Connect with us

छत्तीसगढ़

“आपकी पुलिस आपके वार्ड “

Published

on



सामुदायिक पुलिसिंग के अंतर्गत चलाये जा रहे अभियान ‘आपकी पुलिस आपके वार्ड’ के अंतर्गत सामुदायिक भवन डीपुपारा थाना तारबाहर में दिनांक 15.09.22 को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ( शहर ) राजेंद्र जयसवाल व नगर पुलिस अधीक्षक मंजू लता बाज सिविल लाइन जिला बिलासपुर के मुख्य अतिथ्य में कार्यक्रम आयोजित किया गया । कार्यक्रम में शेख असलम पार्षद वार्ड क्रमांक 29 तार बहार , कृष्ण कुमार भट्ट साहित्यकार, देवेश सिंह राठौर निरीक्षक थाना प्रभारी तार बहार सुनील तिर्की निरीक्षक यातायात बिलासपुर और वार्ड नंबर 28, 29 के आम नागरिक सम्मिलित हुए कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि महोदय के द्वारा ” आपकी पुलिस आपके वार्ड ” अभियान एवं सामुदायिक पुलिसिंग के संबंध में आम जनता को जागरूक किया गया ।

यह भी पढ़ें   सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण कार्य में लापरवाही नहीं की जाएगी बर्दाश्त: बिलासपुर कलेक्टर

आम जनता से उनकी समस्याओं के संबंध में जानकारी ली गई। क्षेत्र में कुछ आम जगहों पर शराब सेवन कर जमावडा लगाने व शाम के समय तार बहार बस्ती के सड़क में जाम लगने की समस्याओं के संबंध में बताया गया जिस पर उचित कार्यवाही कर समस्या के निराकरण करने के संबंध में आश्वासन दिया गया एवं अति . पुलिस अधीक्षक महोदय ( शहर ) द्वारा आम जनता के द्वारा शिकायत करने के संबंध में जारी मोबाइल नंबर के संबंध में जानकारी दी गई । उक्त कार्यक्रम में थाना तारबाहर पुलिस व यातायात पुलिस द्वारा द्वारा साइबर ठगी महिला संबंधी अपराध व ट्रैफिक से संबंधित जानकारी देकर लोगों को जागरूक किया गया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   28 दिसंबर राशिफल : जानिए कैसा होगा आपका आज का दिन
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   केंद्र का बड़ा कदम- CPR का FCRA लाइसेंस किया निलंबित
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   अतराज्यीय गिरोह के 5 शातिर चोर बिलासपुर पुलिस की गिरफ्त में, सूने मकान को बनाते थे निशाना... 10.70 लाख के सोने और चांदी के जेवरात बरामद
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending