छत्तीसगढ़
क्रिकेट संघ बिलासपुर द्वारा अंपायर एवं स्कोरर वर्कशॉप प्रारंभ
क्रिकेट संघ बिलासपुर द्वारा आयोजित चार दिवसीय अंपायर एवं स्कोरर वर्कशॉप आज दिनांक 16 जुलाई से होटल सिल्वर ऑक में प्रारंभ हुआ । जिसमें लगभग 36 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं इन को प्रशिक्षण देने के लिए बी सी सीआई से मान्यता प्राप्त क्वालिफाइड प्रशिक्षक गण जो कि छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ से भी मान्यता प्राप्त है इस वर्कशॉप में शिरकत कर रहे हैं ।आज सुबह इस वर्कशॉप का उद्घाटन छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के कोषाध्यक्ष श्री मुकुल तिवारी के द्वारा संपन्न हुआ ।
मुकुल तिवारी ने अपने उद्बोधन में कहां की बिलासपुर में क्रिकेट का स्तर बढ़ाने हेतु जो भी प्रयास करना पड़ेगा उसके लिए छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ और क्रिकेट संघ बिलासपुर हमेशा आगे रहेगा और किसी भी चीज की कमी नहीं की जाएगी । इस कार्यक्रम के दौरान क्रिकेट संघ बिलासपुर के अध्यक्ष नवीन जाजोदिया , क्रिकेट संघ बिलासपुर के सचिव विंटेश अग्रवाल, कार्यक्रम संयोजक आलोक श्रीवास्तव, डी बालाजी, रितेश शुक्ला , भूपेंद्र पांडे , ओपी यादव, दिलीप सिंह, प्रवीण कुमार , अभिषेक सिंह, महेश मिश्रा राज अमृतेश, विश्वास दादा एवं अन्य पदाधिकारी पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी मौजूद थे ।
बी सी सी आई से लेवल 2 उत्तीर्ण अंपायर श्री विकास भट्ट और स्कोरर मनोज तिवारी एवं श्री सचिन टांक ने प्रतिभागियों को अंपायरिंग एवं स्कोरिंग से संबंधित विभिन्न बारीकियां जिसका ध्यान क्रिकेट मैचों के संचालन में रखा जाना है के बारे में पीपीटी प्रेजेंटेशन के माध्यम से बताया और बीसीसीआई के नियम एवं कानून के बारे में भी परिचर्चा के माध्यम से जानकारी दी गई । क्रिकेट संघ बिलासपुर का यह आयोजन जो कि किसी भी जिले के द्वारा छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के तत्वाधान में इतने बड़े पैमाने पर पहली बार किया जा रहा है ।
जिसमें बिलासपुर जिले एवं आसपास के पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी इच्छुक खिलाड़ी भाग ले रहे हैं उक्त वर्कशॉप के अंत में प्रतिभागियों की परीक्षा भी ली जाएगी एवं उनके परफारमेंस के आधार पर भविष्य में उनको जिला स्तरीय राज्य स्तरीय एवं राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने का मौका भी मिलेगा। उक्त जानकारी क्रिकेट संघ बिलासपुर के विंटेश अग्रवाल द्वारा दी गई ।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized3 days ago
छत्तीसगढ़ में दशहरा-दिवाली और शीतकालीन अवकाश का ऐलान, जानिए कब-कब बंद रहेंगे स्कूल
-
Uncategorized7 days ago
RSS ने OTT के ‘सांस्कृतिक प्रदूषण’ पर रोक के लिए बनाया पैनल, जानिए कौन-कौन पैनल में है शामिल…
-
Uncategorized5 days ago
WhatsApp में बड़ा बदलाव! अब पुराने मैसेज ढूंढना होगा आसान, जानें कैसे काम करेगा नया Search Shortcut
-
Uncategorized4 days ago
मुख्यमंत्री साय की ओडिशा के CM माझी से मुलाकात, बोले- महानदी जल विवाद का जल्द निकलेगा समाधान
-
Uncategorized2 days ago
पाकिस्तान में 1,000 रुपए तक पहुंच सकता है पेट्रोल, अभी 389 रुपए लीटर ; बांग्लादेश में भी बढ़े Fuel Prices
