छत्तीसगढ़
कांग्रेसी पार्षद व खाद्य विभाग के एमआईसी सदस्य प्रदीप राय कागजों में गरीबी रेखा के नीचे, खा रहा गरीबों का राशन -लगा रहा सरकारी खजाने को चूना, जिलाधीश से कार्यवाही की मांग : बद्री अग्रवाल
कोरबा | वार्ड क्रमांक 29 के कांग्रेसी पार्षद व खाद्य विभाग के एमआईसी सदस्य प्रदीप राय जिसके पास दो पहिया तथा चार पहिया वाहन व समस्त ऐशो आराम उपलब्ध है वह कागजों में गरीबी रेखा के नीचे गुजर-बसर कर रहा है और गरीबों का हक मारकर उनको मिलने वाले राशन को खुद गबन कर रहा है, यह आरोप भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बद्री अग्रवाल ने लगाया है, कोरबा कलेक्टर को लिखे अपने पत्र में बद्री अग्रवाल ने बताया कि वार्ड क्रमांक 29 के कांग्रेसी पार्षद प्रदीप राय द्वारा अपने पद का दुरुपयोग करते हुए निगम तथा जिले के खाद्य अधिकारियों के साथ मिलीभगत कर अपनी पत्नी के नाम पर गरीबी रेखा का राशन कार्ड बनवाया गया है जिसका वर्ष 2019 में नवीनीकरण के पश्चात क्रमांक 223837255221 है |



भाजपा नेता बद्री अग्रवाल ने आरोप लगाया की पार्षद प्रदीप राय के पास स्वयं का दो पहिया वाहन, चार पहिया वाहन तथा आलीशान पक्का मकान है जिसमें भोग विलास की समस्त वस्तुएं भरी हुई है। ऐसा व्यक्ति गरीबी रेखा के श्रेणी में नहीं आता है। परंतु इसके पश्चात भी पार्षद प्रदीप राय के द्वारा निगम अधिकारियों तथा जिला खाद्य अधिकारियों के साथ मिलीभगत कर गरीबी रेखा का राशन कार्ड बनावाया गया है, और उस कार्ड का दुरुपयोग करते हुए शासन की ओर से प्राप्त होने वाले गरीबों के हक के राशन पर डाका डाला जा रहा है, उन्होंने बताया कि पार्षद के द्वारा कार्ड में अपने परिवार के सदस्यों की संख्या 7 बताई गई है। इस हिसाब से प्रधानमंत्री गरीब खाद्यान्न योजना के तहत प्रतिमाह मिलने वाले प्रति व्यक्ति 5 किलो चावल का भी अनुचित लाभ लिया गया है जो कि किसी जरूरतमंद के काम आ सकता था, उन्होंने आरोप लगाया की पार्षद प्रदीप राय के द्वारा वर्षों से इस कार्ड का दुरुपयोग करते हुए राज्य तथा केंद्र सरकार को लाखों रुपए की आर्थिक क्षति पहुंचाई गई है। उन्होंने कोरबा कलेक्टर से इस प्रकरण पर कठोर कार्यवाही करते हुए फर्जी राशन कार्ड को निरस्त कर शासन को पहुंची आर्थिक क्षति की वसूली पार्षद प्रदीप राय से किए जाने तथा इस धोखाधड़ी में संलिप्त पार्षद समेत निगम तथा खाद्य अधिकारियों पर अपराध दर्ज करने का निवेदन किया है।
सत्ता के नशे में वार्ड पार्षद, अपने खाद्य विभाग के मेयर इन कॉउंसिल सदस्य होने का रौब दिखाते हुए गरीबों के हक पर डाका डाल रहा है, जाहिर है मामले के उजागर होने के बाद इस मामले की जांच की जाएगी और दोषियों पर कार्रवाई भी की जाएगी लेकिन इन सब मामले में वे अधिकारी भी बराबर के अपराधी हैं जो गरीब लोगों को राशन कार्ड बनवाने के लिए महीनों तक सर का चक्कर लगाते हैं लेकिन ऐसे रसूखदार लोगों के एक फोन पर ही उनका कार्य कर देते हैं जाहिर है जिलाधीश इस संवेदनशील मामले को संज्ञान में लेंगे और पार्षद के साथ-साथ खाद्य विभाग के अधिकारियों पर भी कार्रवाई करेंगे जो प्रशासनिक अधिकारियों को बदनाम करने का प्रयास कर रहे है |
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized4 days ago
New Rule : शराब प्रेमियों को झटका! सरकार ने बदल दिया नियम, इस तारीख से होगा लागू
-
Uncategorized4 days ago
अमित शाह का UCC पर बड़ा ऐलान: 21 राज्यों में लागू होगा समान नागरिक संहिता, 2029 लोकसभा चुनाव से पहले होगा लागू
-
Uncategorized6 days ago
प्रधानमंत्री मोदी और चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग के बीच द्विपक्षीय बैठक खत्म, जिनपिंग ने साझा विकास पर दिया जोर
-
Uncategorized2 days ago
EPF पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला: पीएफ पर बेसिक सैलरी लिमिट ₹15000 से बढ़ाकर 25 हजार की, 51 लाख कर्मचारियों को होगा फायदा
-
Uncategorized7 days ago
40th National Games : छत्तीसगढ़ करेगा 40वें नेशनल गेम्स की मेजबानी! तैयारी में जुटी सरकार
-
Uncategorized13 hours ago
RSS ने OTT के ‘सांस्कृतिक प्रदूषण’ पर रोक के लिए बनाया पैनल, जानिए कौन-कौन पैनल में है शामिल…
