Connect with us

कोरोना

अब कर्नाटक में हाहाकार! सरकारी अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी से कोरोना के 24 मरीजों की दर्दनाक मौत

Published

on

बेंगलुरु ।
देशभर में कोरोना की वजह से ऑक्सीजन की कमी के बाद मचा हाहाकार हर दिन सैकड़ों लोगों का जान ले रहा है। अब कर्नाटक के चमराजानगर जिले के एक अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी के कारण कोरोना वायरस के कम से कम 24 मरीजों की मौत हो गई है। चमराजानगर जिला बेंगलुरु से करीब 175 किलोमीटर दूर है। कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री के सुधाकर हालात का जायजा लेने चमराजानगर रवाना हो गए हैं। जिले के प्रभारी मंत्री एस सुरेश कुमार ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं।

एस सुरेश कुमार ने कहा कि ऑक्सीजन की कमी के लिए जो लोग भी जिम्मेदार हैं उनके खिलाफ सख्त ऐक्शन लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें   कोरोना काल में पैदा हुई बच्ची हर चीज को समझ रही सैनिटाइजर, लोग बोले- ये है कोविड का असर

सूत्र ने बताया, ‘ऑक्सीजन की कमी थी और पड़ोस के मैसूर जिले से आने वाली ऑक्सीजन भी समय पर नहीं पहुंची।’ यह हादसा जिले के एक सरकारी अस्पताल में हुआ है।

बता दें कि इस हादसे के बाद कर्नाटक सरकार के उस दावे पर एक बार फिर से सवाल खड़े हो रहे हैं जिसमें उन्होंने कहा था कि राज्य में ऑक्सीजन, दवाओं, वैक्सीन और यहां तक की श्मशान घाट में जगह की भी कोई कमी नहीं है। वहीं, जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है।

कोरोना से सबसे बुरी तरह प्रभावित राज्यों में शामिल कर्नाटक में बेड्स, ऑक्सीजन और दवाओं की कमी के कारण कई लोगों की मौत हो गई है।

यह भी पढ़ें   होम आइसोलशन में रहते हुए भी कर्तव्य पथ पर डटे हुए हैं फ्रंट लाइन वर्कर कुम्हार

मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने सोमवार को वरिष्ठ अधिकारियों से बात की है और उन्हें सभी जरूरी आवश्यकताओं की आपूर्ति का भरोसा दिलाया है। मुख्यमंत्री ने मंगलवार को कैबिनेट की आपात बैठक भी बुलाई है।

बता दें कि रविवार को कर्नाटक में कोरोना वायरस के 37 हजार 733 नए मामले दर्ज हुए हैं तो वहीं 217 लोगों ने कोरोना की वजह से दम तोड़ दिया। इनमें से बेंगलुरु में ही अकेले 21 हजार 149 नए मामले सामने आए हैं। राज्य में अब तक कोरोना की वजह से 16 हजार से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरोना

छत्तीसगढ़ में बढ़ रहे कोरोना के नए मामले, जानिए पिछले 24 घंटे का हाल

Published

on

रायपुर।  देश में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार एक्शन में आ गई। राज्यों और स्वास्थ्य मंत्रालयों से जुड़े अधिकारियों के साथ मॉत ड्रिल से लेकर इसके रोकथाम को लेकर कदम उठाए जा रहे हैं।

इसी बीच सरकार ने 5 जांच उपकरणों के दाम पर कैपिंग बढ़ाने का फैसला लिया है। ये कैपिंग अगले आदेश तक लागू रहेगा।

छत्तीसगढ़ में कोरोना के नए मामले
छत्तीसगढ़ में कोरोना के नए मामलों में दिन प्रतिदिन इजाफा होता जा रहा है। गुरूवार को 15 नए मरीज मिले जिसमें से सबसे ज्यादा राजधानी रायपुर से 9 केस मिले। प्रदेश में सक्रिय मरीजों की संख्या 64 तक पहुंची। वहीं संक्रमण दर 2.18 प्रतिशत के करीब है।

यह भी पढ़ें   50 लाख दो वरना…धमकी देकर डॉक्टर से वसूले 30 लाख रुपये, FIR दर्ज

Continue Reading

कोरोना

पूर्व विधायक के घर में लगी आग, मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड टीम

Published

on

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में रविवार को एक पूर्व विधायक के घर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। हालांकि गनीमत रही कि आगजनी से किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई। मामला डोंगरगांव थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह करीब 8 बजे खुज्जी विधानसभा के पूर्व विधायक भोला राम साहू के घर के रसोई में रखे नए सिलेंडर को बदलते समय गैस के जलते चूल्हे के संपर्क में आने से आग लग गई और देखते ही देखते आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। घटना की सूचना मिलते ही पास के माता तालाब में तालाब जीर्णोद्धार में कार्यरत मजदूरों ने आग बुझाने का प्रयास किया। इसके साथ ही नगर पंचायत डोंगरगांव से फायर बिग्रेड को बुलाया गया, जिसने आग पर काबू पाया।

यह भी पढ़ें   होम आइसोलशन में रहते हुए भी कर्तव्य पथ पर डटे हुए हैं फ्रंट लाइन वर्कर कुम्हार
Continue Reading

कोरोना

Chhattisgarh Corona Breaking- September 26 : छत्तीसगढ़ में 13 कोरोना मरीज मिले, बिलासपुर में 3 मरीज

Published

on

Chhattisgarh Corona Breaking- September 26 : छत्तीसगढ़ में आज 26 सितंबर को कुल सबी जिलों को मिलाकर 13 कोरोना मरीज मिले हैं। जबकि बिलासपुर में 3 मरीज मिले। प्रदेश स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आंकड़े नीचे देख सकते हैं।

यह भी पढ़ें   होम आइसोलशन में रहते हुए भी कर्तव्य पथ पर डटे हुए हैं फ्रंट लाइन वर्कर कुम्हार
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending