वीडियो
कार ड्राइवर की बेवकूफी के कारण अचानक बिगड़ा 2 ट्रकों का बैलेंस, वीडियो देख सहम जाएगा दिल

सोशल मीडिया पर आए दिन कोई ना कोई वीडियो चर्चा का विषय बना रहता है. जिन्हें देखने के बाद कई बार मजा आता है तो वहीं कई बार हैरानी होती है. हाल के दिनों में एक ऐसा ही हैरान कर वाला वीडियो सामने आया है. जिसे देखने के बाद आप समझ जाएंगे कि हाईवे पर ट्रक चलाना कितना मुश्किल काम होता है.
हम सभी जानते हैं कि हाइवे पर ड्राइविंग करना कोई आसान काम नहीं है. इसके लिए आपकी ड्राइविंग स्किल्स काफी अच्छी होनी चाहिए. कई बार ड्राइविंग में निपुण ड्राइवर सड़क पर बड़ी दुर्घटना को टाल देते हैं. हाल के दिनों में इसी से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है.
ये देखिए वीडियो
Holy cow! Nice save by both trucks! pic.twitter.com/7zSAB2PfS0
— Holy Cow! (@HolyCow_Inc) July 1, 2021
वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक ट्रक जा रही होती है, लेकिन तभी एक काले रंग की कार ओवर टेक करती हुई वहां से निकलती है. जिससे ट्रक का बैलेंस बिगड़ता है और वह रेलिंग की ओर जाने लगता है लेकिन तभी सामने से एक और ट्रक आती है और कम जगह होने के कारण होने के कारण अपना खो देती है. जिसके बाद बड़ी निपुणता के साथ दोनों ड्राइवर अपने-अपने ट्रक को बचाते हैं.
Stupid car speeding up to go around the truck knowing their exit was coming up. They should fine the owner and ticket them for some type of illegal maneuver.
— BrandonJ (@newgame35) July 1, 2021
As a trucker, I can say I see this happen more often than I’d like, and more often than I’d like it doesn’t end well. When a heavy truck and light car fight, the car always loses.
— Warren (@FlimDaMentalist) July 2, 2021
सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. यही वजह है कि कई यूजर्स ने वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया भी दर्ज कराई. एक यूजर ने कहा कि बेवकूफ कार ड्राइवर को इसके लिए जुर्माना देना चाहिए. वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि ट्रक ड्राइवर की निपुणता के कारण एक बड़ी दुर्घटना टल गई. इसके अलावा और भी कई यूजर्स ने जहां कार ड्राइवर को कोसा तो वहीं ट्रक ड्राइवर की तारिफ की.
इस हैरान कर देने वाले वीडियो @HolyCow_Inc द्वारा शेयर किया गया है. जिसके साथ उन्होंने कैप्शन लिखा कि “दोनों ट्रकों द्वारा अच्छी बचत” आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस वीडियो को डैश कैमरे से शूट किया गया है और खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को तीन लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं.

Viral News
दिल्ली में बुजुर्ग महिला की बहादुरी: आवारा सांड से डटकर मुकाबला कर लोगों का दिल जीता

दिल्ली के आया विहार में एक बुजुर्ग महिला की बहादुरी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे एक आवारा सांड अचानक महिला पर हमला कर देता है। लेकिन महिला हिम्मत नहीं हारती और सांड के सींगों को पकड़कर उसका डटकर सामना करती है।
करीब 30 सेकंड तक महिला अकेले ही सांड को रोके रखती है, जिससे लोग उसकी दिलेरी की जमकर तारीफ कर रहे हैं। इस दौरान एक व्यक्ति, जो ब्लू टी-शर्ट में है, भी आकर सांड को काबू करने की कोशिश करता है। इस पूरी घटना का वीडियो एक्स हैंडल @gharkekalesh पर शेयर किया गया, जिसे 12 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है।
लोग महिला की बहादुरी की सराहना करते हुए कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने कहा, “ब्लू शर्ट वाले अंकल तो रियल हीरो निकले।” तो वहीं दूसरे ने लिखा, “महिला की बहादुरी को सलाम है। सांड भी सोच रहा होगा कि किससे पंगा ले लिया।”
blog
2024 में धमाल मचाने वाली Web series: मिर्जापुर से लेकर द फैमिली मैन तक

रायपुर/बिलासपुर ब्यूरो। ओटीटी पर इस समय फिल्मों के साथ-साथ वेब सीरीज को खूब पसंद किया जा रहा है। साल 2024 में मिर्जापुर, पंचायत से लेकर दिल्ली क्राइम तक के न्यू सीजन को रिलीज किया जा रहा है। कई वेब सीरीज अभी रिलीज होने की कतार में हैं, जिनका दर्शक इंतजार कर रहे हैं। इसी को देखते हुए हम आपको आज उन चुनिंदा वेब सीरीज के नाम बताने जा रहे हैं, जिनका नया सीजन आ चुका है और ईने वाला है।
साल 2024 में धमाल मचाने वाली चुनिंदा वेब सीरीज।
- Guns & Gulaabs Season 2 Netflix
- Mirzapur 3 Prime Video
- The Family Man 3 Prime Video
- Delhi Crime 3 Netflix
- Kota Factory 3 Priem Video
- Panchayat 3 Priem Video
- She 3 Netflix
- Mismatched 3 Netflix
- Paatal Lok 2 Prime Video
- Aashram 4 MX Player
Aashram 4 MX Player
Aashram 4 का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सीरीज के नए सीजन की टीम काफी दिनों से कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर कर रही है जो कि तेजी से वायरल हो रही हैं। इन फोटोज में अदिति पोहिनकर और बॉबी देओल दिखाई दे रहे हैं।
स्टार कास्ट – बॉबी देओल, अदिति सुधीर पोहनकर
कहां होगी रिलीज – एमएक्स प्लेयर
Paatal Lok 2 Prime Video
पाताल लोक के पहले सीजन की सफलता के बाद एक बाद फिर इसका दूसरा सीजन दर्शकों के लिए आने वाला है। हालांकि, अभी इसकी रिलीज डेट और ट्रेलर को ऑफिशियल नहीं किया गया है। लेकिन, उम्मीद है कि इस बार हाथीराम चौधरी एक नया केस सॉल्व करते हुए दिखाई देंगे।
स्टार कास्ट – रोहित सराफ, प्राजक्ता कोली
कहां होगी रिलीज – नेटफ्लिक्स
Mismatched 3 Netflix
इस रोमांटिक सीरीज दो किरदारों के रोमांटिक सफर के उतार-चढ़ाव को दिखाती है। इसमें रोहित सराफ ऋषि शेखावत के किरदार में नजर आते हैं, जबकि प्राजक्ता कोली डिम्पल आहूजा के रोल में हैं। इसके तीसरे सीजन की जानकारी एक प्रोमो वीडियो शेयर कर नेटफ्लिक्स द्वारा दी जा चुकी है।
स्टार कास्ट – रोहित सराफ, प्राजक्ता कोली
कहां होगी रिलीज – नेटफ्लिक्स
She 3 Netflix
मुंबई में स्थापित इस वेब सीरीज के केंद्र में एक ऐसी पुलिस कांस्टेबल को दिखाया गया जो कि बेहद खतरनाक और शातिर ड्रग माफिया को पकड़ने के लिए अंडर कवर काम करती है। इस सीरीज के दो सीजन आ चुके हैं। वहीं, अब इसके तीसरे सीजन का इंतजार हो रहा है। इसके तीसरे सीजन की जानकारी एक प्रोमो वीडियो शेयर कर नेटफ्लिक्स द्वारा दी जा चुकी है।
स्टार कास्ट – शिवानी रंगोले, अदिति सुधीर पोहनकर, विश्वास कीनी
कहां होगी रिलीज – नेटफ्लिक्स
Panchayat 3 Prime Video
एक इंटरव्यू में ‘पंचायत’ के डायरेक्टर दीपक मिश्रा ‘पंचायत 3’ लेकर आ रहे हैं।
स्टार कास्ट – जितेंद्र कुमार, नीना गुप्ता, रघुबीर यादव, चंदन राय
कहां होगी रिलीज – अमेजन प्राइम वीडियो
Kota Factory 3 Prime Video
नेटफ्लिक्स की फेमस वेब सीरीज ‘कोटा फैक्ट्री के सीजन 3’ की रिलीज हो चुकी है। अपने दो सीजन से धमाल मचाने वाली कोटा फैक्ट्री का तीसरे सीजन 2024 में भी धमाल मचा रही है। इसके तीसरे सीजन की जानकारी एक प्रोमो वीडियो शेयर कर नेटफ्लिक्स द्वारा दी जा चुकी है।
स्टार कास्ट – मयूर मोरे, जितेंद्र कुमार, रंजन राज, रेवती पिल्लई, आलम खान
कहां होगी रिलीज – नेटफ्लिक्स
Delhi Crime 3 Netflix
नेटफ्लिक्स की पॉपुलर सीरीज में से एक दिल्ली क्राइम के दूसरे सीजन को 2022 में रिलीज किया गया था। वहीं, उम्मीद की जा रही है कि शैफाली शाह एक बार फिर दिल्ली ‘दिल्ली क्राइम’ सीजन 3 में किसी सच्ची धटना पर आधारित केस को सॉल्व करती हुई दिखाई देंगे। उम्मीद है कि नेटफ्लिक्स की इस सीरीज का तीसरा सीजन भी फैंस को इस साल देखने को मिलेगा। इसके तीसरे सीजन की जानकारी एक प्रोमो वीडियो शेयर कर नेटफ्लिक्स द्वारा दी जा चुकी है।
स्टार कास्ट – शेफाली शाह, रसिका दुग्गल, राजेश तैलंग, अनुराग अरोड़ा
कहां होगी रिलीज – नेटफ्लिक्स
The Family Man 3 Prime Video
द फैमिली मैन के दो सीजन हिट होने के बाद अब इसके तीसरे सीजन का इंतजार किया जा रहा है। यह तो साफ है कि मनोज बाजपेयी द फैमिली मैन के तीसरे सीजन में श्रीकांत तिवारी की भूमिका को फिर से निभाने के लिए तैयार हैं। उम्मीद की जा रही है कि इस बार नए सीजन में तिवारी और उनकी फोर्स नए दुश्मनों से भिड़ते हुए दिखाई देंगे।
स्टार कास्ट – मनोज बाजपेयी, प्रियामणि, शारिब हाशमी
कहां होगी रिलीज – अमेजन प्राइम वीडियो
Mirzapur 3 Prime Video
इस सीरीज के नए सीजन का सबसे ज्यादा इंतजार किया जा रहा है। इस बार नए सीजन में दिखाया जाएगा कि कालीन भैया अपने बेटे मुन्ना के मारे जाने के बाद अकेले पड़ चुके हैं और दूसरी ओर गुड्डू पंडित (अली फजल) अपना बदला पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगे। अभी इसके ट्रेलर और रिलीज डेट की ऑफिशियल घोषणा नहीं हुई है। लेकिन, इसकी शूटिंग चल रही है।
स्टार कास्ट – अली फजल, पंकज त्रिपाठी, रसिका दुगल, श्वेता त्रिपाठी
कहां होगी रिलीज – अमेजन प्राइम वीडियो
खेल
IND vs SA 2nd Test Scorecard: मोहम्मद सिराज ने बरपाया कहर… साउथ अफ्रीका सबसे शर्मनाक स्कोर पर

IND vs SA 2nd Test Scorecard: भारतीय टीम और साउथ अफ्रीका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी और निर्णायक मुकाबला खेला जा रहा है. यह मैच बुधवार (3 जनवरी) से केपटाउन में जारी है.
इस मैच में अफ्रीकी टीम की कप्तानी संभाल रहे डीन एल्गर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया.
मगर मियां भाई के नाम से मशहूर तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने उनका यह फैसला तुरंत ही गलत साबित कर दिया. सिराज ने एक के बाद एक विकेट लेना शुरू किया तो अफ्रीकी टीम जरा भी नहीं संभल सकी. सिराज की तूफानी गेंदबाजी के आगे अफ्रीकी टीम पहली पारी में 55 रनों पर सिमट गई.
सिराज ने 15 रन देकर झटके 6 विकेट
सिराज ने मैच में 9 ओवरों में 15 रन देकर 6 विकेट झटके. उन्होंने एडेन मार्करम, डीन एल्गर, टोनी डी जोरजी, डेविड बेडिंघम, काइल वेरियने और मार्को जानसेन को अपना शिकार बनाया. अफ्रीका ने 15 रनों पर 4 विकेट गंवा दिए थे. फिर 34 के स्कोर पर 5वां विकेट गिरा था.
इसके बाद अफ्रीका की पूरी पारी 55 रनों पर ढेर हो गई. मैच में मोहम्मद सिराज का कहर ऐसा था कि अफ्रीकी टीम के लिए वेरियने ने 15 और बेडिंघम ने 12 रन बनाए. इनके अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका.
देश5 years agoTMC की जीत के बाद बंगाल में भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं के साथ सामूहिक बलात्कार और हत्याओं से कांप उठा देश, देखें Video
क्राइम5 years agoRaipur Sex Racket: राजधानी रायपुर में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, कमरे के अंदर जाते ही पुलिसवालों के उड़े होश
क्राइम5 years agoपति ने बनाया पत्नी का Sex Video और जीजा को भेजा, हवसी जीजा ने भी किया कई बार बलात्कार, जीजा छत्तीसगढ़ में VIP बटालियन में है PSO!
क्राइम5 years agoकिराएदार के साथ पत्नी मना रही थी रंगरेलियां, पति ने पत्नी और उसके आशिक को दी दर्दनाक मौत
छत्तीसगढ़5 years agoChhattisgarh: चाइल्ड पोर्नोग्राफी केस में 2 गिरफ्तार, Porn Video डाउनलोड कर करते थे शेयर
क्राइम5 years agoजिस्म की हवस में पागल हुई Chhattisgarh की महिला! प्रेमी संग मिलकर पति की दर्दनाक हत्या
मनोरंजन5 years agoRadhe Full Movie Leaked For Free Download| सलमान खान की Radhe Movie हुई लीक
छत्तीसगढ़5 years agoसहायक ग्रेड 3 सहित इन पदों पर निकली भर्ती, 75000 रुपए मिलेगी सैलरी, 12वीं पास भी कर सकेंगे आवेदन






















