Connect with us

छत्तीसगढ़

‘अग्निपथ’ की आग में जल रहा रेलवे, रेलवे स्टेशनों में बढ़ाई गई सुरक्षा

Published

on

भोपाल, रायपुर।  देश में अग्निपथ योजना को लेकर बवाल मचा हुआ है। वहीं आज भारत बंद का असर देश के अलग-अलग राज्यों में दिख रहा है। उपद्रवी रेलवे को निशाना बना रहे हैं। वहीं सबसे ज्यादा हिंसक प्रदर्शन बिहार में देखने को मिल रहा है। आज भी उपद्रवियों ने ट्रेनों को आग के हवाले कर दिया। इन घटनाओं के बाद मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी पुलिस अलर्ट हो गई है।

पांचों रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर तगड़ी सुरक्षा

अग्निपथ योजना को लेकर आज भारत बंद का आह्वान किया गया है। जिसके बाद आज राजधानी भोपाल में सुरक्षा के तमाम इंतजाम किए गए हैं। खास तौर पर शहर के पांचों रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर पुलिस बल की तैनाती की गई है। भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन, भोपाल रेलवे स्टेशन, बैरसिया, मिसरोद और निशातपुरा रेलवे स्टेशन पर जीआरपी और आरपीएफ की फोर्स लगाई गई है। इसके अलावा शहर में लगातार स्थानीय पुलिस बल की भी पेट्रोलिंग जारी रहेगी ताकि किसी भी तरह के उपद्रव या अशान्ति शहर में न फैलने पाएं।

यह भी पढ़ें   सुकमा: सर्चिंग पर निकले जवानों ने आईईडी बरामद कर किया डिफ्यूज

राजधानी रेवले स्टेशन में आरपीएफ ने संभाला मोर्चा

भारत बंद का असर छत्तीसगढ़ में दिखाई नहीं दे रहा है। हालांकि उपद्रवियों को रोकने और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। रायपुर शहर समेत छत्तीसगढ़ के अलग-अलग हिस्सों में पुलिस की और कोई टुकड़ियों को पेट्रोलिंग करने के निर्देश दिए गए हैं। रेलवे स्टेशन में भी सुरक्षा के लिए कड़े इंतजाम किए गए हैं। रायपुर रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ के कमांडेंट अपनी पूरी टीम के साथ मोर्चा संभाले हुए हैं।

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   रायपुर में जी-20 बैठक की व्यवस्थाओं के लिए प्रशासनिक तैयारियां, मुख्य सचिव ने राज्य स्तरीय समन्वय समिति की ली बैठक
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ : सरकार ने घोषित की वर्ष 2022 की छुट्टियाँ
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   आंध्रप्रदेश से केबल वायर लोड कर रायपुर आ रहा ट्रेलर नाले में घुसा, कड़ी मशक्कत के बाद ट्रेलर ड्राइवर को निकाला गया बाहर
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending