Connect with us

छत्तीसगढ़

अम्बिकापुर: नशे के खिलाफ कार्यवाही करते हुए पुलिस ने 8 सौदागरों को दबोचा

Published

on

अम्बिकापुर। जिले के सरगुजा में पुलिस द्वारा चलाये जा रहे ऑपरेशन ऑल क्लियर के तहत पुलिस ने देर रात नशे के 8 सौदागरों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी के पास से पुलिस को करीब 168 नग नशीली इंजेक्शन भी बरामद हुए है। पुलिस की पेट्रोलिग कार ने नशे में धुत पड़े 20 युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। और पुलिस ने उन युवकों को परामर्ष केंद्र में भर्ती करा दिया है। नशा मुक्ति अभियान नवा बिहान के तहत सरगुजा पुलिस ने परामर्श केंद्र की शुरुआत की है। आरोपीयो से जप्त नशली इन्जेक्शन के ये है नाम (Rexogesic Bupranorphine Injection I.P)- 70 नग और (Pheniramine Maleate Injection) – 107 नग है। (Lupigesic Bupranorphine Injection I.P)- 91 नग शामिल है।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ में अब तक का सबसे बड़ा बीमा क्लेम, क्षतिपूर्ति के रूप में 3.40 करोड़ भुगतान का आदेश

ये नशा मुक्ति अभियान महानिरीक्षक सरगुजा रेंज सरगुजा अजय कुमार यादव के निर्देशन में एवं अधीक्षक अमित तुका राम काबले और उसमें शामिल टीम के तहत चलाया जा रहा है। इसी क्रम में नवा बिहान कार्यक्रम के तहत इन्जेक्शन के माध्यम से नशा करने वाले एवं नशा बेचने वालो के खिलाफ आपरेशन ऑल क्लियर चलाया गया है, जिसके तहत अलग-अलग मामलों में कुल 8 आरोपीयो को गिरफ्तार कर उनसे अब तक 168 नग इन्जेक्शन जप्त किया गया है। आरोपीयो के विरूद्ध थाना गांधीनगर में अप०क० 704/2021, 706/2021, 707/2021 धारा 22 सी एनडीपीएस एक्ट का अपराध पंजिबद्ध कर आरोपीयो को माननीय न्यायालय में पेश किया गया है।

यह भी पढ़ें   गृह ग्राम में होगा विधानसभा उपाध्यक्ष मनोज मंडावी अंतिम संस्कार

तैयार की गई है सूची

उक्त अभियान के तहत ऐसे नवयुवकों की पहचान कर जो नशीले इन्जेकशनों के द्वारा नशा करते आ रहे उनकी भी सूची तैयार कर लगभग 20 नव युवको को पकड़ा गया उन्हें एवं उनके परिजनों को थाना बुलाया गया और उन्हें समझाईस दी गई की वे अपने बच्चों पर निगरानी रखे साथ ही नया बिहान नशा मुक्ति परार्मश केन्द्र के माध्यम से परामर्श प्रदान करने के लिये भेजा गया एवं ब्रम्हकुमारी में 15 दिन के नशा मुक्ति कोर्स के लिये दाखिल किया गया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   रायपुर से झारसुगुड़ा, लखनऊ और हैदराबाद के लिए शुरू हुई नई उड़ान सेवाएं
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   रायपुर में नाइट कर्फ्यू, रात 9 से सुबह 6 बजे आवाजाही पर रोक
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ में अब तक का सबसे बड़ा बीमा क्लेम, क्षतिपूर्ति के रूप में 3.40 करोड़ भुगतान का आदेश
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending