Connect with us

छत्तीसगढ़

केंद्रीय मंत्रियों का छत्तीसगढ़ दौरा जारी, नितिन गडकरी कल रायपुर को दे सकते हैं करोड़ों की सौगात

Published

on

रायपुर। छत्तीसगढ़ में केंद्रीय मंत्रियों का 10 आकांक्षी जिलों में दौरा जारी है। वहीं अब केंद्रीय परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी गुरुवार को रायपुर आ रहे हैं। भाजपा उनके स्वागत की तैयारियों में है। नितिन गडकरी का दौरा कुछ खास माना जा रहा है। कयास लगाया जा रहा है कि प्रदेश को विकास कार्यों के लिए करोड़ों की सौगात मिल सकती है। बताया जा रहा है कि केंद्रीय मंत्री गडकरी का रायपुर के मेडिकल कॉलेज ऑडिटोरियम में कार्यक्रम रखा गया है। इस दौरान वे रोड इंफ्रास्ट्रक्चर, ओवर ब्रिज को लेकर कई प्रोजक्ट्स की घोषणा कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें   विदेश घुमाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

बता दें कि केंद्र के बहुत से नेता अब छत्तीसगढ़ में केंद्र की योजनाओं का जायजा लेने पहुंच रहे हैं। बीते कल केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया राजनांदगाव पहुंचे थे। वही सांसद सुनील सोनी ने कहा कि नितिन गडकरी आ रहे हैं। वो छत्तीसगढ़ का दौरा करेंगे। इस दौरान वो करोड़ों रुपयों की इन्फ्रास्ट्रक्चर से जुड़ी सौगात प्रदेश की जनता को देंगे। बीते तीन सालों में छत्तीसगढ़ में कोई ऐसा काम नहीं हुआ कि 15-20 करोड़ का टेंडर हुआ हो और काम शुरू किया गया हो। विकास के मामले में पीछे हो रहे राज्य को गडकरी सैंकड़ों करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट देने जा रहे हैं। खास बात ये है कि इन प्रोजेक्ट्स में राज्य को कोई पैसा नहीं देना होगा। पूरा खर्च केंद्र सरकार ही वहन करेगी। छत्तीसगढ़ को आगे बढ़ाने का काम होगा केंद्र के माध्यम से होगा।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   CG: प्रदेश की 80 हजार स्वास्थ्य मितानिनें हड़ताल पर गईं...
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   CG Crime: बाघ के तस्कर गिरोह को पकड़ने में वन विभाग को मिली बड़ी कामयाबी
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   कोरबा : पथरी निकलवाने पहुंचा था पेशेंट, डॉक्टर ने निकाल ली किडनी
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending