छत्तीसगढ़
केंद्र की नरेन्द्र मोदी की सरकार गरीबों को समर्पित – परमानंद साहू
भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र दामोदर मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर नगर पंचायत सरगांव वार्ड क्र 05 के पार्षद एवम भारतीय जनता युवा मोर्चा मण्डल महामंत्री परमानंद साहू ने अपने नगरवासियो को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत निःशुल्क गैस कनेक्शन सरगांव स्थित इंडेन गैस एजेंसी से उपलब्ध करवाया. परमानन्द साहू ने बताया कि उज्ज्वला योजना का मुख्य उद्देश्य भारत में अशुद्ध ईंधन को छोड़कर स्वच्छ एलपीजी ईंधन को बढ़ावा देना तथा पर्यावरण को दूषित होने से बचाना है. गरीबी रेखा से नीचे आने वाले परिवारों की महिलाओ को लकड़ी एकत्र करके चूल्हा जलाकर खाना पकाना पड़ता है इसके धुएं से महिलाओ तथा बच्चो के स्वास्थ्य को हानि होती है.
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत मिलने वाली एल पी जी गैस के इस्तेमाल से महिलाओ तथा बच्चो के स्वास्थ्य को सुरक्षित रखा जा सकेगा. इस योजना के ज़रिये महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलेगा. प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत गैस कनेक्शन प्राप्त करने के लिए कोई भी बीपीएल परिवार का नागरिक आवेदन कर सकता है. आवेदन करने के लिए फॉर्म भरकर नजदीकी एलपीजी सेंटर में जमा करना होगा. फॉर्म जमा करते समय आपको यह बात स्पष्ट करनी होगी कि आपको 14.2 किलोग्राम वाला सिलेंडर चाहिए या फिर 5 किलोग्राम वाला सिलेंडर चाहिए.
अल्पसंख्यक मोर्चा मंडल अध्यक्ष असद मोहम्मद ने कहा कि “स्वच्छ ईंधन, बेहतर जीवन” के नारे के साथ केंद्र सरकार नें 1 मई 2016 को माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने नेतृत्व में एक सामाजिक कल्याण योजना – “प्रधानमंत्री उज्जवला योजना” की शुरूआत की है. यह योजना एक धुँआरहित ग्रामीण भारत की परिकल्पना करती है और वर्ष 2021 तक 8 करोड़ से भी अधिक परिवारों, विशेषकर गरीबी रेखा से नीचे रह रही महिलाओं को रियायती एलपीजी कनेक्शन उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखती है. योजना से एलपीजी के उपयोग में वृद्धि होगी और स्वास्थ्य संबंधी विकार, वायु प्रदूषण एवं वनों की कटाई को कम करने में मदद मिलेगी.
उज्वला योजना 2.0 के माध्यम से लगभग एक करोड़ लाभार्थियों को लाभ पहुंचाया जाएगा. जिन महिला हितग्राहियों को गैस कनेक्शन दिया गया उन्होंने श्री नरेन्द्र मोदी को जन्मदिवस कि बधाई देते हुए उनके इस लोक कल्याणकारी योजना के प्रति आभार व्यक्त किये. उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने में कमलेश अग्रवाल , बेदराम साहू , गोपी साहू , अमरनाथ साहू , टिकाराम साहू , दिनेश साहू रामस्वरूप कैवर्त , राजकुमार साहू , संतोष साहू एवम सरगांव इंडेन गैस एजेंसी के स्टाफ नारायण बंजारे , व्यासनारायण गेंदले , जागेश्वर , भानु एवम भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्त्ता मौजूद रहे.
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized2 days ago
बड़ी खबर : तीन साल से एक ही जगह पर जमे अधिकारी-कर्मचारी बदले जाएंगे, GAD ने जारी किया आदेश
-
Uncategorized2 days ago
फार्मेसी काउंसिल की बैठक रही हंगामेदार: फार्मासिस्ट अभिषेक चंदा का निलंबन बहाल, पक्षपात के आरोपों के बीच रजिस्ट्रार पर बैठक छोड़कर जाने का आरोप
-
Uncategorized4 days ago
बैठकर की जानी चाहिए शिवलिंग की पूजा, तभी मिलता है पूर्ण फल …
-
Uncategorized1 day ago
एचटीएटी परीक्षा चार अक्टूबर को: प्राथमिक स्कूलों में प्रधानाध्यापक बनने का मौका, जाने कब करे आवेदन
-
Uncategorized5 days ago
03 अगस्त भस्म आरती: सावन का पहला सोमवार-भगवान महाकालेश्वर का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए दर्शन
-
Uncategorized7 days ago
PM Fasal Bima Yojana 2026 : आखिरी तारीख 16 अगस्त तक बढ़ी, जानिए कैसे करें आवेदन
-
Uncategorized8 hours ago
पीएम मोदी का नया वीडियो मैसेज, राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर ‘स्वदेशी’ का संदेश दिया
