Connect with us

छत्तीसगढ़

अवैध लकड़ी तलाशने पहुंची फारेस्ट की टीम को ग्रामीण ने टांगी लेकर दौड़ाया

Published

on

कोटा। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के बेलगहना परिक्षेत्र में वनोपज चोरी के मामले की जांच करने पहुंची रेंजर की टीम को एक ग्रामीण के आक्रोश का सामना करना पड़ा। घर में रेंजर की टीम की कार्रवाई पर ग्रामीण आक्रोशित हो गया और कर्मचारियों से धक्का मुक्की करने लगा। इस बीच टीम के कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज करते हुए टंगिया लेकर मारने के लिए दौड़ाया।

मामला कोटा थाना क्षेत्र अंतर्गत के ग्राम करवा का बताया जा रहा है। ग्राम करवा के राजू पात्रे के खिलाफ बेलगहना वन परिक्षेत्र की रेंजर चंद्राणी वंदे ने लिखित शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि मंडल प्रबंधक कोटा परियोजना मंडल बिलासपुर द्वारा सरकारी वनों से चोरी हुए वनोपज की बरामदगी के लिए ग्राम करवा के राजू पात्रे एवं अन्य के विरूद्ध जारी तलासी वारंट पर कार्रवाई के लिए वन परिक्षेत्र की टीम वहां पहुंची थी। वे वहां सरकारी वाहन से वारंट तामिल करने गए थे। टीम में बेलगहना से सहायक परियोजना परिक्षेत्र अधिकारी (डिप्टी रेंजर ) रविकुमार जगत, अशोक कुमार साहू, मनोज करियाम, उपेन्द्र कुमार देवांगन, क्षेत्ररक्षक नंदकिशोर सिंह, अरविन्द बंजारे, चौकीदार शिवकुमार यादव, उड़नदस्ता वाहन चालक शिवकुमार यादव के वारंट की तामिली के लिए ग्राम करवा गये थे।

यह भी पढ़ें   नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर ले जाने वाले आरोपी

तलाश के दौरान मिला फर्नीचर और सिलपट

ग्राम करवा में राजू पात्रे के घर की तलाशी लेने के दौरान सागौन की लकड़ी से बना हुआ फर्नीचर और सिलपट आंगन में मिला, जिसे वाहन में भरवाने के बाद घर की तलाशी वन विभाग की टीम कर ही रही थी, तभी उस उक्त कार्रवाई को लेकर विरोध करते हुए राजू पात्रे द्वारा तलाशी वारंट को फाड़ दिया गया और वहीं रखे टंगिया को लेकर वन अमले को धमकी देने लगा।

कर्मचारियों से की हाथापाई

इस बीच वन कर्मचारी रविकुमार जगत और अरविन्द कुमार बंजारे समझाने लगे, तो राजू पात्रे उन दोनों के साथ हाथा-पाई करने लगा और उनके साथ मारपीट कर मौके से फरार हो गया। इधर आरोपी के खिलाफ शिक़ायत के बाद कोटा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ रीजनल साईंस सेन्टर में आगन्तुकों की उमड़ी भीड़
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ रीजनल साईंस सेन्टर में आगन्तुकों की उमड़ी भीड़
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर भूपेश सरकार को घेरने की तैयारी में BJP
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending