छत्तीसगढ़
एबीवीपी द्वारा 100 फीट भारत का नक्शा तथा 3100 दीपक जलाकर बाबा साहेब को दी श्रद्धांजलि
6 दिसंबर को भारतीय संविधान के निर्माण में प्रमुख भूमिका रखने वाले बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जी की पुण्यतिथि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय कार्यक्रम में से एक है जिसे प्रत्येक वर्ष अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के द्वारा सम्पूर्ण देश में बड़ी संख्या में कार्यक्रम आयोजित कर उनको श्रद्धांजलि देते है तथा जन मानस तक उनके विचारों के ले जाने के उद्देश्य को लेकर कार्य करते है इसी कड़ी में इस वर्ष भी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बिलासपुर महानगर के द्वारा कई दिनों पूर्व ही तैयारियां शुरू कर दी गई थी तत्पश्चात कार्यकर्ताओ के मेहनत तथा समाज के सहयोग से कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें बिलासपुर के प्रमुख स्थानों में से एक महत्वपूर्ण स्थान रिवर व्यू पर शाम को 4 बजे से एबीवीपी के कार्यकर्ता तथा बिलासपुर के छात्रगण तथा नागरिक गण एकत्रित हो गए तथा 100 फीट भारत का मानचित्र बनाकर उसमे एक बड़ा भीमराव अंबेडकर जी का छायाचित्र रखकर देश की आन बान शान राष्टीय ध्वज तिरंगा के तीनो रंग की भांति रंग भरा गया तथा 3100 दीपक जलाकर बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर जी को श्रद्धांजलि दी गई जिसमें बहुत बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए तथा एक देशभक्ति का माहौल तैयार हुआ तथा जन जन तक बाबा साहेब के विचारो को पहुंचाने का उद्देश्य लेकर के कार्यक्रम का आयोजन किया गया था वह भी सार्थक रहा । प्रमुख रूप से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश सहमंत्री प्रतीक्षा पांडेय, विभाग संयोजक आयुष तिवारी महानगर मंत्री हिमांशू कौशिक प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सांभवी तिवारी, महानगर सहमंत्री दिव्या वनवासी, सहमंत्री अभिषेक जायसवाल, जितेंद्र साहू, कनिष्क टंडन, कृष्णी तिवारी, यामिनी यादव, ममता दुबे, प्रफुल जोशी, दुष्यंत साहू, संस्कार चौबे, विभाग संगठन मंत्री यज्ञदत्त वर्मा, प्रदीप साहू, इंदिवर शुक्ला, अपूर्व आजाद, संदीप गुप्ता तथा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बिलासपुर महानगर के तथा गुरु घासीदास विश्वविद्यालय इकाई के कार्यकर्ता का प्रमुख सहयोग रहा इसके अलावा बड़ी संख्या में रिवर व्यू में उपस्थित लोगों ने सहयोग कर कार्यक्रम को सफल बनाया ।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized1 day ago
बड़ी खबर : तीन साल से एक ही जगह पर जमे अधिकारी-कर्मचारी बदले जाएंगे, GAD ने जारी किया आदेश
-
Uncategorized1 day ago
फार्मेसी काउंसिल की बैठक रही हंगामेदार: फार्मासिस्ट अभिषेक चंदा का निलंबन बहाल, पक्षपात के आरोपों के बीच रजिस्ट्रार पर बैठक छोड़कर जाने का आरोप
-
Uncategorized3 days ago
बैठकर की जानी चाहिए शिवलिंग की पूजा, तभी मिलता है पूर्ण फल …
-
Uncategorized4 days ago
03 अगस्त भस्म आरती: सावन का पहला सोमवार-भगवान महाकालेश्वर का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए दर्शन
-
Uncategorized1 day ago
एचटीएटी परीक्षा चार अक्टूबर को: प्राथमिक स्कूलों में प्रधानाध्यापक बनने का मौका, जाने कब करे आवेदन
-
Uncategorized6 days ago
PM Fasal Bima Yojana 2026 : आखिरी तारीख 16 अगस्त तक बढ़ी, जानिए कैसे करें आवेदन
-
Uncategorized3 hours ago
पीएम मोदी का नया वीडियो मैसेज, राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर ‘स्वदेशी’ का संदेश दिया
