Connect with us

छत्तीसगढ़

केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी सीएम बघेल की अध्यक्षता में करेंगे 9,240 करोड़ लागत की 33 सड़क परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

Published

on

रायपुर। केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में गुरुवार को राजधानी रायपुर के पंडित जवाहर लाल नेहरू मेमोरियल मेडिकल कॉलेज में आयोजित समारोह में 9240 करोड़ रुपए की लागत की कुल 1017 किलोमीटर लम्बाई की छत्तीसगढ़ की 33 सड़क परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। कार्यक्रम में सड़क परिवहन एवं राजमार्ग, नागरिक विमानन राज्यमंत्री भारत सरकार जनरल डॉ. वीके सिंह (सेवानिवृत्त), जनजातीय कार्य राज्यमंत्री भारत सरकार रेणुका सिंह, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, गृह एवं लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक सहित राज्य के मंत्री, परियोजना क्षेत्र से जुड़े सांसद एवं विधायक उपस्थित रहेंगे। इस समारोह में 9240 करोड़ की लागत से कुल 1017 किलोमीटर लम्बाई की 33 सड़क परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास होगा। इनमें से पूर्ण हो चुकी दो सड़क परियोजनाओं- एनएच-43 में मध्यप्रदेश सीमा में मनेन्द्रगढ़ से सूरजपुर खण्ड में 379.16 करोड़ रुपए की लागत से 78.10 किलोमीटर लम्बाई में दो-लेन मय पेव्ड शोल्डर उन्नयन परियोजना तथा एनएच-30 में मध्यप्रदेश सीमा चिल्पी से कवर्धा खण्ड में 291.05 करोड़ रुपए की लागत से 50.88 किलोमीटर लम्बाई में दो-लेन मय पेव्ड शोल्डर उन्नयन परियोजना का लोकार्पण किया जाएगा।

यह भी पढ़ें   महानदी जल बंटवारे को लेकर छत्तीसगढ़ और ओडिशा के दावों के समाधान के लिए बेसिन क्षेत्रों में निरीक्षण आज से

इसके साथ ही साथ जिन सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास किया जाएगा। उनमें भारत माला परियोजना के रायपुर से धनबाद इकोनॉमिक कॉरिडोर अंतर्गत एनएच-130ए में बिलासपुर-उरगा खण्ड में 1745.45 करोड़ रुपए की लागत से 70.20 किलोमीटर की लम्बाई में बनने वाली चार-लेन सड़क निर्माण परियोजना और एनएच-130ए में उरगा-पत्थलगांव खण्ड में 2261.28 करोड़ रुपए की लागत से 87.55 किलोमीटर की लम्बाई में बनने वाली चार-लेन सड़क निर्माण परियोजना सहित एनएच-149बी में चांपा-कोरबा-कटघोरा खण्ड में 999.97 करोड़ रुपए से 38.20 किलोमीटर की लम्बाई में बनने वाली चार-लेन उन्नयन परियोजना, एनएच-930 शेरपार से कोहका खण्ड में 278.97 करोड़ रुपए से 46.98 किलोमीटर लम्बाई में बनने वाली दो-लेन मय पेव्ड शोल्डर उन्नयन परियोजना, एनएच-130ए में बिलासपुर से पोंडी मार्ग में चार बायपास (तखतपुर, मुंगेली, पंडरिया एवं पोंडी) 351.19 करोड़ रुपए से 25.70 किलोमीटर की लम्बाई में बनने वाली दो-लेन मय पेव्ड शोल्डर उन्नयन परियोजना, एनएच-343 में अंबिकापुर से रामानुजगंज-गढ़वा मार्ग के राजपुरीखुर्द से पाढ़ी खण्ड में 397.44 करोड़ रुपए से 49.00 किलोमीटर की लम्बाई में बनने वाली दो-लेन मय पेव्ड शोल्डर उन्नयन परियोजना शामिल हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   मुख्यमंत्री बघेल 21 जुलाई को बेमेतरा जिले के ग्राम टकसीवा जाएंगे
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   कल 7 अगस्त को छत्तीसगढ़ के विभिन्न हाथकरघा वस्त्रों और शिल्पकला की बिखरेंगी छटा
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   CG: राज्य के कर्मचारियों के हित में बड़ा फैसला, राज्य शासन के अंशदान 10 से बढ़़कर 14 प्रतिशत
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending