छत्तीसगढ़
कांग्रेस की इस सरकार ने सबसे अधिक भरोसे का ही कत्ल किया है : अरुण साव
रायपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद अरुण साव ने भाजपा कार्यालय में प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए कहा कांग्रेस की इस सरकार ने सबसे अधिक भरोसे का ही कत्ल किया है खबरों के अनुसार पिछले दिनों ईडी ने प्रदेश सरकार को पत्र लिख कर मुख्यमंत्री की उप सचिव सौम्या चौरसिया, आईएएस समीर विश्नोई समेत सीएम बघेल के करीबी अफसरों पर कारवाई करने को कहा है. आपको जान कर आश्चर्य होगा कि गंभीर आरोपों में जेल में बंद सौम्या चौरसिया अभी भी मुख्यमंत्री सचिवालय में उप सचिव बनी हुई हैं।

साव ने कहा आप सीएमओ छत्तीसगढ़ की वेबसाईट पर देखें, इसका स्क्रीन शॉट है मेरे पास जिसमें आज भी सौम्या उप सचिव है, जबकि शासकीय सूत्रों के हवाले से यह समाचार महीनों पहले प्रकाशित करा दिया गया था कि सौम्या और विश्नोई समेत सभी आरोपियों को निलंबित कर दिया गया है. आज ईडी को कारवाई के लिए पत्र लिखना पड़ रहा है, लेकिन ऐसी क्या मजबूरी है। कि भूपेश जी आरोपियों को निलंबित करने का साहस नहीं कर पा रहे हैं, ऐसी क्या राजदारी है जिसके खुल जाने का डर है सीएम को यह स्पष्ट करना चाहिए। आपके माध्यम से मैं कांग्रेस सरकार विशेष कर मुख्यमंत्री बघेल जी से पूछना चाहता हूं कि वे स्पष्ट करे कि सौम्या चौरसिया को निलंबित किया गया है या वह आज भी अपने पद पर बनी हुई है जैसा कि सीएमओ के पोर्टल में दर्ज है? अगर वह आज भी पद पर बनी हुई हैं, और शासकीय सूत्रों से यह छप रहा था कि आरोपियों को सस्पेंड कर दिया गया है तो यह सीधे तौर पर ब्रीच ऑफ ट्रस्ट’ है।कांग्रेस सरकार ने ‘ट्रस्ट डेफिसिट पैदा किया है मुख्यमंत्री ने विश्वासघात और संविधान के लिए गए ‘शपथ’ का उल्लंघन किया है। हम मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मांग करते हैं कि वे बताएं कि ईडी / आईटी/सीबीआई की कार्यवाही से जेल में बंद आरोपी अधिकारियों के खिलाफ अभी तक क्या-क्या कारवाई की है उन्होंने और अगर नहीं किया है कारवाई तो क्यों नहीं किया है? बात-बात पर समानांतर जांच बिठाने, बार-बार नियम विरुद्ध एसआईटी आदि का गठन करने, न्यायिक आयोग आदि का गठन करते रहने वाले बघेल जी से मैं यह पूछना चाहता हूं कि देश भर में छत्तीसगढ़ की बदनामी कराने वाले इन मामलों में क्या क्या कारवाई की, कितने एसआईटी गठन किये हैं कांग्रेस सरकार ने समूचे प्रदेश के संसाधनों की लूट करने वालों को प्रोत्साहित करने और उन्हें संरक्षण देने वाले भूपेश बघेल को अपने पद पर बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। आपसे कुछ आंकडे शेयर करना चाहता हूं जिससे पता चलेगा कि किस तरह ईडी आदि की करवाई के बारे में झूठ पर झूठ बोल रही हैं कांग्रेस। ईडी द्वारा यूपीए के कार्यकाल में 5 हजार करोड़ जब्त हुए थे, जबकि एनडीए के शासन में 1 लाख 10 हजार करोड़ वसूले गए. उसमें से 5% भी पॉलिटिकल लोगों का नहीं है, अतः यह आरोप लगाना अनुचित है कि ईडी केवल विपक्ष पर कारवाई करती है. मनी लॉडिंग (PMLA) के तहत अभी कुल 5,906 मामले दर्ज हैं जिनमें महज 176 यानी मात्र 2.98 प्रतिशत मामले राजनीति से जुड़े लोगों के खिलाफ हैं. 97.02 प्रतिशत मामले ऐसे हैं जिसका नेताओं से संबंध नहीं है। साव ने कहा भूपेश है तो भरोसा है का नारा भ्रष्टाचारियों के लिए है प्रदेश की गरीब जनता का पैसा लूटने वालों का संरक्षण कांग्रेस सरकार कर रही हैं इससे यह साफ है कि सरकार भी भ्रष्टाचार के इन मामलो में भागीदार है और जनता इस बात को बहुत गंभीरता से देख रही है और कांग्रेस को सबक सिखाने तैयार है। प्रेस वार्ता में प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप,प्रदेश मीडिया प्रभारी सीए अमित चिमनानी,प्रदेश प्रवक्ता दीपक महस्के माजूद रहे।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized6 days ago
New Rule : शराब प्रेमियों को झटका! सरकार ने बदल दिया नियम, इस तारीख से होगा लागू
-
Uncategorized5 days ago
अमित शाह का UCC पर बड़ा ऐलान: 21 राज्यों में लागू होगा समान नागरिक संहिता, 2029 लोकसभा चुनाव से पहले होगा लागू
-
Uncategorized4 days ago
EPF पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला: पीएफ पर बेसिक सैलरी लिमिट ₹15000 से बढ़ाकर 25 हजार की, 51 लाख कर्मचारियों को होगा फायदा
-
Uncategorized7 days ago
प्रधानमंत्री मोदी और चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग के बीच द्विपक्षीय बैठक खत्म, जिनपिंग ने साझा विकास पर दिया जोर
-
Uncategorized2 days ago
RSS ने OTT के ‘सांस्कृतिक प्रदूषण’ पर रोक के लिए बनाया पैनल, जानिए कौन-कौन पैनल में है शामिल…
