Connect with us

क्राइम

लूटपाट करने वाले 4 आरोपी सरकंडा पुलिस के गिरफ्त में, सुनसान जगह पर घटना को दिया थे अंजाम

Published

on

बिलासपुर| प्रार्थी मनोज सूर्यवंशी निवासी मोपका ने थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह सिरगिट्टी में काम करता है रोज की तरह दिनांक 9-8- 2023 को सिरगिट्टी से काम करके रात्रि में सुबह करीबन 4:20 बजे वापस अपने घर अपनी मोटरसाइकिल से मोपका आ रहा था की तोरवा चौक गणेश मेडिकल स्टोर के पास एक पल्सर मोटरसाइकिल में तीन व्यक्ति रोड किनारे खड़े थे प्रार्थी जब तोरवा छठ घाट पुलिया पहुंचा तब उक्त पल्सर में तीनों व्यक्ति उसका पीछा करते हुए उसे ओवरटेक करके आगे बढ़े जिसमें से दो व्यक्ति छठ घाट के आगे तिराहा के पास उतर गए और प्रार्थी को रोकने का प्रयास किये प्रार्थी डर में जब आगे बढ़ा तो उसकी गाड़ी की चाबी को लूट लिए जिसका विरोध करने दोनों व्यक्ति प्रार्थी के साथ मारपीट करने लगे तभी तीसरा व्यक्ति भी वहां पहुंच गया और मारपीट करने लगे तभी सामने से एक दूसरे मोटरसाइकिल में एक व्यक्ति आया और उतरा और चारों ने मिलकर प्रार्थी के साथ मारपीट कर उसके जब में रखें ₹7000, बैंक का एटीएम तथा मोबाइल लूट लिये प्रार्थी के द्वारा चिल्लाने पर लूटपाट कर तोरवा की ओर भाग गये की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध किया गया तथा मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी सूचना तत्काल जिले के पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) राजेंद्र कुमार जायसवाल, नगर पुलिस अधीक्षक ( सिटी कोतवाली) पूजा कुमार को दी गई जिस पर अधिकारियों द्वारा तत्काल आरोपियों की पतासाजी कर वैधानिक कार्यवाही करने के निर्देश प्राप्त हुए हैं जिस पर थाना सरकंडा से तत्काल एक पुलिस टीम घटनास्थल की ओर रवाना किया गया. जो टीम द्वारा घटना के आस पास लगे सीसीटीवी फुटेज को चेक किया गया जिसमें मोटर साइकिल में कुछ संदिग्ध व्यक्ति जाते दिखे जिनके संबंध में आसपास पता किया गया पता चलने पर टीम के द्वारा अलग-अलग स्थान पर रेड कर 04 संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ा गया नाम पता पूछने पर शिव शंकर यादव निवासी डिपोपारा, गजानंद उर्फ राजा ध्रुव निवासी डिपोपारा, भोला उर्फ अवि श्रीवास निवासी मुंगेली, विक्की यादव उर्फ अलेक्स निवासी मुंगेली का होना बताएं जिनसे घटना के संबंध में पूछताछ किया जो प्रारंभिक तौर पर पुलिस को गुमराह करते रहे बारीकी से पूछताछ करने पर चारों नेे प्रार्थी को अकेला पाकर सुनसान जगह का फायदा उठाकर मारपीट कर मोबाइल,7000 रुपये तथा अन्य सामग्री को लूटना स्वीकार किया चारों आरोपियों के कब्जे से लूटा गया मोबाइल तथा ₹5600 एवं एटीएम कार्ड को जप्त किया गया आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया|

यह भी पढ़ें   ABVP ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर तातापानी में किया वृक्षारोपण

क्राइम

CG News: भतीजे-भतीजी ने की बड़ी मां की हत्या, मुर्गा-दारु पार्टी में विवाद के बाद जलाकर मारा

Published

on

अंबिकापुर में भतीजा और भतीजी ने मिलकर अपनी बड़ी मां की हत्या कर दी। घर में मुर्गा और दारु की पार्टी चल रही थी, इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया।

