Connect with us

खेल

सानिया के एक्स पाकिस्तानी पति Shoaib Malik ने किया बड़ा ऐलान, बोले- मैं फिर से

Published

on

T20 World Cup 2024: भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) T20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) में लगातार झंडे गाड़ रही है। रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की अगुवाई वाली टीम इंडिया (Team India) ने 20 जून को सुपर 8 का अपना पहला मैच भी जीत लिया है, भारत (India) ने अफगानिस्तान (Afghanistan) को धूल चटाई है।

भारत (India) की एकतरफ वाहवाही हो रही है, तो वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान (Pakistan) दुनियाभर में अपनी फजीहत करवा रहा है। शर्मनाक प्रदर्शन के बाद 2024 T20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2024) से बाहर हुए पाकिस्तान (Pakistan) को लानतें मिल रही हैं। उसकी अपनी जनता ही उसकी आलोचना कर रही है। अमेरिका (USA) और वेस्टइंडीज (West Indies) की संयुक्त मेजबानी में खेले जा रहे T20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) में पाकिस्तान की जमकर मिट्टी पलीत हुई है, क्योंकि उसे अमेरिका (USA) जैसी टीम ने हरा डाला। इन सबके बीच अब भारतीय टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा (Sania Mirza) के एक्स पति (Ex Husband) और पाकिस्तानी दिग्गज क्रिकेटर शोएब मलिक (Shoaib Malil) ने बड़ा ऐलान किया है।

यह भी पढ़ें   भारत में WhatsApp की बड़ी कार्रवाई, अकेले जनवरी में 29 लाख अकाउंट किए बैन

T20 वर्ल्ड कप के बीच शोएब का बड़ा ऐलान

इस वक्त पाकिस्तान में जबरदस्त बवाल मचा हुआ है। पाकिस्तान की जनता उबल रही है, क्योंकि पाकिस्तान T20 वर्ल्ड कप से जलील होकर आया है। पूर्व दिग्गज खिलाड़ी से लेकर विभिन्न जगत के लोग पाकिस्तानी टीम और खिलाड़ियों को कोस रहे हैं, लेकिन इसी बीच पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक ने बड़ा ऐलान किया है। दरअसल शोएब मलिक ने फिर से पाकिस्तान के लिए खेलने की इच्छा जताई है। शोएब ने एक पाकिस्तानी मीडिया संस्थान के साथ बातचीत में ये इच्छा जताई है। उनका ये बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

42 साल के शोएब मलिक ने कहा-

मैं फिर से पाकिस्तान टीम का प्रतिनिधित्व करना चाहता हूं। मैं चैंपियंस ट्रॉफी के लिए उपलब्ध हूं। मैं अपने देश के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करूंगा। मैं पाकिस्तान के लिए चैंपियंस ट्रॉफी जीतना चाहता हूं।

दाएं बाथ के बल्लेबाज शोएब मलिक ने पाकिस्तान के लिए चैंपियंस ट्रॉफी जीतने की इच्छा जताई है, जो अगले साल पाकिस्तान में ही होने वाली है। बता दें पाकिस्तान में फरवरी 2025 में ICC मेंस चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन होने वाला है। T20 वर्ल्ड कप में कप्तान बाबर आजम समेत कोई खिलाड़ी प्रभावी साबित नहीं हुआ और उनकी आलोचना हो रही है। इस बीच शोएब ने एक बार फिर खुद मोर्चा संभालने की बात कही है। बता दें कि पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शोएब मलिक काफी समय से पाकिस्तान टीम से बाहर चल रहे हैं। वो 42 साल के हो गए हैं, लेकिन अब तक उन्होंने संन्यास नहीं लिया है। शोएब ने अपना आखिरी इंटरनेशनल मुकाबला नवंबर 2021 में बांग्लादेश के खिलाफ खेला था।

यह भी पढ़ें   कोरोना नॉनस्टॉप! देश के इन 32 जिलों में तेजी से फैला वायरस, दिल्ली के आंकड़े भी टेंशन देने वाले

वो हाल ही में भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा के साथ तलाक को लेकर सुर्खियों में आए थे। दरअसल शोएब मलिक को अय्याश इंसान माना जाता है। सानिया को छोड़ने के बाद उनकी पाकिस्तान में ही जमकर आलोचना हुई थी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

अश्विन के संन्यास से जडेजा हैरान, कहा- मैं पूरे दिन साथ था, रिप्लेसमेंट पर भी रखी राय

Published

on

Ravindra Jadeja on R Ashwin retirement: आर अश्विन के अचानक संन्यास लेने पर रवींद्र जडेजा ने चौंकाने वाला खुलासा किया। उन्होंने कहा कि मैं दिन भर उनके साथ था लेकिन मुझे भी ये जानकारी नहीं थी।

Ravindra Jadeja on R Ashwin retirement: आर अश्विन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ब्रिसबेन में खेले गए तीसरे टेस्ट के बाद अचानक संन्यास का ऐलान किया। उनके संन्यास पर अब साथी स्पिनर रवींद्र जडेजा ने चौंकाने वाला खुलासा किया। जडेजा ने कहा कि मैं दिनभर अश्विन के साथ था लेकिन मुझे भी ये नहीं पता था।

रवींद्र जडेजा ने अश्विन के संन्यास को लेकर कहा, ‘मुझे आखिरी समय में संन्यास के बारे में पता चला। प्रेस कॉन्फ्रेंस से पांच मिनट पहले। यह चौंकाने वाला था। क्योंकि दिनभर हम साथ थे और उन्होंने मुझे कानों-कान खबर नहीं होने दी। हम जानते हैं कि अश्विन का दिमाग कैसे काम करता है।’

यह भी पढ़ें   एक बार फिर छत्तीसगढ़ आएंगे PM मोदी, इस जिले में होगी आमसभा..

मुझे अश्विन के संन्यास का 5 मिनट पहले पता लगा: जडेजा
जडेजा और अश्विन ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे बेहतरीन स्पिन जोड़ी बनाई। उन्होंने एक साथ 58 टेस्ट खेले और 587 विकेट लिए, जिससे वे भारत के लिए सबसे सफल गेंदबाजी जोड़ी बन गए, उन्होंने अनिल कुंबले और हरभजन सिंह की जोड़ी को पीछे छोड़ दिया, जिन्होंने एकसाथ 501 शिकार किए थे।

‘युवाओं के पास अश्विन की जगह लेने का मौका’
अब अश्विन के संन्यास के बाद, जडेजा को लगता है कि इससे युवाओं के लिए अवसर का लाभ उठाने का रास्ता खुल गया है। जडेजा ने अश्विन के रिप्लेसमेंट पर कहा, ‘हम कई सालों से गेंदबाजी में साझेदार हैं। हम एक-दूसरे के पूरक रहे हैं। हम बल्लेबाजों के खिलाफ योजना बनाते थे। मुझे कई चीजें याद आएंगी। उम्मीद है कि अश्विन की जगह कोई बेहतर स्पिन गेंदबाज और ऑलराउंडर आएगा। भारत में हमारे पास हमेशा अच्छी प्रतिभाएं होती हैं और ऐसा नहीं है कि कोई भी अपूरणीय है। हमें आगे बढ़ना होगा। किसी भी युवा के लिए यह सुनहरा अवसर है।’

यह भी पढ़ें   भारत की पहली महिला डॉक्टर का जन्‍मदिन मना रहा है गूगल, डूडल बनाकर किया याद

गाबा में रवींद्र जडेजा ने मैच बचाने वाली 77 रन की पारी खेली और उनका मानना ​​है कि इस पारी से उनका आत्मविश्वास बढ़ा है और वह इसी मानसिकता के साथ एमसीजी में भी बल्लेबाजी करेंगे। उन्होंने कहा, ‘जब टीम मुश्किल स्थिति में हो तो बाहर रन बनाने से आपको आत्मविश्वास मिलता है। मानसिकता वही रहेगी। आपको मैच की स्थिति के अनुसार खेलना होगा और मैं टीम की भूमिका के अनुसार खेलूंगा।’ जडेजा ने पर्थ और एडिलेड में पहले दो टेस्ट नहीं खेले, लेकिन उनका कहना है कि इससे उन्हें ऑस्ट्रेलियाई परिस्थितियों के अनुकूल ढलने में मदद मिली।

Continue Reading

खेल

SMAT Mumbai vs Baroda: शतक के मौके को भुना नहीं पाए रहाणे, सूर्या की कुर्बानी फैंस को आई पसंद

Published

on

सूर्यकुमार यादव ने अजिंक्य रहाणे को शतक बनाने का मौका दिया, लेकिन रहाणे 98 रन पर आउट हो गए।

SMAT, Mumbai vs Baroda: सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के पहले सेमीफाइनल में मुंबई ने बड़ौदा को 6 विकेट से हराया। मुबंई के अजिंक्य रहाणे ने शानदार 98 रन की पारी खेली। वह मुंबई की जीत के नायक बने। हालांकि रहाणे अपना शतक पूरा नहीं कर पाए। वह 98 रन के स्कोर पर आउट हो गए।

अजिंक्य रहाणे जब 98 के स्कोर पर थे तो स्टेडियम के अंदर फैंस में उत्साह देखा गया। इसी दौरान रहाणे के साथ सूर्यकुमार यादव दूसरे छोर पर बल्लेबाजी कर रहे थे। 98 रन पर रहाणे ने एक शॉट खेलकर सिंगल लेने की कोशिश की, लेकिन सामने से सूर्या ने उन्हें मना कर दिया। सूर्या चाहते थे रहाणे बड़ा शॉट खेलकर अपनी सेंचुरी पूरी करे। फैंस को सूर्या की यह पहल पसंद आई और उन्हें जमकर चीयर करने लगे।

यह भी पढ़ें   बॉस की डांट के बाद मेट्रो स्टेशन के छज्जे पर चढ़ गई लड़की, फिर हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा

मुंबई ने फाइनल में बनाई जगह
मुंबई ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के फाइनल में जगह बनाई है। मुंबई ने बड़ौदा के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। बड़ौदा ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 158 रन का टारगेट सेट किया। इसके जवाब में मुंबई ने 17.2 ओवर में जीत हासिल कर ली। मुंबई की तरफ से रहाणे 98 और श्रेयस अय्यर ने 46 रन बनाए। अजिंक्य शतक से चूक गए, लेकिन उन्होंने 56 गेंदों पर 11 चौके और 5 छक्कों की मदद से शानदार पारी खेली।

इधर, दूसरे सेमीफाइनल में मध्यप्रदेश और दिल्ली के बीच मुकाबला जारी है। एमपी ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 150 का स्कोर खड़ा किया है।

Continue Reading

खेल

ENG vs NZ Test : भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट के बीच इस गेंदबाज ने ली हैट्रिक, डेब्यू पर भी रचा था इतिहास

Published

on

Gus Atkinson Hat trick: इंग्लैंड के तेज गेंदबाज गस एटकिंसन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंगटन टेस्ट में हैट्रिक लेकर इतिहास रचा है। ये टेस्ट में इंग्लैंड की तरफ से 15वीं हैट्रिक है।

Gus Atkinson Hat trick: इंग्लैंड के पेसर गस एटकिंसन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में इतिहास रचा। एटकिंसन ने मैच के दूसरे दिन हैट्रिक ली है। एटकिंसन की इस घातक गेंदबाजी की बदौलत इंग्लैंड के पहली पारी में 280 रन के जवाब में कीवी टीम महज 125 रन पर ढेर हो गई। एटकिंसन ने इंग्लैंड को इस तरह पहली पारी में 155 रन की बढ़त दिलाई।

यह भी पढ़ें   सरकारी कार्यक्रमों में नहीं परोसा जाएगा नॉन-वेज! संसद में बिल लाने की तैयारी

ये इंग्लैंड की तरफ से टेस्ट में 15वीं हैट्रिक है। एटकिंसन ने न्यूजीलैंड की पहली पारी के 35वें ओवर में नाथन स्मिथ को क्लीन बोल्ड किया। अगली गेंद पर एटकिंसन ने मैट हेनरी को बेन डकेट के हाथों कैच आउट कराया और इसके बाद टिम साउदी को भी आउट कर अपनी हैट्रिक पूरी की।

ये एटकिंसन का टेस्ट क्रिकेट में पहला ही साल है। उन्होंने इसी साल जुलाई में वेस्टइंडीज के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट में डेब्यू पर 12 विकेट लेकर इतिहास रचा था। 26 साल के गस एटकिंसन ने इसके बाद अगस्त में श्रीलंका के खिलाफ लॉर्ड्स में ही शतक ठोकने के साथ 5 विकेट लिए थे। यह 2017 में ओवल में दक्षिण अफ़्रीका के खिलाफ़ मोईन अली के बाद टेस्ट क्रिकेट में इंग्लैंड के गेंदबाज़ द्वारा ली गई पहली हैट्रिक थी और 16 साल पहले हैमिल्टन में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ़ रयान साइडबॉटम के बाद किसी विदेशी टेस्ट में ली गई पहली हैट्रिक है।

यह भी पढ़ें   Ram Mandir के लिए 11 दिन का विशेष अनुष्ठान करेंगे पीएम मोदी, ऑडियो संदेश में खुद दी जानकारी

कुल मिलाकर, एटकिंसन टेस्ट हैट्रिक लेने वाले 14वें इंग्लिश प्लेयर हैं- स्टुअर्ट ब्रॉड ने दो हैट्रिक ली हैं।टेस्ट क्रिकेट में 2021 में केशव महाराज के बाद किसी गेंदबाज ने हैट्रिक ली है। एटकिंसन द्वारा तीन गेंदों पर लिए गए तीन विकेट ऐतिहासिक बेसिन रिजर्व में ली गई पहली हैट्रिक भी है।

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending