Connect with us

खेल

#WTC2021Final: कोहली को किया जा रहा ट्रोल, जोक्स बनाकर कह रहे फैंस- ‘तुमसे ना हो पाएगा’

Published

on

नई दिल्ली| इंग्लैंड में खेले गए वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप के फाइनल में केन विलियमसन (Kane Williamson) की अगुवाई वाली कीवी टीम भारत को हराकर टेस्‍ट चैंपियन का खिताब अपने नाम कर चुकी है. न्‍यूजीलैंड ने भारत को खिताबी मुकाबले में आठ विकेट से मात दी. इस हार के साथ ही भारतीय फैन्‍स विराट कोहली पर भड़क गए. उन्‍होंने कोहली को नए चोकर्स का खिताब भी दे डाला.

भारत की हार से दुखी कई लोग कोहली की कप्तानी से इतने खफा दिखे कि उन्होंने सोशल मीडिया पर रोहित शर्मा और रहाणे को कप्तान बनाने की सिफारिश कर दी. टीम इंडिया के फैंस का दिल किस कदर टूटा है इसका अंदाजा सोशल मीडिया पर बरस रहे मीम्स को देखकर लगाया जा सकता है. नतीजतन ज्यादातर लोग कोहली की कप्तानी पर गुस्सा निकालते हुए जबरदस्त मीम शेयर कर रहे हैं.

यहां देखिए लोगों के रिएक्शन-

And there goes my hope whatever was left… #WTCFinal2021 #INDvNZ #RishabhPant #Kohli pic.twitter.com/HmQUrTianw

— Shivani Shukla (@iShivani_Shukla) June 23, 2021

भारत की हार से टूटा लोगों का दिल

Sorry Captain Our bad dayys are still going on : #Kohli pic.twitter.com/0GHDsQ9eSl

यह भी पढ़ें   ENG vs NZ Test : भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट के बीच इस गेंदबाज ने ली हैट्रिक, डेब्यू पर भी रचा था इतिहास

— SAD FOR VIRAT (@ALiSHAA_HEREE) June 23, 2021

फैंस ने सोशल मीडिया पर शेयर किए मजेदार मीम्स

#ViratKohli is a superb player but he is a very poor captain. #RaviShastri is just a bewda. Retweet and Like for #RohitSharma to be captain and for #RahulDravid to be the head coach.#INDvsNZ #captaincy #Kohli pic.twitter.com/mau8oIjBfi

— Larry The Bird (@IamRo453) June 24, 2021

मीम्स के जरिए कही लोगों ने दिल की बात

This is today’s need for Team India #RohitSharma #Kohli #Dhoni pic.twitter.com/xufjgOMqdF

— Amreek Singh (@AmreekS07646492) June 24, 2021

फैंस ने की कैप्टन बदलने की मांग

Can India win any ICC trophy ever? #ICCWorldTestChampionship #WTC2021Final #Kohli #BCCI pic.twitter.com/NKOewm7PJx

— Sumit (@CSWarriors77) June 24, 2021

मीम्स देख आ जाएगी हंसी

#Kohli
Social distancing: pic.twitter.com/gwxCQsI4VI

— arjun tiwari (@arjuntiwarisky) June 24, 2021

कीवी टीम से हारने के बाद एक यूजर ने कहा कि भाई कोहली प्लीज टीम इंडिया को कम से कम आरसीबी मत बनाओ, ये आईपीएल नहीं चल रहा है. वहीं एक और यूजर ने कहा कि भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को कमतर समझा, जिसका खामियाजा हमें खिताब गंवाकर भुगतना पड़ रहा है. जबकि इसके अलावा और भी कई यूजर्स ने कोहली की कप्तानी पर सवाल उठाते हुए कप्तान बदलने की मांग कर डाली.

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़: स्वास्थ्य विभाग की भर्ती का पेपर लीक!

साल 2019 विश्‍व कप में सेमीफाइनल में भी न्‍यूजीलैंड से ही हारकर भारत बाहर हुआ था. इससे पहले साल 2017 में चैंपियन ट्रॉफी के फाइनल में विराट की टीम को पाकिस्‍तान ने शिकस्त दी थी. अब टेस्‍ट चैपियनशिप का फाइनल भी विराट की कप्‍तानी में भारत को गंवाना पड़ा ऐसे में फैन्‍स का गुस्‍सा विराट पर फूटा. इसलिए ट्वीटर पर चोकर्स भी ट्रेंड करने लगा.

इसके साथ ही ट्विटर पर महेंद्र सिंह धानी भी ट्रेंड कर रहा था. धोनी की कप्‍तानी में भारत ने साल 2007 में पहला टी20 विश्‍व कप , फिर 2011 में 50 ओवरों का विश्‍व कप और इसके बाद साल 2013 में चैंपियन्‍स ट्रॉफी जीती थी. ऐसे में कई लोग ये सोशल मीडिया पर ये बात कहना चाह रहे हैं कि इस वक्‍त विराट कोहली भारतीय टीम के लिए चौकर्स ही साबित हो रहे हैं.

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

अश्विन के संन्यास से जडेजा हैरान, कहा- मैं पूरे दिन साथ था, रिप्लेसमेंट पर भी रखी राय

Published

on

Ravindra Jadeja on R Ashwin retirement: आर अश्विन के अचानक संन्यास लेने पर रवींद्र जडेजा ने चौंकाने वाला खुलासा किया। उन्होंने कहा कि मैं दिन भर उनके साथ था लेकिन मुझे भी ये जानकारी नहीं थी।

Ravindra Jadeja on R Ashwin retirement: आर अश्विन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ब्रिसबेन में खेले गए तीसरे टेस्ट के बाद अचानक संन्यास का ऐलान किया। उनके संन्यास पर अब साथी स्पिनर रवींद्र जडेजा ने चौंकाने वाला खुलासा किया। जडेजा ने कहा कि मैं दिनभर अश्विन के साथ था लेकिन मुझे भी ये नहीं पता था।

रवींद्र जडेजा ने अश्विन के संन्यास को लेकर कहा, ‘मुझे आखिरी समय में संन्यास के बारे में पता चला। प्रेस कॉन्फ्रेंस से पांच मिनट पहले। यह चौंकाने वाला था। क्योंकि दिनभर हम साथ थे और उन्होंने मुझे कानों-कान खबर नहीं होने दी। हम जानते हैं कि अश्विन का दिमाग कैसे काम करता है।’

यह भी पढ़ें   कलयुगी बाप कई सालों से कर रहा था अपनी ही बेटी का बलात्कार...पवित्र रिश्ता तार-तार

मुझे अश्विन के संन्यास का 5 मिनट पहले पता लगा: जडेजा
जडेजा और अश्विन ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे बेहतरीन स्पिन जोड़ी बनाई। उन्होंने एक साथ 58 टेस्ट खेले और 587 विकेट लिए, जिससे वे भारत के लिए सबसे सफल गेंदबाजी जोड़ी बन गए, उन्होंने अनिल कुंबले और हरभजन सिंह की जोड़ी को पीछे छोड़ दिया, जिन्होंने एकसाथ 501 शिकार किए थे।

‘युवाओं के पास अश्विन की जगह लेने का मौका’
अब अश्विन के संन्यास के बाद, जडेजा को लगता है कि इससे युवाओं के लिए अवसर का लाभ उठाने का रास्ता खुल गया है। जडेजा ने अश्विन के रिप्लेसमेंट पर कहा, ‘हम कई सालों से गेंदबाजी में साझेदार हैं। हम एक-दूसरे के पूरक रहे हैं। हम बल्लेबाजों के खिलाफ योजना बनाते थे। मुझे कई चीजें याद आएंगी। उम्मीद है कि अश्विन की जगह कोई बेहतर स्पिन गेंदबाज और ऑलराउंडर आएगा। भारत में हमारे पास हमेशा अच्छी प्रतिभाएं होती हैं और ऐसा नहीं है कि कोई भी अपूरणीय है। हमें आगे बढ़ना होगा। किसी भी युवा के लिए यह सुनहरा अवसर है।’

यह भी पढ़ें   CG: तिमाही परीक्षा की समय सारिणी जारी, देखिए समय सारिणी

गाबा में रवींद्र जडेजा ने मैच बचाने वाली 77 रन की पारी खेली और उनका मानना ​​है कि इस पारी से उनका आत्मविश्वास बढ़ा है और वह इसी मानसिकता के साथ एमसीजी में भी बल्लेबाजी करेंगे। उन्होंने कहा, ‘जब टीम मुश्किल स्थिति में हो तो बाहर रन बनाने से आपको आत्मविश्वास मिलता है। मानसिकता वही रहेगी। आपको मैच की स्थिति के अनुसार खेलना होगा और मैं टीम की भूमिका के अनुसार खेलूंगा।’ जडेजा ने पर्थ और एडिलेड में पहले दो टेस्ट नहीं खेले, लेकिन उनका कहना है कि इससे उन्हें ऑस्ट्रेलियाई परिस्थितियों के अनुकूल ढलने में मदद मिली।

Continue Reading

खेल

SMAT Mumbai vs Baroda: शतक के मौके को भुना नहीं पाए रहाणे, सूर्या की कुर्बानी फैंस को आई पसंद

Published

on

सूर्यकुमार यादव ने अजिंक्य रहाणे को शतक बनाने का मौका दिया, लेकिन रहाणे 98 रन पर आउट हो गए।

SMAT, Mumbai vs Baroda: सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के पहले सेमीफाइनल में मुंबई ने बड़ौदा को 6 विकेट से हराया। मुबंई के अजिंक्य रहाणे ने शानदार 98 रन की पारी खेली। वह मुंबई की जीत के नायक बने। हालांकि रहाणे अपना शतक पूरा नहीं कर पाए। वह 98 रन के स्कोर पर आउट हो गए।

अजिंक्य रहाणे जब 98 के स्कोर पर थे तो स्टेडियम के अंदर फैंस में उत्साह देखा गया। इसी दौरान रहाणे के साथ सूर्यकुमार यादव दूसरे छोर पर बल्लेबाजी कर रहे थे। 98 रन पर रहाणे ने एक शॉट खेलकर सिंगल लेने की कोशिश की, लेकिन सामने से सूर्या ने उन्हें मना कर दिया। सूर्या चाहते थे रहाणे बड़ा शॉट खेलकर अपनी सेंचुरी पूरी करे। फैंस को सूर्या की यह पहल पसंद आई और उन्हें जमकर चीयर करने लगे।

यह भी पढ़ें   अवैध नशीली पदार्थों के विरुद्ध कर्रवाई जारी, 1 किलो गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार

मुंबई ने फाइनल में बनाई जगह
मुंबई ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के फाइनल में जगह बनाई है। मुंबई ने बड़ौदा के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। बड़ौदा ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 158 रन का टारगेट सेट किया। इसके जवाब में मुंबई ने 17.2 ओवर में जीत हासिल कर ली। मुंबई की तरफ से रहाणे 98 और श्रेयस अय्यर ने 46 रन बनाए। अजिंक्य शतक से चूक गए, लेकिन उन्होंने 56 गेंदों पर 11 चौके और 5 छक्कों की मदद से शानदार पारी खेली।

इधर, दूसरे सेमीफाइनल में मध्यप्रदेश और दिल्ली के बीच मुकाबला जारी है। एमपी ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 150 का स्कोर खड़ा किया है।

Continue Reading

खेल

ENG vs NZ Test : भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट के बीच इस गेंदबाज ने ली हैट्रिक, डेब्यू पर भी रचा था इतिहास

Published

on

Gus Atkinson Hat trick: इंग्लैंड के तेज गेंदबाज गस एटकिंसन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंगटन टेस्ट में हैट्रिक लेकर इतिहास रचा है। ये टेस्ट में इंग्लैंड की तरफ से 15वीं हैट्रिक है।

Gus Atkinson Hat trick: इंग्लैंड के पेसर गस एटकिंसन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में इतिहास रचा। एटकिंसन ने मैच के दूसरे दिन हैट्रिक ली है। एटकिंसन की इस घातक गेंदबाजी की बदौलत इंग्लैंड के पहली पारी में 280 रन के जवाब में कीवी टीम महज 125 रन पर ढेर हो गई। एटकिंसन ने इंग्लैंड को इस तरह पहली पारी में 155 रन की बढ़त दिलाई।

यह भी पढ़ें   ड्रग्स एवं अवैध नशे के विरुद्ध निजात अभियान के मद्देनजर थाना सकरी में कराया गया द्वितीय काउंसलिंग

ये इंग्लैंड की तरफ से टेस्ट में 15वीं हैट्रिक है। एटकिंसन ने न्यूजीलैंड की पहली पारी के 35वें ओवर में नाथन स्मिथ को क्लीन बोल्ड किया। अगली गेंद पर एटकिंसन ने मैट हेनरी को बेन डकेट के हाथों कैच आउट कराया और इसके बाद टिम साउदी को भी आउट कर अपनी हैट्रिक पूरी की।

ये एटकिंसन का टेस्ट क्रिकेट में पहला ही साल है। उन्होंने इसी साल जुलाई में वेस्टइंडीज के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट में डेब्यू पर 12 विकेट लेकर इतिहास रचा था। 26 साल के गस एटकिंसन ने इसके बाद अगस्त में श्रीलंका के खिलाफ लॉर्ड्स में ही शतक ठोकने के साथ 5 विकेट लिए थे। यह 2017 में ओवल में दक्षिण अफ़्रीका के खिलाफ़ मोईन अली के बाद टेस्ट क्रिकेट में इंग्लैंड के गेंदबाज़ द्वारा ली गई पहली हैट्रिक थी और 16 साल पहले हैमिल्टन में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ़ रयान साइडबॉटम के बाद किसी विदेशी टेस्ट में ली गई पहली हैट्रिक है।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़: स्वास्थ्य विभाग की भर्ती का पेपर लीक!

कुल मिलाकर, एटकिंसन टेस्ट हैट्रिक लेने वाले 14वें इंग्लिश प्लेयर हैं- स्टुअर्ट ब्रॉड ने दो हैट्रिक ली हैं।टेस्ट क्रिकेट में 2021 में केशव महाराज के बाद किसी गेंदबाज ने हैट्रिक ली है। एटकिंसन द्वारा तीन गेंदों पर लिए गए तीन विकेट ऐतिहासिक बेसिन रिजर्व में ली गई पहली हैट्रिक भी है।

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending