4DT7e6IZ
— Sreerag vk (@Sreeragvk5) September 19, 2021
#CSKvsMI
Wah MI Wah pic.twitter.com/gb2Jhz8N1x
— Syed Aamir Quadri (@aamir28_) September 19, 2021
available at nearest medical store
#CSKvsMI pic.twitter.com/w9hRNJmvI5
— आनन्द (@anandjha_1701) September 19, 2021
#CSKvsMI
Rituraj gaikwad mood rn :- pic.twitter.com/Irv6Y0J1Cq
— Anand Singhaniya (@anandcasm) September 19, 2021
Csk won the match against mumbai indians #CSKvsMI pic.twitter.com/3bP3DEorpp
— Rishabh Pant (@rishabpantclub) September 19, 2021
(1) Csk in first 15 over
(2) CSK in last 5 over#CSKvsMI pic.twitter.com/tAJRvgj91g
— 𝘴ꪊꪑ𝓲𝓽 𝘬ꪊꪑꪖ𝘳 𝘴𝓲ꪀꫝꪖ (@_memer_babu_) September 19, 2021
Internet from today #CSKvsMI pic.twitter.com/KWvnSuw4WW
— Khushi (@khushhay) September 19, 2021
#CSKvsMI #WhistlePodu
CSK won
Become table topper
Meanwhile some hater right now pic.twitter.com/1eeZ2Q26L2
— Shubham Jain (@Shubham09273730) September 19, 2021
भरोसा था इसीलिए पावरप्ले में चार विकेट खो कर भी खामोशी से लोगो के कटाक्ष सह रहे थे..@ChennaiIPL #CSKvsMI#trustmahi #TrustCSK #Yellove #YellowArmy #King pic.twitter.com/w4wlbMPDAV
— भोनाराम पटेल (@BhonaramSayla) September 19, 2021
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस जीत के साथ ही चेन्नई की टीम प्वाइंट्स टेबल में दिल्ली कैपिटल्स को पछाड़कर पहले नंबर पर पहुंच गई है.
खेल
अश्विन के संन्यास से जडेजा हैरान, कहा- मैं पूरे दिन साथ था, रिप्लेसमेंट पर भी रखी राय

Ravindra Jadeja on R Ashwin retirement: आर अश्विन के अचानक संन्यास लेने पर रवींद्र जडेजा ने चौंकाने वाला खुलासा किया। उन्होंने कहा कि मैं दिन भर उनके साथ था लेकिन मुझे भी ये जानकारी नहीं थी।
Ravindra Jadeja on R Ashwin retirement: आर अश्विन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ब्रिसबेन में खेले गए तीसरे टेस्ट के बाद अचानक संन्यास का ऐलान किया। उनके संन्यास पर अब साथी स्पिनर रवींद्र जडेजा ने चौंकाने वाला खुलासा किया। जडेजा ने कहा कि मैं दिनभर अश्विन के साथ था लेकिन मुझे भी ये नहीं पता था।
रवींद्र जडेजा ने अश्विन के संन्यास को लेकर कहा, ‘मुझे आखिरी समय में संन्यास के बारे में पता चला। प्रेस कॉन्फ्रेंस से पांच मिनट पहले। यह चौंकाने वाला था। क्योंकि दिनभर हम साथ थे और उन्होंने मुझे कानों-कान खबर नहीं होने दी। हम जानते हैं कि अश्विन का दिमाग कैसे काम करता है।’
मुझे अश्विन के संन्यास का 5 मिनट पहले पता लगा: जडेजा
जडेजा और अश्विन ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे बेहतरीन स्पिन जोड़ी बनाई। उन्होंने एक साथ 58 टेस्ट खेले और 587 विकेट लिए, जिससे वे भारत के लिए सबसे सफल गेंदबाजी जोड़ी बन गए, उन्होंने अनिल कुंबले और हरभजन सिंह की जोड़ी को पीछे छोड़ दिया, जिन्होंने एकसाथ 501 शिकार किए थे।
‘युवाओं के पास अश्विन की जगह लेने का मौका’
अब अश्विन के संन्यास के बाद, जडेजा को लगता है कि इससे युवाओं के लिए अवसर का लाभ उठाने का रास्ता खुल गया है। जडेजा ने अश्विन के रिप्लेसमेंट पर कहा, ‘हम कई सालों से गेंदबाजी में साझेदार हैं। हम एक-दूसरे के पूरक रहे हैं। हम बल्लेबाजों के खिलाफ योजना बनाते थे। मुझे कई चीजें याद आएंगी। उम्मीद है कि अश्विन की जगह कोई बेहतर स्पिन गेंदबाज और ऑलराउंडर आएगा। भारत में हमारे पास हमेशा अच्छी प्रतिभाएं होती हैं और ऐसा नहीं है कि कोई भी अपूरणीय है। हमें आगे बढ़ना होगा। किसी भी युवा के लिए यह सुनहरा अवसर है।’
गाबा में रवींद्र जडेजा ने मैच बचाने वाली 77 रन की पारी खेली और उनका मानना है कि इस पारी से उनका आत्मविश्वास बढ़ा है और वह इसी मानसिकता के साथ एमसीजी में भी बल्लेबाजी करेंगे। उन्होंने कहा, ‘जब टीम मुश्किल स्थिति में हो तो बाहर रन बनाने से आपको आत्मविश्वास मिलता है। मानसिकता वही रहेगी। आपको मैच की स्थिति के अनुसार खेलना होगा और मैं टीम की भूमिका के अनुसार खेलूंगा।’ जडेजा ने पर्थ और एडिलेड में पहले दो टेस्ट नहीं खेले, लेकिन उनका कहना है कि इससे उन्हें ऑस्ट्रेलियाई परिस्थितियों के अनुकूल ढलने में मदद मिली।
खेल
SMAT Mumbai vs Baroda: शतक के मौके को भुना नहीं पाए रहाणे, सूर्या की कुर्बानी फैंस को आई पसंद

सूर्यकुमार यादव ने अजिंक्य रहाणे को शतक बनाने का मौका दिया, लेकिन रहाणे 98 रन पर आउट हो गए।
SMAT, Mumbai vs Baroda: सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के पहले सेमीफाइनल में मुंबई ने बड़ौदा को 6 विकेट से हराया। मुबंई के अजिंक्य रहाणे ने शानदार 98 रन की पारी खेली। वह मुंबई की जीत के नायक बने। हालांकि रहाणे अपना शतक पूरा नहीं कर पाए। वह 98 रन के स्कोर पर आउट हो गए।
अजिंक्य रहाणे जब 98 के स्कोर पर थे तो स्टेडियम के अंदर फैंस में उत्साह देखा गया। इसी दौरान रहाणे के साथ सूर्यकुमार यादव दूसरे छोर पर बल्लेबाजी कर रहे थे। 98 रन पर रहाणे ने एक शॉट खेलकर सिंगल लेने की कोशिश की, लेकिन सामने से सूर्या ने उन्हें मना कर दिया। सूर्या चाहते थे रहाणे बड़ा शॉट खेलकर अपनी सेंचुरी पूरी करे। फैंस को सूर्या की यह पहल पसंद आई और उन्हें जमकर चीयर करने लगे।
मुंबई ने फाइनल में बनाई जगह
मुंबई ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के फाइनल में जगह बनाई है। मुंबई ने बड़ौदा के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। बड़ौदा ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 158 रन का टारगेट सेट किया। इसके जवाब में मुंबई ने 17.2 ओवर में जीत हासिल कर ली। मुंबई की तरफ से रहाणे 98 और श्रेयस अय्यर ने 46 रन बनाए। अजिंक्य शतक से चूक गए, लेकिन उन्होंने 56 गेंदों पर 11 चौके और 5 छक्कों की मदद से शानदार पारी खेली।
इधर, दूसरे सेमीफाइनल में मध्यप्रदेश और दिल्ली के बीच मुकाबला जारी है। एमपी ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 150 का स्कोर खड़ा किया है।
खेल
ENG vs NZ Test : भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट के बीच इस गेंदबाज ने ली हैट्रिक, डेब्यू पर भी रचा था इतिहास

Gus Atkinson Hat trick: इंग्लैंड के तेज गेंदबाज गस एटकिंसन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंगटन टेस्ट में हैट्रिक लेकर इतिहास रचा है। ये टेस्ट में इंग्लैंड की तरफ से 15वीं हैट्रिक है।
Gus Atkinson Hat trick: इंग्लैंड के पेसर गस एटकिंसन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में इतिहास रचा। एटकिंसन ने मैच के दूसरे दिन हैट्रिक ली है। एटकिंसन की इस घातक गेंदबाजी की बदौलत इंग्लैंड के पहली पारी में 280 रन के जवाब में कीवी टीम महज 125 रन पर ढेर हो गई। एटकिंसन ने इंग्लैंड को इस तरह पहली पारी में 155 रन की बढ़त दिलाई।
ये इंग्लैंड की तरफ से टेस्ट में 15वीं हैट्रिक है। एटकिंसन ने न्यूजीलैंड की पहली पारी के 35वें ओवर में नाथन स्मिथ को क्लीन बोल्ड किया। अगली गेंद पर एटकिंसन ने मैट हेनरी को बेन डकेट के हाथों कैच आउट कराया और इसके बाद टिम साउदी को भी आउट कर अपनी हैट्रिक पूरी की।
ये एटकिंसन का टेस्ट क्रिकेट में पहला ही साल है। उन्होंने इसी साल जुलाई में वेस्टइंडीज के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट में डेब्यू पर 12 विकेट लेकर इतिहास रचा था। 26 साल के गस एटकिंसन ने इसके बाद अगस्त में श्रीलंका के खिलाफ लॉर्ड्स में ही शतक ठोकने के साथ 5 विकेट लिए थे। यह 2017 में ओवल में दक्षिण अफ़्रीका के खिलाफ़ मोईन अली के बाद टेस्ट क्रिकेट में इंग्लैंड के गेंदबाज़ द्वारा ली गई पहली हैट्रिक थी और 16 साल पहले हैमिल्टन में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ़ रयान साइडबॉटम के बाद किसी विदेशी टेस्ट में ली गई पहली हैट्रिक है।
कुल मिलाकर, एटकिंसन टेस्ट हैट्रिक लेने वाले 14वें इंग्लिश प्लेयर हैं- स्टुअर्ट ब्रॉड ने दो हैट्रिक ली हैं।टेस्ट क्रिकेट में 2021 में केशव महाराज के बाद किसी गेंदबाज ने हैट्रिक ली है। एटकिंसन द्वारा तीन गेंदों पर लिए गए तीन विकेट ऐतिहासिक बेसिन रिजर्व में ली गई पहली हैट्रिक भी है।
देश5 years agoTMC की जीत के बाद बंगाल में भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं के साथ सामूहिक बलात्कार और हत्याओं से कांप उठा देश, देखें Video
क्राइम5 years agoRaipur Sex Racket: राजधानी रायपुर में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, कमरे के अंदर जाते ही पुलिसवालों के उड़े होश
क्राइम5 years agoपति ने बनाया पत्नी का Sex Video और जीजा को भेजा, हवसी जीजा ने भी किया कई बार बलात्कार, जीजा छत्तीसगढ़ में VIP बटालियन में है PSO!
क्राइम5 years agoकिराएदार के साथ पत्नी मना रही थी रंगरेलियां, पति ने पत्नी और उसके आशिक को दी दर्दनाक मौत
छत्तीसगढ़5 years agoChhattisgarh: चाइल्ड पोर्नोग्राफी केस में 2 गिरफ्तार, Porn Video डाउनलोड कर करते थे शेयर
क्राइम5 years agoजिस्म की हवस में पागल हुई Chhattisgarh की महिला! प्रेमी संग मिलकर पति की दर्दनाक हत्या
मनोरंजन5 years agoRadhe Full Movie Leaked For Free Download| सलमान खान की Radhe Movie हुई लीक
छत्तीसगढ़5 years agoसहायक ग्रेड 3 सहित इन पदों पर निकली भर्ती, 75000 रुपए मिलेगी सैलरी, 12वीं पास भी कर सकेंगे आवेदन































