Connect with us

छत्तीसगढ़

एक कमरे में बैठाए 22 से अधिक छात्र तो होगी कार्रवाई, जारी हुई कोरोना की नई गाइडलाइन

Published

on

रायपुर: कोरोना संक्रमण के नए वेरिएंट को देखते हुए सीबीएसई ने 10वीं और 12वीं टर्म-1 की परीक्षा को लेकर एक महत्वपूर्ण नोटिस जारी किया है। इसके मुताबिक, कोरोना वायरस संक्रमण को देखते हुए अब एक क्लास में सिर्फ 22 बच्चों को बैठाया जाएगा।

अगर कोई स्कूल 22 से अधिक बच्चों को एक कक्षा में बैठाता है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। शिक्षक व स्टाफ सहित सभी छात्रों को परीक्षा में मास्क लगाकर आना होगा। यदि कोई छात्र इससे इनकार करता है तो उसे परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

गौरतलब है कि इस बार सीबीएसई बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं दो टर्म में आयोजित की जा रही हैं। 10वीं के पहले टर्म की मुख्य विषयों की परीक्षा 30 नवंबर से, जबकि 12वीं की परीक्षा 1 दिसंबर से कराई जाएगी। वहीं, माइनर विषयों की परीक्षा पहले ही शुरू हो चुकी है। शाला स्तर पर इसका आयोजन किया गया। इसमें शामिल होने वाले छात्रों की संख्या बेहद कम होती है। इसलिए इस दौरान सामान्य निर्देश ही दिए गए थे। वहीं मुख्य परीक्षाओं के लिए सीबीएसई द्वारा कड़ी व्यवस्था की जा रही है।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़: दुकानों के खुलने और बंद होने का समय हुआ सामान्य, नियमों में मिली छूट
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर : 1 करोड़ रुपये का 9 क्विंटल गांजा जब्त, SKY Hospital कीू गाड़ी में सप्लाई हो रहा था गांजा, नशे के खिलाफ अभियान में पुलिस को मिली बड़ी सफलता
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ शासन ने चेतना नाट्य मंच को विधि विरूद्ध संगठन घोषित किया
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़: दुकानों के खुलने और बंद होने का समय हुआ सामान्य, नियमों में मिली छूट
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending