Connect with us

छत्तीसगढ़

अवैध प्लाटिंग पर बड़ी कार्रवाई, धोखाधड़ी कर जमीन बेचने वाले 5 धरे गए, कलेक्टर ने की पहल

Published

on

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले में अवैध प्लाटिंग के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। अवैध प्लाटिंग कर जमीन बेचने वाले 5 आरोपियों को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार किया है। कलेक्टर के निर्देश पर नगर पालिका की टीम ने इसकी जांच की। इसके बाद नगर पालिका जांजगीर नैला के अधिकारी ने रिपोर्ट दर्ज कराई। नपा अधिकारी की शिकायत के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की।

जांच दल ने शहर के विभिन्न स्थलों का किया निरीक्षण

दरअसल कलेक्टर तारनप्रकाश सिन्हा ने नगर पालिका क्षेत्र जांजगीर नैला में अवैध प्लाटिंग और अवैध कॉलोनी निर्माण पर रोक लगाने और कार्रवाई करने के लिए एसडीएम जांजगीर और चांपा के नेतृत्व में 2 जांच दल का गठन किया था। इस टीम में तहसीलदार, सहायक संचालक नगर एवं ग्राम निवेश और नगर पालिका परिषद जांजगीर नैला व चांपा सीएमओ को सदस्य बनाया था। जांच दल ने शहर के विभिन्न स्थलों में जाकर निरीक्षण किया। इसमें 44 वर्षीय अनवर खान ने पेंड्री खार, 37 वर्षीय नकुल कहरा ने पेंड्री रोड, 40 वर्षीय पुष्पेंद्र कुमार आदित्य ने नैला रेल्वे फाटक के पास, 45 वर्षीय राकेश साहू ने नैला रेलवे फाटक के पास और 70 वर्षीय अर्जुन थवाईत ने जोबी खार में बिना सक्षम अधिकारी की स्वीकृति और अनुमति के जमीन की प्लाटिंग करने का मामला सामने आया।

यह भी पढ़ें   अनुकंपा नियुक्ति मिलने से खुश है देवेन्द्र, सोचा न था कि इतनी जल्दी मिलेगी नौकरी

धोखाधड़ी कर बेचते थे जमीन

इसके बाद मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने आरोपियों के विरुद्ध जांजगीर थाने में अलग-अलग अपराध दर्ज कराया। इस पर जांजगीर थाना, नैला चौकी और सायबर सेल की संयुक्त टीम ने आरोपियों को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया। पूछताछ करने पर आरोपियों ने जमीन प्लाटिंग कर बेचने के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया। साथ ही प्लांटिग करना स्वीकार किया। गवाहों ने बताया कि आरोपियों ने प्लॉट की बिक्री ग्राहकों को यह कहकर किया है कि प्लॉट बिक्री पूर्व शासन के सभी नियम का पालन किया गया है और कॉलोनी निर्माण के लिए सक्षम अधिकारी से अनुमति प्राप्त कर लिया गया है। इस तरह आरोपियों ने आम लोगों के साथ धोखाधड़ी कर छल पूर्वक प्लॉट की बिक्री करने की पुष्टि होने पर पुलिस ने धारा 420 के तहत अपराध दर्ज कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   CG: सीआईएसएफ के दो जवानों में मंकीपॉक्स के लक्षण, भेजे गए सैंपल
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   कवर्धा शहर में हटाया गया धारा 144
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   कवर्धा शहर में हटाया गया धारा 144
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending