छत्तीसगढ़
एंटी साइबर एंड क्राइम यूनिट एवं थाना सिविल लाइन की संयुक्त कार्यवाही, CSPDCL का मैनेजर ही निकला बिजली टावर में लोहे के एंगल के चोरी का आरोपी
नाम आरोपी
1-दीपराज बघेल पिता नरेंद्र बघेल उम्र 21 वर्ष निवासी कुदुदंड सिविल लाइन
2-कार्तिक बघेल पिता सोन चरण बघेल उम्र उम्र 50 वर्ष निवासी कोनी बिलासा ताल
3,-मनोहर सिंह सलाम पिता काशीराम सलाम उम्र 36 वर्ष निवासी ग्राम उपका कोटा
4-इंद्रदेव पोर्ते पिता मंडली पोर्ते उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम उपका थाना कोटा बिलासपुर
फरार आरोपी
1- साजिद खान उर्फ बाबा कबाड़ी मंगला
जप्त सामग्री
1- बिजली टावर का एंगल – 14 नग
2- बिजली तार एलुमिनियम का -04 बंडल
3- एक बोलेरो वाहन
4- लोहे का पाइप – 08 नग
विवरण
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि जिले की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक श्री मती पारुल माथुर के द्वारा थाना प्रभारी की मीटिंग लेकर थाना क्षेत्र में अवैध कबाड़ के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश प्राप्त हुए इसी तारतम्य अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ,(शहर)श्री उमेश कश्यप, नगर पुलिस अधीक्षक (सिविल लाइन) श्रीमती मंजू लता बाज के निर्देशन में आज एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा थाना सिविल लाइन से एक टीम अवैध कबाड़ पर कार्रवाई हेतु रवाना की गई थी जो टीम के द्वारा दो अलग-अलग स्थानों पर अवैध कबाड़ के साथ आरोपियों को पकड़ा गया जिसका विवरण इस प्रकार है
1- टीम के द्वारा मंगला चौक के पास सोनू कबाड़ी के गोदाम को चेक करने पर गोदाम से अवैध रूप से रखे हुए कबाड़ को बरामद किया गया कबाड़ के संबंध में नोटिस देने पर कोई कागजात पेश नहीं किया गया टीम के द्वारा मौके पर कबाड़ को जप्त कर 41(1- 4) जा फो के तहत कार्यवाही किया गया आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया गया।
2 इसी तरह टीम को सूचना मिली की एक व्यक्ति पिकअप में बिजली का सामान बिक्री करने बाबा कबाड़ी के गोदाम जा रहा है सूचना मिलने पर पुलिस टीम के द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर दबिश दिया गया जो एक पिक अप में बिजली का सामान जिसमें कॉपर वायर, लोहे के एंगल सहित अन्य सामान लोड था मौके पर ड्राइवर के साथ एक व्यक्ति को पकड़ा गया नाम पता पूछने पर अपना नाम मनोहर सिंह सलाम पिता काशीराम सलाम उम्र 36 वर्ष निवासी ग्राम उपका थाना कोटा का बताया जो पूछताछ पर प्रारंभ में गुमराह करता रहा बारीकी से टीम के द्वारा पूछताछ करने पर बताया कि वह बिजली विभाग में CSPDCL कंपनी में मैनेजर के पद पर कार्यरत है तथा कंपनी के द्वारा लगाए गए टावर से एंगल को काटकर तथा कंपनी के तार को चोरी कर कबाड़ में बिक्री करने आया था जिसे चोरी के माल के साथ रंगे हाथों पकड़ा गया गोदाम को चेक करने पर टावर से संबंधित अन्य सामग्री मिला पुलिस टीम के द्वारा कंपनी के मैनेजर ड्राइवर तथा कबाड़ी सहित सामान को जप्त किया गया तीनों आरोपियों के विरुद्ध 41(1- 4 ) की कार्यवाही किया गया
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized4 days ago
धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा के बाद पहली बार तोड़ी चुप्पी, कहा- ‘जेन Z हमारे बच्चे’, गुमराह किए गए
-
Uncategorized5 days ago
बिना सुविधाओं के रचा इतिहास : छोटे से गांव ने देश को दिए 17 अंतरराष्ट्रीय शतरंज खिलाड़ी….
-
Uncategorized6 days ago
पीएम मोदी का नया वीडियो मैसेज, राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर ‘स्वदेशी’ का संदेश दिया
-
Uncategorized1 day ago
हरेली तिहार : माटी पूजन, कृषि औजारों की पूजा और गेड़ी की परंपरा का पर्व
-
Uncategorized2 days ago
राजधानी में निकली तिरंगा यात्रा, CM साय ने भरी हुंकार, कहा- आसानी से नहीं मिली आजादी, वीरों ने दिया बलिदान…
