Connect with us

छत्तीसगढ़

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बिलासपुर महानगर द्वारा भव्य जिला सम्मेलन “छात्र चेतना” का किया गया आयोजन

Published

on

बिलासपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बिलासपुर महानगर द्वारा आज भव्य जिला सम्मेलन” छात्र चेतना” का आयोजन किया गया। इस भव्य कार्यक्रम में हजारों की संख्या में बिलासपुर जिले के विभिन्न विद्यालय एवं महाविद्यालय से छात्र उपस्थिति रहे ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व आईएएस ऑफिसर ओपी चौधरी रहे , विशिष्ट उपस्थिति छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष अध्यापक अमित बघेल, क्षेत्रीय छात्रा प्रमुख अभाविप मध्य क्षेत्र कुमारी वसुंधरा सिंह, महानगर अध्यक्ष प्राध्यापक शैलेश द्विवेदी, महानगर मंत्री हिमांशु कौशिक, छत्तीसगढ़ प्रदेश सह मंत्री राशि त्रिवेदी जी उपस्थित रही।

सर्वप्रथम छात्रों का पंजीयन किया गया उसके बाद , मुख्य अतिथि ओपी चौधरी , जिला सह संघ चालक प्रदीप भैया, प्रदेश अध्यक्ष अध्यापक अमित बघेल, छत्तीसगढ़ प्रांत सह संगठन मंत्री महेश साकेत , प्रदेश सहमंत्री राशि त्रिवेदी , विभाग संयोजक आयुष तिवारी, विभाग संगठन मंत्री दत्त वर्मा , महानगर अध्यक्ष प्राध्यापक शैलेश द्विवेदी , महानगर मंत्री हिमांशु कौशिक , राष्ट्रीय कार्यकारिणी शुभम पाठक द्वारा प्रदर्शनी का उद्घाटन किया गया।


उद्घाटन सत्र का आयोजन किया गया था जिसमें मां सरस्वती एवं युवाओं के प्रेरणा स्रोत स्वामी विवेकानंद जी की छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। बिलासपुर महानगर अध्यक्ष अध्यापक शैलेश द्विवेदी सर द्वारा अध्यक्षीय भाषण दिया गया जिसमें उन्होंने छात्र चेतना जिला सम्मेलन की विस्तृत जानकारी छात्रों को दी, यूथ आईकॉन पूर्व आईएएस ऑफिसर श्री ओपी चौधरी जी द्वारा अपने उद्बोधन से विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम व राष्ट्पुनर्निर्माण की भावना का संचार किया गया, ओपी चौधरी जी द्वारा युवाओं को अपनी संस्कृति एवं नैतिक मूल्य से जुड़ने का आवाहन किया गया। छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष प्राध्यापक अमित बघेल जी द्वारा विद्यार्थी परिषद की कार्य पद्धति के बारे में बताया गया व कार्यकर्ताओं को इस भव्य आयोजन के लिए शुभकामना दी गई। मध्य क्षेत्र छात्रा प्रमुख वसुंधरा सिंह द्वारा विद्यार्थी परिषद द्वारा देशभर में किए गए कार्यों के बारे में बताया गया।

यह भी पढ़ें   लाखों के गांजे की बाइक में तस्करी, 2 तस्कर गिरफ्तार

बिलासपुर महानगर मंत्री हिमांशु कौशिक जी द्वारा कहा गया की “हमें हमेशा कर्मण्येवाधिकारस्ते मा फलेषु कदाचन के भावना में चलना चाहिए अर्थात हमें कर्म करते रहना चाहिए और फल का चिंता नहीं करना चाहिए और इसी वजह से हम कर्म करते थे और आज दुनिया के सबसे बड़े छात्र संगठन बने ।”तत्पश्चात महानगर मंत्री हिमांशु कौशिक जी द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया और नियंत्रक इंदीवर शुक्ला द्वारा उद्घाटन सत्र के समापन की घोषणा की गई।


उद्घाटन सत्र के पश्चात शोभा यात्रा का आयोजन किया गया।
शोभायात्रा आर एस के क्रिकेट ग्राउंड से निकलकर देवकीनंदन चौक गोल बाजार होते हुए सिटी कोतवाली तेलीपारा रोड में संपन्न हुई जहा पर खुला अधिवेशन का कार्यक्रम शुरू हुआ । खुला अधिवेशन में महानगर के विभिन्न विश्वविद्यालयों के छात्र नेताओं ने अपने मत रखे महानगर अध्यक्ष प्राध्यापक शैलेश द्विवेदी सर ने महानगर सम्मेलन में इसका उद्देश्य हमारी गतिविधियों के बारे में प्रकाश डाला , महानगर मंत्री श्री हिमांशु कौशिक जी ने बताया हमारे प्रदेश में भ्रष्टाचार दिनों दिन बढ़ता जा रहा है जिस प्रकार सड़कों पर गड्ढे होते हैं उसी प्रकार प्रशासन गड्ढा होते जा रहे हैं और यह लोग गोबर तक को नहीं छोड़ रहे हैं गोबर के नाम से बड़ा घोटाला कर रहे है।

यह भी पढ़ें   ईडी ने महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दो नई गिरफ्तारियां की


राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य श्री शुभम पाठक ने कहा बेरोजगारी बढ़ती जा रही है और छत्तीसगढ़ सरकार कहती है की छत्तीसगढ़ में सबसे कम बेरोजगारी दर 0.3% है यह एकदम झूठ है।
प्रदेश सह मंत्री कुमारी राशि त्रिवेदी ने वर्तमान में छत्तीसगढ की शिक्षा की दयनीय स्थिति से अवगत कराया एवं शिक्षा पद्धति में नैतिक मूल्यों को जोड़ा जाए इस पर जोड़ दिया।


प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दुष्यंत साहू ने बिलासपुर शहर में बढ़ते अपराधिक घटनाओं के बारे में बताया कि किस प्रकार दिनदहाड़े गोलीबाजी , चाकूबाजी, लूटपाट जैसी अपराधिक घटनाएं मानो आम बात हो गई है इन सभी अपराधिक घटनाओं के चलते पूरे महानगर के विद्यार्थियो में भय का माहौल बना हुआ है बहन भूमिका ने खुला अधिवेशन के कार्यक्रम का आभार ज्ञापित करते हुए कार्यक्रम के समापन की घोषणा की।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   दीक्षांत एक पुलिस अधिकारी के लिए जीवन का एक महत्वपूर्ण क्षणः मुख्यमंत्री भूपेश
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   रायपुर में तेज गरज-चमक के साथ आंधी की चेतावनी
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   CG: युवक की गला रेत कर बेरहमी से हत्या, सड़क किनारे मिली लाश
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending