छत्तीसगढ़
उत्तर बस्तर कांकेर : मॉडल गौठान चिल्हाटी में महिला स्व सहायता समूह वर्मी कम्पोस्ट का विक्रय कर आर्थिक रूप से हो रही सशक्त
उत्तर बस्तर कांकेर। छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी योजनांतर्गत जिले के गौठानों में विभिन्न आयमूलक नवाचार किया जा रहा है। जिला प्रशासन के निर्देशानुसार गौठानों में वर्मी खाद का उत्पादन कर उसका विक्रय किया जा रहा है। गोधन न्याय योजना जैविक खेती को बढ़ावा देने के साथ-साथ गांव की महिला स्व सहायता समूह को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए गांव में ही रोजगार उपलब्ध कराई जा रही है। विकासखंड भानुप्रतापपुर के मॉडल गौठान चिल्हाटी की दीदी बहना महिला स्व सहायता समूह द्वारा वर्मी कम्पोस्ट का विक्रय कर अच्छी आमदनी प्राप्त कर रहे हैं।
चिल्हाटी गौठान की वर्मी उत्पादक महिला समूह की अध्यक्ष हिरोतीन गोटा ने बताया कि कृषि विभाग के ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी प्रवीण कवाची के तकनीकी मार्गदर्शन से समूह की महिलाएं वर्मी कम्पोस्ट उत्पादन कार्य मे दक्षता हासिल की है। जिसके परिणाम स्वरूप गोधन न्याय योजना से बीते वर्ष 2021-22 में 305 क्विंटल वर्मी खाद का उत्पादन एवं उसका विक्रय कर समूह की महिलाओं द्वारा किया जा चुका है। जिसे लेम्पस के माध्यम से विक्रय कर लगभग 03 लाख रुपए की आमदनी प्राप्त हुई है।
इसी प्रकार खरीफ वर्ष 2023 में मानसून खेती शुरू होने से पहले ही कोरर लैम्पस में 670 बैग वर्मी खाद अथवा 201 क्विंटल विक्रय कर लगभग 02 लाख रुपये आय अर्जित किये हैं। वर्मी खाद का भंडारण कोरर लैम्पस में किसानों को बिक्री हेतु उपलब्ध कराया गया है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार की यह योजना गांव की महिला स्व सहायता समूह के लिए वरदान साबित हो रही है, जिसके लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को धन्यवाद ज्ञापित किये हैं।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized4 days ago
छत्तीसगढ़ में दशहरा-दिवाली और शीतकालीन अवकाश का ऐलान, जानिए कब-कब बंद रहेंगे स्कूल
-
Uncategorized13 hours ago
छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती का रास्ता साफ, 854 व्याख्याता पदों पर होगी भर्ती, लोक शिक्षण संचालनालय ने जारी किया आदेश
-
Uncategorized5 days ago
मुख्यमंत्री साय की ओडिशा के CM माझी से मुलाकात, बोले- महानदी जल विवाद का जल्द निकलेगा समाधान
-
Uncategorized4 days ago
पाकिस्तान में 1,000 रुपए तक पहुंच सकता है पेट्रोल, अभी 389 रुपए लीटर ; बांग्लादेश में भी बढ़े Fuel Prices
-
Uncategorized6 days ago
WhatsApp में बड़ा बदलाव! अब पुराने मैसेज ढूंढना होगा आसान, जानें कैसे काम करेगा नया Search Shortcut
