Connect with us

छत्तीसगढ़

राज्यपाल अनुसुईया उइके से लोहण्डीगुड़ा क्षेत्र के ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों एवं समूह के महिलाओं ने की मुलाकात

Published

on

रायपुर| बस्तर दशहरा में शामिल होने के लिए जगदलपुर के तीन दिवसीय प्रवास पर पहुंची राज्यपाल अनुसुईया उइके ने आज चित्रकोट विश्राम भवन में लोहण्डीगुड़ा क्षेत्र के ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों और समूह की महिलाओं से भेंट की। इस दौरान क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ग्रामीणों एवं स्व सहायता समूह की महिलाओं ने अपनी मांगों के संबंध में राज्यपाल को आवेदन भी प्रस्तुत किया। इस दौरान सर्व आदिवासी समाज युवा प्रभाग बस्तर के अध्यक्ष एवं उनके साथियों द्वारा बस्तर जिले में बेरोजगार आदिवासी युवक-युवतियों को स्वरोजगार से जोड़ने हेतु बैंक से ऋण स्वीकृत कराए जाने के लिए आवेदन प्रस्तुत किया गया। राष्ट्र सेविका समिति और एकल विद्यालय की महिला समिति ने अपनी समस्याओं से अवगत कराया। इस अवसर पर राज्यपाल ने उपस्थित सदस्यों को उनकी मांगों एवं समस्याओं के शीघ्र निराकरण करने का भरोसा दिलाया।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ में 6 जून तक हो सकती है मानसून की एंट्री

सर्व आदिवासी समाज के प्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने भी राज्यपाल के समक्ष अपनी मांगों एवं समस्याएं रखी। राज्यपाल सुश्री उइके ने सर्व आदिवासी समाज के प्रतिनिधियों एवं उपस्थित ग्रामीणों और समिति के सदस्यों को उनके मांगों एवं समस्याओं के निराकरण सुनिश्चित करने हेतु त्वरित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। उन्होंने आदिवासी समाज के प्रतिनिधियों को देवगुड़ी बनाने तथा देव स्थलों में मूर्तियों को संरक्षित करने कहा। उन्होंने कहा कि सरकार के द्वारा पुजारियों को मानदेय दिया जा रहा है, उन्होंने इसका बेहतर उपयोग करने की समझाईश भी दी।

राज्यपाल उइके ने उपस्थित सामाजिक प्रतिनिधियों से आदिवासी संस्कृति को सुरक्षित एवं संरक्षित करने की अपील भी की। नगर पंचायत बस्तर के बुधराम बघेल, रामचन्द्र बघेल, रिकेश कश्यप और रामप्रसाद मौर्य ने भी भेंटकर अपनी समस्याओं से अवगत कराया। राज्यपाल उइके ने आदिवासी समाज को संगठित बनाए रखने के लिए आव्हान किया। राज्यपाल ने ग्रामीणों की मांग पर मौके पर उपस्थित राजस्व अधिकारियों को राजस्व संबंधी समस्याओं के निराकरण के लिए मिसल रिकार्ड का मिलान कर इसका शीघ्र निराकरण कर निर्देशित किया। इस दौरान सर्व आदिवासी समाज के प्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।

छत्तीसगढ़

Dhamtari Suicide News: धमतरी जिले के मगरलोड थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के मगरलोड थाना क्षेत्र के ग्राम छोटी करेली में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक नवविवाहिता की फांसी पर लटकी लाश घर के अंदर मिली। मृतका की पहचान 23 वर्षीय नूतन दीवान के रूप में हुई है।

Published

on

Dhamtari Suicide News: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के मगरलोड थाना क्षेत्र के ग्राम छोटी करेली में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक नवविवाहिता की फांसी पर लटकी लाश घर के अंदर मिली। मृतका की पहचान 23 वर्षीय नूतन दीवान के रूप में हुई है। युवती की शादी महज 13 दिन पहले ही हुई थी। नूतन मूल रूप से फिंगेश्वर क्षेत्र के खैरझिटी गांव की रहने वाली थी और शादी के बाद अपने ससुराल छोटी करेली में रह रही थी।

क्या है पूरा मामला?

बताया जा रहा है कि घटना से ठीक पहले पति और पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था (Dhamtari Suicide News) और इसी के बाद नूतन ने घर के अंदर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना की सूचना मिलते ही मगरलोड पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है.

यह भी पढ़ें   झारखंड से नशीली दवाओं लेकर निकले थे छत्तीसगढ़ में बेचने, बीच में ही पुलिस ने दबोचा

पुलिस कर रही मामले की जांच

फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। खास तौर पर यह जानने की (Dhamtari Suicide News)  कोशिश की जा रही है कि पति-पत्नी के बीच आखिर विवाद किस बात को लेकर हुआ था, लेकिन सवाल ये है कि, शादी के महज 13 दिन बाद ही ऐसा क्या हुआ? जिसने एक नई जिंदगी को खत्म कर दिया। फिलहाल पुलिस जांच के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो पाएगा।

 

Continue Reading

news

बिलासपुर को मिली नई सौगात

Published

on

Chouksey College of Ayurved Research Center & Hospital

बिलासपुर। क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। Chouksey Group of Colleges के अंतर्गत नया Chouksey College of Ayurved Research Center & Hospital अब राष्ट्रीय आयुर्वेद आयोग (NCISM), नई दिल्ली से संबद्ध हो गया है।

यह उपलब्धि बिलासपुर के लिए गौरव की बात है, क्योंकि अब जिले को अपना पहला और एकमात्र निजी बीएएमएस (BAMS) कॉलेज मिल गया है।

कॉलेज प्रबंधन ने बताया कि इस वर्ष होने वाली काउंसलिंग में चौकसे आयुर्वेद कॉलेज में NEET 2025 के आधार पर प्रवेश (Admission) दिए जाएंगे। इससे विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण आयुर्वेद शिक्षा एवं आधुनिक सुविधाओं से युक्त प्रशिक्षण का अवसर मिलेगा।

यह भी पढ़ें   घर में घुसकर मारपीट करने वाले आरोपी को पचपेड़ी पुलिस ने दबोचा

ज्ञात रहे कि इस वर्ष Chouksey Group के इंजीनियरिंग कॉलेज में बिलासपुर संभाग में सर्वाधिक प्रवेश (Admissions) हुए हैं। साथ ही डिग्री पाठ्यक्रमों जैसे B.Com, Law, BBA, BCA, PGDCA की सभी सीटें भी पूर्ण रूप से भर गई हैं। यह विद्यार्थियों के बीच चौकसे ग्रुप की बढ़ती लोकप्रियता और विश्वास को दर्शाता है।

चौकसे ग्रुप ऑफ कॉलेजेस के प्रबंध निदेशक डॉ. आशीष जायसवाल ने कहा —
“हमारा संकल्प विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है। बिलासपुर में पहला निजी बीएएमएस कॉलेज खुलना न केवल विद्यार्थियों बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। हमें विश्वास है कि यह कॉलेज आयुर्वेद शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में नई पहचान स्थापित करेगा।”

Continue Reading

news

अग्रसेन धाम में गूँज रही श्रीमद्भागवत कथा, आस्था का उमड़ा सैलाब

Published

on

Shrimad Bhagwat Katha is resonating in Agrasen Dham, a flood of faith has surged

रायपुर। अग्रसेन धाम, छोकरा नाला में गोयल परिवार द्वारा आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव में भक्ति और आस्था का अनुपम संगम देखने को मिल रहा है।

श्रीधाम वृंदावन वाले सुप्रसिद्ध कथावाचक परम पूज्य श्री आनंद कृष्ण ठाकुर जी महाराज अपने मधुर श्रीमुख से कथा वाचन कर रहे हैं। उनके मुखारविंद से झर रही श्रीकृष्ण कथा श्रद्धालुओं के हृदयों को भक्ति रस में सराबोर कर रही है।

हर दिन दोपहर 3 बजे से रात्रि 9 बजे तक चल रही कथा में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ रहा है। केवल रायपुर ही नहीं, बल्कि आसपास के गाँवों और कस्बों से भी बड़ी संख्या में भक्तजन आकर कथा श्रवण का सौभाग्य प्राप्त कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ में बढ़ रहे कोरोना के नए मामले, जानिए पिछले 24 घंटे का हाल

पूरे परिसर में निरंतर हरिनाम संकीर्तन, भजनों और आध्यात्मिक ऊर्जा की गूँज से वातावरण अलौकिक हो गया है।

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending