Connect with us

खेल

पाकिस्तान के अरशद नदीम ने जीता गोल्ड मेडल, जैवलिन थ्रो में तोड़ा ओलंपिक रिकॉर्ड

Published

on

पाकिस्तान के अरशद नदीम ने जीता गोल्ड मेडल, जैवलिन थ्रो में तोड़ा ओलंपिक रिकॉर्ड

पेरिस ओलंप‍िक के जैवलिन थ्रो (भाला फेंक) इवेंट में पाकिस्तान के खिलाड़ी अरशद नदीम ने गोल्ड मेडल जीत लिया है. उन्होंने इवेंट में बेहतरीन प्रदर्शन किया. नदीम ने 6 में से 2 प्रयासों में 90 मीटर से दूर भाला फेंका.

साथ ही दूसरे प्रयास में 92.97 मीटर दूर थ्रो किया, जो कि ओलंपिक में नया रिकॉर्ड है. वहीं, भारतीय स्टार नीरज चोपड़ा ने सिल्वर मेडल जीता है. उन्होंने 89.45 मीटर दूर भाला फेंका.

कैसा रहा अरशद नदीम का प्रदर्शन?

जैवलिन थ्रो में नदीम ने पहले राउंड में फाउल कर दिया था, लेकिन दूसरे राउंड में उन्होंने ओलंपिक में नया रिकॉर्ड अपने नाम किया, दूसरे प्रसाय में उन्होंने 92.97 मीटर दूर भाला फेंका. तीसरे राउंड में उन्होंने 88.72 मीटर दूर भाला फेंका. चौथे प्रयास में उन्होंने 79.50 मीटर, पांचवें राउंड में 84.87 मीटर और आखिरी व छठे राउंड में उन्होंने 91.97 मीटर दूर भाला फेंका.

कैसी रही नीरज की परफॉर्मेंस?

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ : खेल अकादमियों में चयन हेतु परीक्षण ट्रायल 24 और 25 अगस्त को

भारतीय स्टार नीरज चोपड़ा की बात करें तो उन्होंने 6 में से 5 फाउल किए. पहले प्रयास में नीरज का फाउल हो गया था, उनका पैर लाइन को टच कर गया. इसके बाद नीरज ने दूसरे प्रयास में 89.45 मीटर दूर भाला फेंका. इसके बाद नीरज ने तीसरे, चौथे, पांचवें और छठे प्रयास में फाउल किया.

जैवल‍िन थ्रो में 90.57 मीटर का था ओलंप‍िक रिकॉर्ड

जेवल‍िन थ्रो में ओलंप‍िक रिकॉर्ड की बात की जाए तो अब तक ये रिकॉर्ड एंड्रियास थोरकिल्डसेन (Andreas THORKILDSEN) के नाम था. एंड्रियास ने ये रिकॉर्ड 23 अगस्त 2008 को बीजिंग ओलंप‍िक में 90.57 मीटर दूर भाला फेंककर भाला बनाया था, लेकिन अब ये रिकॉर्ड पाकिस्तान के खिलाड़ी अरशद नदीम के नाम हो गया है.

जैवल‍िन थ्रो में 98.48 मीटर का है वर्ल्ड रिकॉर्ड

जेवल‍िन थ्रो का वर्ल्ड रिकॉर्ड चेक गणराज्य के खिलाड़ी के नाम दर्ज है. तीन बार के वर्ल्ड चैम्पियन और ओलंपिक चैम्पियन चेक गणराज्य के दिग्गज एथलीट जान जेलेजनी ने जर्मनी में एक एथलेटिक्स प्रतियोगिता के दौरान साल 1996 में 98.48 मीटर का थ्रो करके पुरुषों के भाला फेंक का विश्व रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किया था. जो आज तक कायम है.

यह भी पढ़ें   छत से आ रही थी धड़धड़ की आवाज, घरवाले सो रहे थे नीचे, बाहर जाकर देखा तो

7 अगस्त को नीरज ने टोक्यो में जीता था गोल्ड मेडल

भारत के लिए टोक्यो ओलंपिक में 7 अगस्त का दिन हमेशा याद रखा जाएगा, क्योंकि साल 2021 में इस दिन स्टार खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने गोल्ड पर अपना कब्जा जमाया था. टोक्यो-2020 ओलंप‍िक में नीरज चोपड़ा ने ओलंपिक में गोल्ड मेडल हासिल करने के लिए 87.58 मीटर का थ्रो किया था, जो उनके व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ से 2.36 मीटर कम है.

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

अश्विन के संन्यास से जडेजा हैरान, कहा- मैं पूरे दिन साथ था, रिप्लेसमेंट पर भी रखी राय

Published

on

Ravindra Jadeja on R Ashwin retirement: आर अश्विन के अचानक संन्यास लेने पर रवींद्र जडेजा ने चौंकाने वाला खुलासा किया। उन्होंने कहा कि मैं दिन भर उनके साथ था लेकिन मुझे भी ये जानकारी नहीं थी।

Ravindra Jadeja on R Ashwin retirement: आर अश्विन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ब्रिसबेन में खेले गए तीसरे टेस्ट के बाद अचानक संन्यास का ऐलान किया। उनके संन्यास पर अब साथी स्पिनर रवींद्र जडेजा ने चौंकाने वाला खुलासा किया। जडेजा ने कहा कि मैं दिनभर अश्विन के साथ था लेकिन मुझे भी ये नहीं पता था।

रवींद्र जडेजा ने अश्विन के संन्यास को लेकर कहा, ‘मुझे आखिरी समय में संन्यास के बारे में पता चला। प्रेस कॉन्फ्रेंस से पांच मिनट पहले। यह चौंकाने वाला था। क्योंकि दिनभर हम साथ थे और उन्होंने मुझे कानों-कान खबर नहीं होने दी। हम जानते हैं कि अश्विन का दिमाग कैसे काम करता है।’

यह भी पढ़ें   सुरभि चंदना की सरेआम हरकत से पति करण हुए शर्मसार, लोग बोले- बेशर्मी की हद

मुझे अश्विन के संन्यास का 5 मिनट पहले पता लगा: जडेजा
जडेजा और अश्विन ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे बेहतरीन स्पिन जोड़ी बनाई। उन्होंने एक साथ 58 टेस्ट खेले और 587 विकेट लिए, जिससे वे भारत के लिए सबसे सफल गेंदबाजी जोड़ी बन गए, उन्होंने अनिल कुंबले और हरभजन सिंह की जोड़ी को पीछे छोड़ दिया, जिन्होंने एकसाथ 501 शिकार किए थे।

‘युवाओं के पास अश्विन की जगह लेने का मौका’
अब अश्विन के संन्यास के बाद, जडेजा को लगता है कि इससे युवाओं के लिए अवसर का लाभ उठाने का रास्ता खुल गया है। जडेजा ने अश्विन के रिप्लेसमेंट पर कहा, ‘हम कई सालों से गेंदबाजी में साझेदार हैं। हम एक-दूसरे के पूरक रहे हैं। हम बल्लेबाजों के खिलाफ योजना बनाते थे। मुझे कई चीजें याद आएंगी। उम्मीद है कि अश्विन की जगह कोई बेहतर स्पिन गेंदबाज और ऑलराउंडर आएगा। भारत में हमारे पास हमेशा अच्छी प्रतिभाएं होती हैं और ऐसा नहीं है कि कोई भी अपूरणीय है। हमें आगे बढ़ना होगा। किसी भी युवा के लिए यह सुनहरा अवसर है।’

यह भी पढ़ें   मुख्यमंत्री ने भारत रत्न डॉ. राजेन्द्र प्रसाद और हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद को किया नमन

गाबा में रवींद्र जडेजा ने मैच बचाने वाली 77 रन की पारी खेली और उनका मानना ​​है कि इस पारी से उनका आत्मविश्वास बढ़ा है और वह इसी मानसिकता के साथ एमसीजी में भी बल्लेबाजी करेंगे। उन्होंने कहा, ‘जब टीम मुश्किल स्थिति में हो तो बाहर रन बनाने से आपको आत्मविश्वास मिलता है। मानसिकता वही रहेगी। आपको मैच की स्थिति के अनुसार खेलना होगा और मैं टीम की भूमिका के अनुसार खेलूंगा।’ जडेजा ने पर्थ और एडिलेड में पहले दो टेस्ट नहीं खेले, लेकिन उनका कहना है कि इससे उन्हें ऑस्ट्रेलियाई परिस्थितियों के अनुकूल ढलने में मदद मिली।

Continue Reading

खेल

SMAT Mumbai vs Baroda: शतक के मौके को भुना नहीं पाए रहाणे, सूर्या की कुर्बानी फैंस को आई पसंद

Published

on

सूर्यकुमार यादव ने अजिंक्य रहाणे को शतक बनाने का मौका दिया, लेकिन रहाणे 98 रन पर आउट हो गए।

SMAT, Mumbai vs Baroda: सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के पहले सेमीफाइनल में मुंबई ने बड़ौदा को 6 विकेट से हराया। मुबंई के अजिंक्य रहाणे ने शानदार 98 रन की पारी खेली। वह मुंबई की जीत के नायक बने। हालांकि रहाणे अपना शतक पूरा नहीं कर पाए। वह 98 रन के स्कोर पर आउट हो गए।

अजिंक्य रहाणे जब 98 के स्कोर पर थे तो स्टेडियम के अंदर फैंस में उत्साह देखा गया। इसी दौरान रहाणे के साथ सूर्यकुमार यादव दूसरे छोर पर बल्लेबाजी कर रहे थे। 98 रन पर रहाणे ने एक शॉट खेलकर सिंगल लेने की कोशिश की, लेकिन सामने से सूर्या ने उन्हें मना कर दिया। सूर्या चाहते थे रहाणे बड़ा शॉट खेलकर अपनी सेंचुरी पूरी करे। फैंस को सूर्या की यह पहल पसंद आई और उन्हें जमकर चीयर करने लगे।

यह भी पढ़ें   Wrestlers Protest Case: अपना बयान दर्ज कराने बृजभूषण शरण दिल्ली पुलिस के पास हुए पेश

मुंबई ने फाइनल में बनाई जगह
मुंबई ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के फाइनल में जगह बनाई है। मुंबई ने बड़ौदा के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। बड़ौदा ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 158 रन का टारगेट सेट किया। इसके जवाब में मुंबई ने 17.2 ओवर में जीत हासिल कर ली। मुंबई की तरफ से रहाणे 98 और श्रेयस अय्यर ने 46 रन बनाए। अजिंक्य शतक से चूक गए, लेकिन उन्होंने 56 गेंदों पर 11 चौके और 5 छक्कों की मदद से शानदार पारी खेली।

इधर, दूसरे सेमीफाइनल में मध्यप्रदेश और दिल्ली के बीच मुकाबला जारी है। एमपी ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 150 का स्कोर खड़ा किया है।

Continue Reading

खेल

ENG vs NZ Test : भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट के बीच इस गेंदबाज ने ली हैट्रिक, डेब्यू पर भी रचा था इतिहास

Published

on

Gus Atkinson Hat trick: इंग्लैंड के तेज गेंदबाज गस एटकिंसन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंगटन टेस्ट में हैट्रिक लेकर इतिहास रचा है। ये टेस्ट में इंग्लैंड की तरफ से 15वीं हैट्रिक है।

Gus Atkinson Hat trick: इंग्लैंड के पेसर गस एटकिंसन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में इतिहास रचा। एटकिंसन ने मैच के दूसरे दिन हैट्रिक ली है। एटकिंसन की इस घातक गेंदबाजी की बदौलत इंग्लैंड के पहली पारी में 280 रन के जवाब में कीवी टीम महज 125 रन पर ढेर हो गई। एटकिंसन ने इंग्लैंड को इस तरह पहली पारी में 155 रन की बढ़त दिलाई।

यह भी पढ़ें   नारायणपुर: धान की फसल में देरी, खरीदी केंद्रों में नहीं शुरू हुई बोहनी

ये इंग्लैंड की तरफ से टेस्ट में 15वीं हैट्रिक है। एटकिंसन ने न्यूजीलैंड की पहली पारी के 35वें ओवर में नाथन स्मिथ को क्लीन बोल्ड किया। अगली गेंद पर एटकिंसन ने मैट हेनरी को बेन डकेट के हाथों कैच आउट कराया और इसके बाद टिम साउदी को भी आउट कर अपनी हैट्रिक पूरी की।

ये एटकिंसन का टेस्ट क्रिकेट में पहला ही साल है। उन्होंने इसी साल जुलाई में वेस्टइंडीज के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट में डेब्यू पर 12 विकेट लेकर इतिहास रचा था। 26 साल के गस एटकिंसन ने इसके बाद अगस्त में श्रीलंका के खिलाफ लॉर्ड्स में ही शतक ठोकने के साथ 5 विकेट लिए थे। यह 2017 में ओवल में दक्षिण अफ़्रीका के खिलाफ़ मोईन अली के बाद टेस्ट क्रिकेट में इंग्लैंड के गेंदबाज़ द्वारा ली गई पहली हैट्रिक थी और 16 साल पहले हैमिल्टन में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ़ रयान साइडबॉटम के बाद किसी विदेशी टेस्ट में ली गई पहली हैट्रिक है।

यह भी पढ़ें   सुरभि चंदना की सरेआम हरकत से पति करण हुए शर्मसार, लोग बोले- बेशर्मी की हद

कुल मिलाकर, एटकिंसन टेस्ट हैट्रिक लेने वाले 14वें इंग्लिश प्लेयर हैं- स्टुअर्ट ब्रॉड ने दो हैट्रिक ली हैं।टेस्ट क्रिकेट में 2021 में केशव महाराज के बाद किसी गेंदबाज ने हैट्रिक ली है। एटकिंसन द्वारा तीन गेंदों पर लिए गए तीन विकेट ऐतिहासिक बेसिन रिजर्व में ली गई पहली हैट्रिक भी है।

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending