Connect with us

छत्तीसगढ़

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बिलासपुर द्वारा आज तमिलनाडु सरकार का पुतला दहन कर किया गया विरोध प्रदर्शन

Published

on

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बिलासपुर महानगर द्वारा आज तमिलनाडु सरकार का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया और लावण्या को न्याय मिले वह अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री निधि त्रिपाठी और हमारे सभी कार्यकर्ताओ को जल्द छोड़ने का चेतावनी दिया गया यदि ऐसा नहीं किया गया तो भारत के कोने कोने में और तेजी से सरकार के विरोध में प्रदर्शन किया जायेगा.

  महानगर सह मंत्री भाव्या शुक्ला ने बताया कि भारत एक गणतांत्रिक राष्ट्र हैं जहां प्रत्येक व्यक्ति को अपने अनुसार जीवन व्यतीत करने की आज़ादी हैं कोई भी किसी को भी कृत्य के लिए बाध्य नहीं कर सकता। जहां लोग विद्यालय को मंदिर का नाम देते हैं और वही धर्म परिवर्तन के नाम पर ईसाई मिसनरी स्कूल के द्वारा किसी छात्रा को इतनी यातनाएं दी जाती है कि वह अपनी जान ले लेती हैं
महानगर मंत्री हेमांशु ने बताया कि किस प्रकार से तमिल नाडु में ईसाई मिशनरियों के स्कूल में धर्मांतरण के लिए 17 वर्षीय लावण्या को प्रताड़ित किया गया और उस कारण से उसने आत्महत्या कर ली।
  1. तमिल नाडु की स्टालिन सरकार का ऐसा दोगलापन है कि एक तरफ जिस महिला को इस केस में अरेस्ट किया गया था, उसकी बेल पर कैबिनेट मंत्री ने स्वागत किया और वहीं दूसरी तरफ़ लावण्या के लिए न्याय के लिए लड़ रहे विद्यार्थी परिषद की राष्ट्रीय महामंत्री सहित अन्य कार्यकर्ताओं की असंवैधानिक गिरफ्तारी की।
  2. तमिलनाडु सरकार न्याय विरोधी सरकार है। शुरू से ही लावण्या को न्याय न मिले उसके लिए प्रयास कर रही है, यह कहना की लावण्या ने परिवार से तनाव मिलने के कारण आत्महत्या की और CBI जांच रुकवाने की मांग करना यह सब इसका प्रमाण देती है इन सब विषय पर हमारा आज पुतला दहन किया गया
    प्रांत कार्यसमिति सदस्य – आयुष तिवारी ने बताया कि तमिलनाडु पुलिस द्वारा 14 फ़रवरी को मुख्यमंत्री आवास के सामने शांतिपूर्ण तरीके से विरोध प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज किया गया। उन्हें पहले एक मैरिज हॉल कल्याण मंडपम ले जाया गया और वहां लंबे समय तक रखा गया। रात 11 बजे उन्हें एसडीएम (ड्यूटी मजिस्ट्रेट) के सामने पेश किया गया जहां मामले की बहस शुरू हुई। सुनवाई 12:30 बजे तक चली जिसके बाद उन्हें 14 दिनों के न्यायिक रिमांड पर भेजने का आदेश दिया गया
    अभाविप के कार्यकर्ता रात भर दंडाधिकारी की मौजूदगी में रहे। रात 12 बजे के बाद भी चली बहस के बाद सौदापट मजिस्ट्रेट कोर्ट ने 36 कार्यकर्ताओं में से 3 को नाबालिग होने के कारण रिहा कर दिया और बाकी 33 जिनमें राष्ट्रीय महामंत्री निधि त्रिपाठी, राष्ट्रीय मंत्री मुथु रामलिंगम और अन्य सहित 14 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत पर भेजा गया उन पर आईपीसी की धारा 353 – लोक सेवक पर हमला, जो गैर जमानती अपराध है, का झूठा आरोप लगाया गया है। विरोध पूरी तरह से शांतिपूर्ण था और किसी भी छात्र द्वारा एक खरोंच तक नहीं किया गया था जैसा कि सबूत के रूप में उपलब्ध वीडियो में स्पष्ट है डी॰एम॰के॰ के नेतृत्व वाली तमिलनाडु सरकार ने अदालत में अपना चेहरा बचाने की बहुत कोशिश की। जब उनके अधिवक्ता अपनी दलीलों को स्थापित करने में विफल रहे, तो वे आधी रात को राज्य के लोक अभियोजक को अदालत में लाए। तब भी जब तमिलनाडु डीएमके सरकार का प्रतिनिधित्व करने वाले वकील कानूनी दलीलों से अपनी बातों को साबित करने में विफल रहे, डीएमके के कार्यकर्ता चेन्नई में उप-मंडल मजिस्ट्रेट कोर्ट में कानूनी प्रक्रिया को प्रभावित करने के लिए देर रात अदालत के सामने जमा हुए।
    डीएमके सरकार लोकतंत्र की आवाज दबाने की कोशिश कर रही है। सरकार के प्रतिशोध के कारण सभी कार्यकर्ताओं को अवैध रूप से हिरासत में लिया गया है और गलत तरीके से आरोपित किया गया है।
    लावण्या को न्याय दिलाने और हमारे कार्यकर्ताओं की रिहाई की मांग को लेकर एबीवीपी आज सभी राज्य मुख्यालयों पर धरना प्रदर्शन कर रही है और जब तक न्याय नहीं मिलेगा तब तक abvp कार्यकर्त्ता लड़ने का निश्चय किया है जिसमें प्रमुख कार्यकर्त्ता उपस्थित
यह भी पढ़ें   भाजपा व्यपार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक लाभचंद बाफना के निर्देशानुसार जरूरतमंदों को बांटा गया सूखा राशन
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   अबूझमाड़ में भीषण मुठभेड़: जवानों ने 7 नक्सलियों को किया ढेर, फायरिंग जारी
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   औचक निरीक्षण के दौरान आजाद हिन्द स्पेशल गाड़ी के पेंट्रीकार में राशन सामग्री को सीज
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   भाजपा व्यपार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक लाभचंद बाफना के निर्देशानुसार जरूरतमंदों को बांटा गया सूखा राशन
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending