छत्तीसगढ़
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने मनाया राष्ट्रीय गौरव जनजाति दिवस
रिवर व्यू बिलासपुर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन किया आयोजन में विद्यार्थियों ने भारत का मानचित्र बनाकर 11000 दीपोत्सव प्रज्जवलित किया कार्यक्रम में संगोष्ठी का आयोजन हुआ कार्यक्रम की संगोष्ठी की अध्यक्षता बिलासपुर के संजीवनी अस्पताल के संचालक एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संघ संचालक डॉ विनोद तिवारी ने किया अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि भगवान बिरसा मुंडा अंग्रेजी शासन को चुनौती देने वाले पहले से जनजातीय नेता थे जिन्होंने अपने गुरुओं के कारण अंग्रेजों के दांत खट्टे कर दिए उनके योगदान से देश के युवाओं को सीखने की जरूरत है कि राष्ट्र की सेवा समाज का दायित्व और संस्कृति का समर्थन ही जीवन का मुख्य उद्देश्य होना चाहिए.
कार्यक्रम में बतौर वक्ता अपना वक्तव्य रखते हुए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्व कार्यकर्ता ने भगवान बिरसा मुंडा को नमन करते हुए कहा कि आज समाज जाति धर्म संप्रदाय में बिखरा हुआ है इससे भगवान बिरसा मुंडा से प्रेरणा लेने की जरूरत है उन्होंने 25 वर्ष की अवस्था में राष्ट्र समाज एवं जनजातियों के अंदर जन चेतना एवं स्वतंत्रता का भाव जागृत किया साथ में मणिपुर में हुए आतंकवादी हमले में रायगढ़ के वीर सपूत विप्लव त्रिपाठी एवं उनके परिवार के शहादत पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई कार्यक्रम में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ अमित बघेल प्रान्त सह संगठन मंत्री महेश साकेत जी महानगर मंत्री आयुष तिवारी अतिथि पूर्व कार्यकर्ता संत कुमार जी डॉ विनोद तिवारी जी यज्ञदत्त वर्मा प्रतीक्षा पांडे आर्य शर्मा आस्था अवंतिका आरती अमन कुमार श्रेयस अवस्थी इसके अलावा सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे ।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized3 days ago
छत्तीसगढ़ में दशहरा-दिवाली और शीतकालीन अवकाश का ऐलान, जानिए कब-कब बंद रहेंगे स्कूल
-
Uncategorized5 days ago
WhatsApp में बड़ा बदलाव! अब पुराने मैसेज ढूंढना होगा आसान, जानें कैसे काम करेगा नया Search Shortcut
-
Uncategorized3 days ago
पाकिस्तान में 1,000 रुपए तक पहुंच सकता है पेट्रोल, अभी 389 रुपए लीटर ; बांग्लादेश में भी बढ़े Fuel Prices
-
Uncategorized4 days ago
मुख्यमंत्री साय की ओडिशा के CM माझी से मुलाकात, बोले- महानदी जल विवाद का जल्द निकलेगा समाधान
