छत्तीसगढ़
उत्तर बस्तर कांकेर : कांकेर जिले के 97 ग्रामों में बनाये गये, 95 प्रतिशत से अधिक हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड
उत्तर बस्तर कांकेर. आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना अंतर्गत कांकेर जिले में 06 लाख 46 हजार 654 हितग्राहियों का आयुष्मान कार्ड पंजीयन किया जा चुका है, जो कि लक्ष्य का 87.60 प्रतिशत तथा छत्तीसगढ़ राज्य में प्रथम स्थान पर हैं। जिले के 97 ग्राम ऐसे हैं, जहां पर कुल लक्ष्य का 95 प्रतिशत से अधिक हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड बनाये जा चुके हैं।
चारामा विकासखण्ड के 17 ग्राम क्रमशः चारभाठा, गोटीटोला, कोटतरा, हाराडुला, मरकाटोला, लिलेझर, साल्हेटोला, परसोदा, पुरी, जेपरा, डोकला,पुरी, जेपरा, जुनवानी, गतिपहर, खरथा, , मैनपुर, जामबहार, टांहकापार तथा नरहरपुर विकासखण्ड के 13 ग्राम थानाबोडी, डोडरापहर, सारण्डा , अमोडा, बांगाबारी, घोटियावाही, मावलीपारा, कुरना, देवरीबालाजी, चवांड, मांड़ाभर्री, मुडपार, धनेसरा एवं कांकेर विकासखण्ड के 13 ग्राम साल्हेभाट, बुधियारमारी, किरगोली, डोमाहर्रा, माकडीखुना, पुसावंड, पेटोली, नारा, केवटीनटोला, हाटकोंगेरा, सुरेली, पोटगांव, बागोडार और कोयलीबेड़ा विकासखण्ड के 45 ग्राम एसेबेड़ा, गौतमनगर, शंकरनगर, मरकानार, धरमपुर, कमलपुर, मुरवण्डी, द्वारिकापुरी, नेड़गांव, माटोली, देवपुर, शक्तिनगर, घोड़ागांव, आलोर, दुर्गापुर, उजाला, तोड़हुर, जयश्रीनगर, कोयगांव, चाणक्यपुरी, देवीपुर, हरिहरपुर, पानावार, जयपुर, ब्रह्मपुर, हरनगढ, ब्रेहबेड़ा, प्रेमनगर, छोटेकापसी, चन्दनपुर, रेंगावाही, हरिदासपुर, मण्डागांव, बड़ेकापसी, डोण्डे, पित्तेभोडिया, बेचाघाट, विवेकानंदनगर, बारदा, आनंदनगर, बेलोड़ा, विश्रामपुरी, कालीनगर, चांदीपुर, चितरंजनगर तथा भानुप्रतापपुर विकासखण्ड के 4 ग्राम पेवारी, पुत्तरवाही, सेलेगांव, बोगर एवं अंतागढ़ विकासखण्ड के 3 ग्राम पाडरगांव, बैहासाल्हेभाट, बड़ेतेवड़ा और दुर्गूकोंदल विकासखण्ड के 2 गांव आमागढ़, हडफड़ के 95 प्रतिशत से अधिक हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड बनाये गये हैं।
आयुष्मान कार्ड पंजीयन के लिए शेष हितग्राहियों का आयुष्मान कार्ड च्वाइस सेंटर, पंजीकृत अस्पताल तथा स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं एवं अन्य स्टाफ के माध्यम से गांवों, ग्राम पंचायतों एवं नगरीय क्षेत्रों के वार्डों में शिविर लगाकर आयुष्मान कार्ड बनाया जा रहा है। आयुष्मान कार्ड बनाने एवं पंजीयन कराने के लिए लगाये जा रहे हैं शिविर स्थल में हितग्राही राशन कार्ड, आधार कार्ड एवं मोबाइल नम्बर के साथ उपस्थित हो सकते हैं। परिवार के समस्त सदस्यों का अलग-अलग आयुष्मान कार्ड बनाया जा रहा है जो निःशुल्क है। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए अपने ग्राम के मितानिन, स्वास्थ्य कार्यकर्ता, रोजगार सहायक, ग्राम पंचायत सचिव अथवा टोल फ्री नम्बर 104 से संपर्क किया जा सकता है।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized4 days ago
धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा के बाद पहली बार तोड़ी चुप्पी, कहा- ‘जेन Z हमारे बच्चे’, गुमराह किए गए
-
Uncategorized6 days ago
बिना सुविधाओं के रचा इतिहास : छोटे से गांव ने देश को दिए 17 अंतरराष्ट्रीय शतरंज खिलाड़ी….
-
Uncategorized14 hours ago
स्वतंत्रता दिवस पर CM साय रायपुर में करेंगे ध्वजारोहण, शहर से लेकर गांव तक होंगे राष्ट्रभक्ति से जुड़े आयोजन
-
Uncategorized2 days ago
हरेली तिहार : माटी पूजन, कृषि औजारों की पूजा और गेड़ी की परंपरा का पर्व
-
Uncategorized3 days ago
राजधानी में निकली तिरंगा यात्रा, CM साय ने भरी हुंकार, कहा- आसानी से नहीं मिली आजादी, वीरों ने दिया बलिदान…
-
Uncategorized3 hours ago
BRICS Summit 2026: भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन, सितंबर में नई दिल्ली की यात्रा