अंबिकापुर: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में भतीजा और भतीजी ने मिलकर अपनी बड़ी मां की हत्या कर दी। घर में मुर्गा और दारु की पार्टी चल रही थी, इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद दोनों ने मिलकर चूल्हे में जल रही लकड़ी से पहले हमला करते हुए आग से जलाकर मौत के घाट उतार दिया।

मिली जानकारी के अनुसार, धौरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत चटकपुर में यह घटना घटी है। मृतिका अपनी भतीजी प्रभा विश्वकर्मा को लड़कों के साथ घूमने से मना करती थी। जिससे नाराज होकर भतीजी ने अपने भाई के साथ मिलकर अपनी बड़ी मां की हत्या कर दी। जिसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपी भतीजा अमृत विश्वकर्मा और भतीजी प्रभा विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें   निजात अभियान के तहत अवैध मादक पदार्थ गांजा पर रतनपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही

Continue Reading

क्राइम

Digital Arrest Scam: CBI अफसर बनकर बुजुर्ग से ₹1 करोड़ की ठगी,15 दिन तक घर में किया ‘डिजिटल अरेस्ट’

Published

on

Digital Arrest Scam: गुजरात के सूरत से एक 90 साल के बुजुर्ग व्यक्ति के साथ डिजिटल अरेस्ट का मामला सामने आया है, जिसमें पीड़ित ने अपने जीवनभर की जमापूंजी कुल ₹1.15 करोड़ गंवा दिए।

Digital Arrest Scam: देशभर में डिजिटल अरेस्ट (Digital Arrest ) स्कैम के मामले बढ़ते ही जा रहे है। आए दिन किसी न किसी के साथ डिजिटल अरेस्ट स्कैम की घटनाएं सामने आ रही हैं। कई लोग इस स्कैम का शिकार बनकर अपनी जिंदगी भर की जमापूंजी को गवां चुके हैं। इसी बीच, डिजिटल अरेस्ट का एक नया मामला सामने आया है। जिसके चलते ठगों ने गुजरात के एक 90 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति को “डिजिटल अरेस्ट” स्कैम का शिकार बनाया और उन्हें उनके ही घर में 15 दिनों तक वर्चुअली रूप से डिजिटली अरेस्ट किया। जिसमें बुजुर्ग ने 1 करोड़ रुपए से ज्यादा पैसे गंवा दिए।

क्या था पूरा मामला
दरअसल, साइबर अपराधियों ने गुजरात के 90 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति को व्हाट्सएप कॉल के माध्यम से ठगी की शुरुआत की। धोखेबाजों ने पीड़ित को व्हाट्सएप कॉल करके सबसे पहले खुदको एक CBI अधिकारी बताया और उन्होंने कॉल पर कहा कि उनके नाम से एक पार्सल मुंबई से चीन भेजा गया है, जिसमें कथित तौर पर 400 ग्राम MD ड्रग्स थे। फिर गिरोह ने बुजुर्ग को जेल भेजने की धमकी दी और दवाव बनाकर उनसे मोटी रकम ऐंठने का खेल शुरू किया।

यह भी पढ़ें   CG: आज से शुरू होगा 15 से 18 साल के किशोरों का टीकाकरण

धोखेबाजी का यह सिलसिला पीड़ित के साथ यही तक नहीं रुका बल्कि बुजुर्ग को पूरे 15 दिनों तक उनके ही घर में वर्चुअली तौर पर डिजिटल अरेस्ट पर रखा गया। फिर ठगों ने पीड़ित की बैंक डिटेल निकालकर ₹1.15 करोड़ की राशि अपने खातों में ट्रांसफर कर ली।

इस पूरी घटना के बारें में जब बुजुर्ग के परिजनों को पता लगा तो उन्होंने 29 अक्टूबर को सूरत की साइबर सेल में धोखाधड़ी और डिजिटल अरेस्ट की शिकायत दर्ज कराई। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 46 डेबिट कार्ड, 23 चेकबुक, 28 सिम कार्ड, 9 मोबाइल फोन और अन्य दस्तावेज बरामद किए। धोखेबाजों ने कई बैंक खातों और कंपनियों के रबर स्टांप का इस्तेमाल कर फर्जीवाड़ा किया था।

यह भी पढ़ें   5 वीं अंतर्राष्ट्रीय कराते चैंपियनशिप के विजेता खिलाड़ियों को संभागायुक्त एवं कलेक्टर ने दी शुभकामनाएं

गिरोह का मास्टरमाइंड फरार
सूरत की क्राइमब्रांच ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि इस मामले में अभी तक उन्होंने 5 अपराधियों- रमेश सुराना, उमेश जिंजाला, नरेश सुराना, राजेश देवड़ा और गौरांग राखोलिया को पकड़ लिया है। हालांकि इस पूरे खेल का मास्टरमाइंड पार्थ गोपानी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर है। पुलिस कहना है कि यह अपराधी कंबोडिया में है। पुलिस ने इस रैकेट का खुलासा करते हुए बताया कि यह पूरा रैकेट चीन की एक गैंग की मदद से चलाया जा रहा था। बता दें, गिरोह ने बुजुर्ग व्यक्ति को मनी लॉन्ड्रिंग के झूठे आरोप लगाकर डिजिटल अरेस्ट का शिकार बनाया और डरा-धमकाकर करोड़ों रुपए ऐठ लिए गए।

Continue Reading

क्राइम

Bilaspur News: शादी का झांसा देकर बलात्कार करने वाला आरोपी मोपका पुलिस के गिरफत में

Published

on

आरोपी के दुबई भागने की योजना की सूचना मिलने पर तत्काल टीम बनाकर मुंबई से पकड़ा गया

आरोपी को गिरफतार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया

आरोपी – रंजीता कुमार गौड़ा पिता भांजा किशोर गौड़ा उम्र 20 वर्ष पता बडा पड़ा थाना भांजा नगर जिला गंजम उड़ीसा

विवरण – मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 09.11.2024 को प्रार्थीया ने थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि आरोपी रंजीता कुमार निवासी उड़ीसा से मोबाइल के माध्यम से जान पहचान हुआ था। दिनांक 15.04.2022 को आरोपी रंजीता कुमार ने पीड़िता को साईं अनंत होटल मोपका मे बुला कर शादी करने का झांसा देकर पीड़ता के साथ जबरदस्ती शारीरिक सम्बन्ध बनाया। रिपोर्ट पर थाना सरकंडा मे अपराध क्रमांक 1408/2024 धारा 376(2)(N) भा द वि कायम कर विवेचना मे लिया गया | आरोपी के पता साजी के दौरान आरोपी के द्वारा पीड़िता को फोन कर बताया की वह पुलिस की ग्रिफ्तारी के डर से विशाखापट्नम से मुंबई जा रहा वहा से दुबई भाग जायेगा।

यह भी पढ़ें   CG Job: आंगनबाड़ी में सहायिका एवं कार्यकर्ता के पद पर निकली भर्ती, 21 अगस्त तक कर सकते हैं आवेदन

वरिष्ठ अधिकिारियो को तत्काल अवगत कराया गया, जिनके द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को तत्काल गिरुफतार करने निर्देशित किया गया। जिसके परिपालन में पु स के मोपका प्रभारी उपनिरीशक रामनरेश यादव आरक्षक दीपक खांडेकर के दुवरा तत्काल मुंबई जा कर छत्रपति शिवाजी इंटरनेशनल एयरपोर्ट मुंबई के सामने से आरोपी रंजीता कुमार गौड़ा को अभिरक्षा मे लेकर मोपका चौकी सरकंडा लेकर आये। आरोपी से पूछताछ किया गया जो बताया की पीड़िता की रिपोर्ट बाद से भाग कर दुबई जाने का योजना बनाया था।

जो उड़ीसा से दुबई का जाने का पासपोर्ट व वीजा तैयार करवाकर विशाखापट्नम से मुंबई आया और दिनांक 28.11.2024 को दुबई जाने वाले थे। आरोपी के दुवरा जुर्म स्वीकार करने पर आरोपी रंजीता कुमार गौड़ा पिता भांजा किशोर गौड़ा उम्र 20 वर्ष पता बडा पड़ा थाना भांजा नगर जिला गंजम उड़ीसा को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया I
इस कार्यवाही में उप निरीक्षक रामनरेश यादव , आर दीपक खांडेकर व साइबर सेल का विशेष योगदान रहा।

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending