Connect with us

छत्तीसगढ़

सूरजपुर : मेजर ध्यानचंद की जयंती पर इंडोरस्टेडियम में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित

Published

on

सूरजपुर| 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है 29 अगस्त 1950 को जन्मे मेजर ध्यानचंद जी अपने जीवन काल में ऐसा नाम स्थापित कर पूरे विश्व में अलग पहचान बनाई और भारत का गौरव बढ़ाया हॉकी में उनका कुछ ऐसा था कि अगर एक बार गेंद उनकी स्टिक पर आती तो विपक्षियों के लिए गेंद छिनना आसान नहीं होता था कहते हैं कि ध्यानचंद जी करिश्माई खेल के लिए उन्हें हॉकी का जादूगर के नाम से विभूषित भी किया गया। खेल के मैदान में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को इस दिन सम्मानित किया जाता है। इस अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा इन्डोर स्टेडियम प्रतिभावान खिलाड़ियों को सम्मानित करने के लिए ’’ दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता एवं प्रतिभा सम्मान समारोह ’’ का आयोजन किया गया।

प्रतिभा सम्मान समारोह में छत्तीसगढ़ के दूरस्थ जिला नारायणपुर जिसे अबझमाड़ के नाम से भी जाना जाता हैं से आये मलखम्ब प्रतिभागी जिन्होंने राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ को पहचान दिलाई है। इनकी टीम के द्वारा बेहतरीन रोप मलखम्ब के प्रदर्शन से अतिथि, खिलाड़ी बच्चे और उपस्थित जन रोमांचित हो उठे।

मुख्यअतिथि संसदीय सचिव पारसनाथ राजवाड़े ने खिलाड़ियों को सम्बोधि करते हुए कहा कि ध्यानचंद जी ऐसे खिलाड़ी थे, जिन्होंने अपने जीवन काल में हाॅकी को जीवित रखा। उन्होंने अपने हाॅकी खेल के प्रदर्शन से भारत को कई गोल्ड मेडल दिलाकर भारत का नाम रोशन किया तथा पूरे विश्व में भारत की एक अलग पहचान बनाई। खेल के माध्यम से व्यक्ति अपने जीवन में स्वस्थ्य और अनुशासन सीखता है जो जीवन भर उसके साथ रहती है। कोरोना महामारी के कारण दो वर्ष तक खेलों आयोजन नहीं हो सका। उन्होंने जिला प्रशासन को बधाई देते हुए कहा बच्चों को अपने खेल आयोजन कर उनकी प्रतिभा को निखाराने का मौका दिया है। यहां प्रतिभावान खिलाड़ियों की कमी नहीं है। आज जरूरत है तो सिर्फ इतना का उनका सही मंच मिले। कलेक्टर डाॅ. गौरव कुमार सिंह ने खेल का महत्व बताते हुए कहा कि यहां के खिलाड़ियों में प्रतिभा का अभाव नहीं है, हमें उनकी प्रतिभा को उजागर करने की जरूरत है। हम सबको मिलकर उनको सही मंच, सुविधांए, संसाधन ,मौका उपलब्ध कराने की आवश्कता है। खेल के माध्यम से खिलाड़ी का संतुलन, शरीर का संतुलन उसे पूरे जीवन की संतुलन की ओर ले जाता है। खेल को हमेशा अपने जीवन का अहम हिस्सा अवश्य बनाना चाहिए।

यह भी पढ़ें   159 पटवारी 8 सूत्रीय मांगों को लेकर बैठे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर

सम्मानित प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्यअतिथि के द्वारा नाराणपुर से आये मलखम्ब के प्रतिभावान खिलाड़ी बच्चियों को सम्मानित किया गया। तत्पश्चात संकुल स्तर, ब्लाॅक स्तर एवं जिला स्तर के खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इसके साथ ही अपने विशेष खेल के दम पर राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर सूरजपुर जिले के खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया।

बालिका वर्ग में 100, 200, 400 मीटर दौड़ में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों खिलाड़ी बच्चियों में कु.अंज सिंह प्रथम, कु. अमृता राजवाडे़ द्वितीय, कु. सुबासों तृतीय, कु. मनीषा टोप्पो तृतीय, कु. सोनिका राजवाडे़ प्रथम, कु. सोनावती तृतीय, मटका दौड़ कु. अन्नू राजवाडे प्रथम, कु.राधा राजवाडे द्वितीय, कु. हिमान्चल राजवाडे, विस्सा खेल में कु. सोनिया प्रथम, कु. संजु द्वितीय, कु. रोशनी तृतीय, गोला फेक में कु. सोनवती प्रथम, कु. कदम कुमारी द्वितीय, कु.सीमा सिंह तृतीय, तवा फेक में कु.छाया पैकरा प्रथम, कु. सुमन राजवाडे द्वितीय, कु. कुमकुम सिंह तृतीय, भाला फेक कु. आरती तृतीय, चम्मच दौड़ कु. राजकुमारी प्रथम, कु.खुश्बू द्वितीय, कु.प्रसादो तृतीय, लम्बी कूद में कु. मनीता सिंह तृतीय, उंची कूद में कु. प्रिति प्रथम, कु.सरिता द्वितीय, कुर्सी दौड़ में कु.संतोषी पैकरा प्रथम, कु. आराधना तृतीय, फुगड़ी में कु.बिन्दू पैकरा प्रथम, कु.संतोषी द्वितीय, कु. उषा राजवाडे तृतीय।

बालक वर्ग में 100, 200, 400 मीटर दौड़ में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों सूरजदेव प्रथम, सौजन्य द्वितीय, मुकेश तृतीय, मोहन दास द्वितीय, अमर सिंह तृतीय, मनोज द्वितीय,प्योर सिंह तृतीय, किसान दौड़ में अनिल प्रथम, प्रदीप द्वितीय, राहूल तृतीय, गेंड़ी दौड़ में राहुल प्रथम, प्रताप द्विती, धनेश्वर तृतीय, गोला फेक में गीता प्रसाद प्रथम,महबूब द्वितीय, हिमांशु सिंह तृतीय, तवा फेक बृजेश द्वितीय, रजनीश तृतीय, भाला फेक में विजय प्रथम, ज्यातिष द्वितीय, विक्रम तृतीय, लम्बी कूद में अश्विन प्रथम, राजेश द्वितीय, अमरेश तृतीय, बोरा दौड में नागेन्द्र प्रथम, राम सेवक द्वितीय,देवदत्त तृतीय, भौंरा लट्टू में कृष्ण सिंह प्रथम, तुलेश्वर द्वितीय।

यह भी पढ़ें   फंदे पर लटक रही महिला की बचाई जान, डिप्रेशन के चलते महिला ने उठाया आत्मघाती कदम

2019-20 एवं 2020-21 में खेल उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों में लालजी यादव को नेशनल कराटे चैम्पीयनशीप में गोल्ड मेडल, सुश्री प्ररेणा सिंह को वल्र्ड मिनी गोल्फ चैम्पीयनशीप के लिए चीन के झाउझुअआंग में देश का प्रतिनिधित्व करने पर, सुश्री महिमा देवांगन को तीरंदाजी प्रतियोगिता में इंडो-नेपाल में इंटरनेशनलशीप में प्रथम स्थान, सौरभ सिंह को आलइण्डिया सीनियर रैंकिग टूर्नामेंट हैदराबाद, केरला, बैंगलोर में प्रतिनिधित्व, प्रसिद्ध गोस्वामी को 4 थी राष्ट्रीय जूनियर चैम्पीयनशीप गेम्स एण्ड स्पोर्टस गोवा में प्रथम स्थान, कुणाल कुमार टंडन को 4 थी राष्ट्रीय जूनियर चैम्पीयनशीप गेम्स एण्ड स्पोर्टस गोवा में प्रथम स्थान, उजित सिंह मरकाम को राष्ट्रीय फुटबाल चैम्पीयनशीप पश्चिम बंगाल में आयोजित संतोष ट्राफी में प्रतिनिधित्व, मो. अयान को 5 वी नेशनलशीप जालंधर पंजाब में रैसलिंग में प्रथम स्थान, कर्ण को 15, 16 वी छत्तीसगढ़ जूनियर एथलेटिक्स चैम्पीयशीप में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया ।

खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारने वालो कोच मेदनेश्वर कुमार रवि को छ.ग. स्टेट ताईक्वांडो चैम्पीयनशीप विभिन्न जिलो से गोल्ड व सिल्वर, चन्दन प्रसाद चैहान को फेडरेशन कप कराटे चैम्पीयनशीप में विभिन्न राज्यों से गोल्ड व सिल्वर, श्री अन्नपूर्णा ज्योति शर्मा को नेशनल वुशू चैम्पीयनशीप विभिन्न राज्यों में प्रतिनिधित्व, अमय लाल को कराटे नेशनल चैम्पीयनशीप सन् 1994-95 में गोल्ड मेडल व सोतोकान कराटे चैम्पीयनशीप में गोल्ड व सिल्वर, सहदेव कुमार रवि को ताईक्वांडो स्टेट लेवल जूनियर वुशू चैम्पीयनशीप विभिन्न जिलों से गोल्ड मेडल लाने पर सम्मानित किया गया।

इस दौरान कार्यक्रम में उपस्थित मंचाशीन अतिथि जिला पंचायत उपाध्यक्ष नरेश राजवाडे, नगर पालिका अध्यक्ष के.के. अग्रवाल, जिला पंचायत सदस्य शशी सिंह, कुलदीप बिहारी, पुलिस अधिक्षीका भावना गुप्ता, जिला पंचायत सीईओ राहुल देव, अतिरिक्त पुलिस अधिक्षक हरिश राठौर, एसडीएम रवि सिंह, जनपद सीईओ सेंगर एवं समस्त पार्षद एवं एल्डरमैन, अधिकारी कर्मचारी, गणमान्य नागरिक सहित विभिन्न खेलों के प्रतिभागी उपस्थित थे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

Khelo India Tribal Games 2026 : छत्तीसगढ़ में नेशनल रेसलिंग का आगाज़! 144 रेसलर्स, 4 दिन और कड़ा मुकाबला, जानें कब और कहाँ देख सकेंगे लाइव

अंबिकापुर में 28 मार्च से खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 की कुश्ती स्पर्धा शुरू होगी, जिसमें देशभर के 144 जनजातीय खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। आयोजन का लाइव प्रसारण DD Sports पर किया जाएगा।

Published

on

रायपुर : Khelo India Tribal Games 2026 देश के पहले खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 की कुश्ती स्पर्धा का मेजबानी कर रहा है। सरगुजा जिले का हृदय स्थल अम्बिकापुर एक ऐतिहासिक पल का साक्षी बनने जा रहा है। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में 28 मार्च से कुश्ती (रेसलिंग) स्पर्धा का भव्य शुभारंभ होने जा रहा है, जिसमें पुरुष और महिला वर्ग में कुश्ती के रोमांचक मुकाबले होंगे।। स्थानीय गांधी स्टेडियम में आयोजित होने वाले इस राष्ट्रीय समागम में देश के अलग-अलग राज्यों के जनजातीय खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा और शारीरिक कौशल का प्रदर्शन करेंगे। आयोजन का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के सुदूर वनांचलों में छिपी जनजातीय खेल प्रतिभाओं को मंच देना और उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना है। अंबिकापुर में होने वाले मुकाबले स्थानीय युवाओं के लिए प्रेरणा बनेंगे और उन्हें भविष्य में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने का अवसर प्रदान करेंगे।

Ambikapur Wrestling Competition देशभर की प्रतिभाओं का जुटेगा महाकुंभ

इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में जम्मू-कश्मीर, मध्यप्रदेश, झारखंड, असम, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, हिमाचल प्रदेश, मेघालय, गुजरात, ओडिशा, मिजोरम, बिहार, अरुणाचल प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र और मेजबान छत्तीसगढ़ सहित कुल 144 रेसलर्स (पुरुष एवं महिला) हिस्सा ले रहे हैं। यह आयोजन जनजातीय युवाओं को राष्ट्रीय मंच प्रदान करने की दिशा में एक स्वर्णिम अवसर प्रदान करेगा। अंबिकापुर के गांधी स्टेडियम में तैयारियां अंतिम चरण में हैं। यहां 28 से 31 मार्च तक पुरुष और महिला वर्ग में कुश्ती के रोमांचक मुकाबले होंगे.

यह भी पढ़ें   चोरी के मोबाईल को बेचने का प्रयास करने वाले आरोपी को सरकंडा पुलिस ने किया गिरफतार

DD Sports Live Wrestling चार दिवसीय रोमांच- तीन चरणों में होंगे मुकाबले

28 मार्च से शुरू होकर 31 मार्च तक चलने वाले इन मुकाबलों को प्रतिदिन तीन चरणों में आयोजित किए जाएंगे, ताकि खिलाड़ियों और दर्शकों के लिए सुगमता बनी रहे, प्रथम चरण प्रातः 8 बजे से 9 बजे तक, द्वितीय चरण प्रातः 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक, तृतीय चरण सायं 4 बजे से खेल समाप्ति तक आयेाजित किए जाएंगे। अंबिकापुर में होने वाले मुकाबले स्थानीय युवाओं के लिए प्रेरणा बनेंगे और उन्हें भविष्य में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने का अवसर प्रदान करेंगे।

डी डी स्पोर्ट्स पर लाइव प्रसारण

इस भव्य आयोजन को भारत के जनजातीय खेल, छत्तीसगढ़ मा सुंदर मेल की प्रेरणादायी टैगलाइन के साथ प्रस्तुत किया जा रहा है। खेल प्रेमियों के उत्साह को देखते हुए व्यापक तैयारियां की गई हैं। गौरव की बात यह है कि इस आयोजन का सीधा प्रसारण डीडी स्पोर्ट्स और प्रसार भारती पर किया जाएगा, जिससे दुनिया भर के दर्शक सरगुजा की धरती पर हो रहे इस महाकुंभ को लाइव देख सकेंगे।

यह भी पढ़ें   सूरजपुर : अस्थाई पटाखा लायसेंस के लिए लोक सेवा केंन्द्र, च्वाईस सेंटर से ऑनलाईन करे आवेदन

तैयारियां पूर्ण, खिलाड़ियों का स्वागत खेल विभाग द्वारा खिलाड़ियों के ठहरने, भोजन, चिकित्सा और सुरक्षा के प्रबंध किए गए हैं। सरगुजा अब अपनी पारंपरिक संस्कृति के साथ-साथ देश को नई खेल ऊर्जा देने के लिए तैयार है। देशभर से आने वाले खिलाड़ी और अधिकारी छत्तीसगढ़ की ‘अतिथि देवो भव’ परंपरा का अनुभव कर सकें।

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

प्रश्न 1: खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स की कुश्ती स्पर्धा कहां होगी?

उत्तर: अंबिकापुर के गांधी स्टेडियम में आयोजित होगी।

प्रश्न 2: कितने खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं?

उत्तर: देशभर से 144 पुरुष और महिला खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।

प्रश्न 3: मुकाबले कहां देखे जा सकते हैं?

उत्तर: DD Sports और Prasar Bharati पर लाइव प्रसारण होगा।

 

 

Continue Reading

छत्तीसगढ़

Dhamtari Suicide News: धमतरी जिले के मगरलोड थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के मगरलोड थाना क्षेत्र के ग्राम छोटी करेली में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक नवविवाहिता की फांसी पर लटकी लाश घर के अंदर मिली। मृतका की पहचान 23 वर्षीय नूतन दीवान के रूप में हुई है।

Published

on

Dhamtari Suicide News: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के मगरलोड थाना क्षेत्र के ग्राम छोटी करेली में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक नवविवाहिता की फांसी पर लटकी लाश घर के अंदर मिली। मृतका की पहचान 23 वर्षीय नूतन दीवान के रूप में हुई है। युवती की शादी महज 13 दिन पहले ही हुई थी। नूतन मूल रूप से फिंगेश्वर क्षेत्र के खैरझिटी गांव की रहने वाली थी और शादी के बाद अपने ससुराल छोटी करेली में रह रही थी।

क्या है पूरा मामला?

बताया जा रहा है कि घटना से ठीक पहले पति और पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था (Dhamtari Suicide News) और इसी के बाद नूतन ने घर के अंदर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना की सूचना मिलते ही मगरलोड पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है.

यह भी पढ़ें   मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर : बेरोजगारी भत्ता योजना के पर्यवेक्षक एवं सफल क्रियान्वयन हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त

पुलिस कर रही मामले की जांच

फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। खास तौर पर यह जानने की (Dhamtari Suicide News)  कोशिश की जा रही है कि पति-पत्नी के बीच आखिर विवाद किस बात को लेकर हुआ था, लेकिन सवाल ये है कि, शादी के महज 13 दिन बाद ही ऐसा क्या हुआ? जिसने एक नई जिंदगी को खत्म कर दिया। फिलहाल पुलिस जांच के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो पाएगा।

 

Continue Reading

news

बिलासपुर को मिली नई सौगात

Published

on

Chouksey College of Ayurved Research Center & Hospital

बिलासपुर। क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। Chouksey Group of Colleges के अंतर्गत नया Chouksey College of Ayurved Research Center & Hospital अब राष्ट्रीय आयुर्वेद आयोग (NCISM), नई दिल्ली से संबद्ध हो गया है।

यह उपलब्धि बिलासपुर के लिए गौरव की बात है, क्योंकि अब जिले को अपना पहला और एकमात्र निजी बीएएमएस (BAMS) कॉलेज मिल गया है।

कॉलेज प्रबंधन ने बताया कि इस वर्ष होने वाली काउंसलिंग में चौकसे आयुर्वेद कॉलेज में NEET 2025 के आधार पर प्रवेश (Admission) दिए जाएंगे। इससे विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण आयुर्वेद शिक्षा एवं आधुनिक सुविधाओं से युक्त प्रशिक्षण का अवसर मिलेगा।

यह भी पढ़ें   सीजी कोरोना अपडेट: छत्तीसगढ़ में आज मिले कोरोना के 32 नए पॉजिटिव मरीज, वहीं 32 हुए स्वस्थ

ज्ञात रहे कि इस वर्ष Chouksey Group के इंजीनियरिंग कॉलेज में बिलासपुर संभाग में सर्वाधिक प्रवेश (Admissions) हुए हैं। साथ ही डिग्री पाठ्यक्रमों जैसे B.Com, Law, BBA, BCA, PGDCA की सभी सीटें भी पूर्ण रूप से भर गई हैं। यह विद्यार्थियों के बीच चौकसे ग्रुप की बढ़ती लोकप्रियता और विश्वास को दर्शाता है।

चौकसे ग्रुप ऑफ कॉलेजेस के प्रबंध निदेशक डॉ. आशीष जायसवाल ने कहा —
“हमारा संकल्प विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है। बिलासपुर में पहला निजी बीएएमएस कॉलेज खुलना न केवल विद्यार्थियों बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। हमें विश्वास है कि यह कॉलेज आयुर्वेद शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में नई पहचान स्थापित करेगा।”

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending