खेल
क्रिकेट संघ बिलासपुर ने सम्मान एवं अवार्ड समारोह के माध्यम से खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया

बिलासपुर। स्थानीय होटल सिल्वर ओक में क्रिकेट संघ बिलासपुर द्वारा अवार्ड सेरेमनी एवम सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था। नवनियुक्त छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के अध्यक्ष जुबिन शाह एवं सचिव मुकुल तिवारी का सम्मान किया साथ ही साथ सत्र 2022 23 में क्रिकेट संघ बिलासपुर की तरफ से राज्य का प्रतिनिधित्व एवं अच्छा प्रदर्शन करने वाले विभिन्न आयु वर्ग में खिलाड़ियों, कोच अंपायर एवं स्कोरर का सम्मान किया तथा उन्हें ट्रॉफी के माध्यम से पुरस्कृत भी किया गया।
इस समारोह में बिलासपुर के पूर्व सीनियर क्रिकेट खिलाड़ी, वर्तमान क्रिकेट खिलाड़ी तथा अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जुबिन शाह मुकुल तिवारी एस मूर्ति सहसचिव सीएससीएस, मंगतराम अग्रवाल , विजय केसरवानी, नारायण आवती, अध्यक्ष क्रिकेट संघ बिलासपुर के नवीन जाजोदिया, सचिव विंटेश अग्रवाल और क्रिकेट संघ बिलासपुर के गण माननीय सदस्य एवम खिलाड़ी उपस्थित थे । जिन्होंने बारी बारी से सारे खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया ।
कार्यक्रम के प्रारंभ में गणेश वंदना के पश्चात समारोह में उपस्थित छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ के अध्यक्ष जुबिन शाह एवं सचिव मुकुल तिवारी का क्रिकेट संघ बिलासपुर के पदाधिकारियों तथा सदस्यों के द्वारा महा माल्यार्पण कर स्वागत किया गया तथा उनके सम्मान में अतिथियों का जीवन परिचय पढ़ा गया ।
जुबिन शाह ने अपने उद्बोधन में कहा कि छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ का सहयोग हमेशा बिलासपुर क्रिकेट संघ को मिलता रहेगा वही सचिव मुकुल तिवारी जी ने कहां कि आने वाले वर्षों में बिलासपुर से भी कोई खिलाड़ी क्रिकेट में भारत का प्रतिनिधित्व करेगा जिसके लिए वह पूरी तरीके से आश्वस्त है तथा ऐसे खिलाड़ी को हर संभव मदद करने के लिए तत्पर हैं अन्य अतिथियों मैं विजय केशरवानी पूर्व अध्यक्ष क्रिकेट संघ बिलासपुर ने भी अपने उद्बोधन में बिलासपुर में क्रिकेट स्तर बढ़ावा देने की बात कही और यह कहा कि यह आयोजन बिलासपुर क्रिकेट के क्षेत्र में 1 मील का पत्थर साबित होगा तथा बिलासपुर में क्रिकेट को बढ़ावा देने में सहायक होगा । तथ्यपश्चात विभिन्न आयु वर्गों के खिलाड़ियों को अवार्ड प्रदान किए गए जो निम्नांकित है।
अंडर 14 आयु वर्ग में रणबीर चड्ढा एवं आर्यन सिंह, अंडर 16 वर्ग में आदित्य श्रीवास्तव, आकाशदीप सिंह एवं धनंजय नायक, अंडर-19 में रोहित नैथानी, श्रीकांत,शेख साहिल हुसैन एवं बसंत कुमार , अंडर 25 वर्ग में सनी पांडे, दीपक सिंह बघेल एवं स्नेहिल चड्ढा, रणजी ट्रॉफी में प्रतिनिधित्व के लिए मयंक यादव, शाहबाज हुसैन एवं वासुदेव बरेट, वहीं महिला वर्ग में शिल्पा साहू, ऐश्वर्या सिंह सीवी पांडे, यशी पांडे, संजीता पटेल, प्रतिज्ञा सिंह, एवं दुर्गेश नंदिनी पुरस्कृत किए गए , इमर्जिंग स्कोरर का पुरस्कार नंद गिरीश कुमार, मोहम्मद जाकिर एवं इमर्जिंग अंपायर का पुरस्कार ऋषभ सोनी एवं अभिनव शर्मा को दिया गया , कोच ऑफ द ईयर का पुरस्कार सैयद शब्बीर अली एवं रितेश शुक्ला को दिया गया और “क्रिकेट” सम्मान से बिलासपुर के पुलिस महानिरीक्षक बद्री नारायण मीणा को नवाजा गया ।
कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों को मोमेंटो देकर आभार व्यक्त किया गया ।पूरे कार्यक्रम के दौरान क्रिकेट संघ बिलासपुर के अध्यक्ष नवीन जाजोदिया सचिव विंटेश अग्रवाल अनुराग बाजपाई, देवेंद्र सिंह, आलोक श्रीवास्तव, आशीष शुक्ला, रीतेश शुक्ला, महेंद्र गंगोत्री, दिलीप सिंह, ओपी यादव , अलख डा, राजेश शुक्ला ,साई कुमार, dr आर डी पाठक, dr वैभव ओट्टलवार , गोविंद माधव गुप्ता , आलोक शर्मा, नसीम अनवर, रत्नेश सिंह, फिरोज अली, अपूर्व भंडारी, शैलेश सैमुअल, अभिषेक सिंह, अभ्युदय कांत सिंह, रोहित ध्रुव, कमल चड्डा, रविशंकर चड्डा , गणमान्य नागरिक और क्रिकेट खिलाड़ी मौजूद थे।
खेल
IPL 2026: रायपुर पहुंची RCB की टीम, 10 मई को MI से होगा मुकाबला
IPL 2026, रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में IPL 2026 के दो मैच होने वाले हैं, जिसके लिए RCB की टीम आज रायपुर पहुंच गई है। विराट कोहली के साथ ही अन्य खिलाड़ियों का रायपुर एयरपोर्ट पर स्वागत किया गया। एयरपोर्ट से RCB की टीम मायरा रिसॉर्ट के लिए रवाना हो गई है। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम देखने को मिले।

IPL 2026, रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में IPL 2026 के दो मैच होने वाले हैं, जिसके लिए RCB की टीम आज रायपुर पहुंच गई है। विराट कोहली के साथ ही अन्य खिलाड़ियों का रायपुर एयरपोर्ट पर स्वागत किया गया। एयरपोर्ट से RCB की टीम मायरा रिसॉर्ट के लिए रवाना हो गई है। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम देखने को मिले।
रायपुर को 10 साल बाद आईपीएल मैचों की मेजबानी
बता दें कि रायपुर को 10 साल बाद आईपीएल मैचों की मेजबानी मिली है. शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में मैचों को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. राजधानी सेलिब्रिटीज से लेकर क्रिकेट फैंस के तैयार है. रविवार यानी 10 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला देखने को मिलेगा. इस मैच में रोहित शर्मा और विराट कोहली के फैंस देखने पहुंचेंगे. वहीं बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और रोहित शर्मा की पत्नी रितिका पहुंच सकती हैं. इसके अलावा मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी को स्पोर्ट करने के लिए अंबानी परिवार के पहुंचने के आसार हैं. बॉलीवुड हस्तियां भी मैच देखने आ सकती हैं. वहीं सुरक्षा को लेकर पुलिस ने कड़े इंतजाम किए हैं.
राजधानी में एक ओर जहां क्रिकेट फैंस 10 और 13 मई को होने वाले मैच के लिए उत्साहित हैं, वहीं दूसरी तरफ पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर कड़े इंतजाम किए हैं. मुख्य सचिव विकासशील ने हाईलेवल मीटिंग ली थी, जिसके बाद से सुरक्षा तैयारियां तेज कर दी गई है. आईजी-डीआईजी और एसपी स्तर के 8 आईपीएस अफसरों के साथ 20 राजपत्रित अधिकारी और करीब 1500 जवान तैनात रहेंगे.
Raipur IPL Match : 1500 पुलिसकर्मी की रहेगी तैनाती
डीआईजी गिरजाशंकर जायसवाल को सुरक्षा प्रभारी नियुक्त किया गया है, वह आईजी रायपुर अमरेश मिश्रा के मार्गदर्शन में सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभालेंगे. 1200 पुलिस जवानों और अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है. साथ ही ट्रैफिक व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए अलग से 300 से ज्यादा जवान मौजूद रहेंगे.
5 रास्तों से पहुंच सकेंगे स्टेडियम, VIP रूट आरक्षित
स्टेडियम पहुंचने के लिए 5 रास्तों का इस्तेमाल किया जा सकेगा. स्टेडियम में 12 गेट से प्रवेश दिया जाएगा। पैवेलियन के लिए तीन गेट बनाए गए हैं. रायपुर से आने वाले सेरीखेड़ी ओवरब्रिज, बलौदाबाजार और बिलासपुर वाले दर्शक धनेली बाईपास होकर नवागांव मंदिरहसौद की ओर, धमतरी-जगदलपुर से आने वालों को जंगल सफारी मार्ग और नवापारा राजिम से भी नवा रायपुर होते हुए स्टेडियम पहुंच सकते हैं.
रायपुर शहर से आने वाले वाहन तेलीबांधा, सेरीखेड़ी ओवरब्रिज और नवा रायपुर होते हुए स्टेडियम तिराहा पहुंचेंगे. इनके लिए पार्किंग व्यवस्था साई अस्पताल के पास और सेंध तालाब में की गई है. बिलासपुर, बलौदाबाजार और खरोरा की ओर से आने वाले वाहन रिंग रोड-3, विधानसभा चौक, मंदिरहसौद और नवागांव होते हुए स्टेडियम टर्निंग पहुंचेंगे. इन वाहनों की पार्किंग परसदा और कोसा पार्किंग में रहेगी.दुर्ग-भिलाई से आने वाले वाहन टाटीबंध, पचपेढ़ी नाका, तेलीबांधा और सेरीखेड़ी मार्ग से होकर सत्य साई अस्पताल या सेंध तालाब पार्किंग तक पहुंचेंगे.
धमतरी और जगदलपुर की ओर से आने वाले वाहन अभनपुर, केंद्री और मंत्रालय चौक से कोटराभाठा होते हुए साई अस्पताल के पास निर्धारित पार्किंग स्थल का उपयोग करेंगे.महासमुंद और सरायपाली से आने वाले वाहन आरंग मार्ग से सीधे स्टेडियम टर्निंग पहुंचकर परसदा और कोसा पार्किंग में वाहन खड़े करेंगे. वहीं ए से जी श्रेणी तक के वाहन पास धारक सेरीखेड़ी, डॉ. खूबचंद बघेल चौक और कयाबांधा चौक होते हुए सीधे अपने आवंटित पार्किंग स्थल तक पहुंच सकेंगे.
खेल
4 गेंदों में वर्ल्ड कप हिला दिया था, 159 मैचों की कहानी… बांग्लादेश का वो ‘खतरनाक पेसर’ बोला- अलविदा क्रिकेट
बांग्लादेश के अनुभवी तेज गेंदबाज रुबेल हुसैन ने 159 अंतरराष्ट्रीय मैचों के करियर के बाद संन्यास की घोषणा कर दी. 2015 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ उनके मैच जिताऊ स्पेल को आज भी याद किया जाता है. चोटों से जूझने के कारण लंबे समय से टीम से बाहर रहे रुबेल ने अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया है, हालांकि वे घरेलू क्रिकेट खेलना जारी रखेंगे.

बांग्लादेश के अनुभवी तेज गेंदबाज रुबेल हुसैन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है. 36 साल के रुबेल ने फेसबुक पर अपने 35 लाख फॉलोअर्स को यह जानकारी दी और 159 अंतरराष्ट्रीय मैचों के अपने सफर को विराम देने का फैसला साझा किया.
रुबेल ने अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मुकाबला अप्रैल 2021 में न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के खिलाफ ऑकलैंड में टी20 इंटरनेशनल के रूप में खेला था. इसके बाद से चोटों ने उन्हें लगातार परेशान किया, जिससे घरेलू क्रिकेट में भी उनकी भागीदारी सीमित होती चली गई.
बांग्लादेशी फैंस के लिए रुबेल का सबसे यादगार प्रदर्शन ICC Cricket World Cup 2015 में इंग्लैंड के खिलाफ एडिलेड में आया मैच रहेगा. उस मुकाबले में उन्होंने चार गेंदों के भीतर इयान बेल और कप्तान इयोन मॉर्गन को आउट किया, फिर स्टुअर्ट ब्रॉड और जेम्स एंडरसन को पवेलियन भेजते हुए 53 रन देकर 4 विकेट झटके, जो मैच जिताने वाली गेंदबाजी साबित हुई.
अपने संदेश में रुबेल ने लिखा, ‘पेसर रुबेल हुसैन हूं. मैंने बांग्लादेश के लिए 27 टेस्ट, 104 वनडे और 28 टी20 इंटरनेशनल खेले हैं.राष्ट्रीय टीम मेरे लिए जुनून रही है, लेकिन एक समय ऐसा आता है जब आपको अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहना पड़ता है. उसी सोच के साथ मैंने यह फैसला लिया है. हालांकि, मैं घरेलू क्रिकेट खेलना जारी रखूंगा.’ उन्होंने परिवार, दोस्तों, मीडिया और फैन्स का आभार जताते हुए आगे भी समर्थन की उम्मीद जताई.
रुबेल का अंतरराष्ट्रीय सफर 2009 में शुरू हुआ, जब तत्कालीन बांग्लादेश फास्ट बॉलिंग कोच चंपाका रामानायके ने उन्हें देशव्यापी टैलेंट हंट में खोजा. अपनी स्लिंगी एक्शन और 140 किमी/घंटा तक की रफ्तार के साथ रुबेल ने जल्द ही पहचान बना ली.
वनडे डेब्यू में ही उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 33 रन देकर 4 विकेट लेकर बांग्लादेश को जीत दिलाई और ऐसा करने वाले पहले गेंदबाज बने. टेस्ट क्रिकेट में उन्हें ज्यादा सफलता नहीं मिली- 27 मैचों में 36 विकेट, औसत 76.77 के साथ. लेकिन सीमित ओवरों में वे असरदार साबित हुए
वनडे फॉर्मेट में रुबेल ने 104 मैचों में 129 विकेट (औसत 34.31) लेकर खुद को बांग्लादेश के भरोसेमंद गेंदबाजों में शुमार किया. उनके नाम 7 बार चार विकेट और एक बार 5 विकेट लेने का कारनामा दर्ज है. 2013 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 26 रन देकर 6 विकेट, जिसमें हैट्रिक भी शामिल थी, उनके करियर की खास उपलब्धियों में से एक रही. दिलचस्प बात यह रही कि इससे ठीक एक हफ्ते पहले उन्होंने घरेलू मैच में भी हैट्रिक ली थी, हालांकि उस वक्त उन्हें इसका अहसास तक नहीं हुआ था.
रुबेल हुसैन का करियर भले ही उतार-चढ़ाव भरा रहा, लेकिन बड़े मैचों में असर छोड़ने की उनकी क्षमता उन्हें बांग्लादेश क्रिकेट के यादगार तेज गेंदबाजों में शामिल करती है.
खेल
IPL 2026: SRH के खिलाफ काली पट्टी बांधकर खेलने क्यों उतरी पंजाब किंग्स? जानें वजह
Ipl 2026: आईपीएल 2026 में शनिवार को चंडीगढ़ में पंजाब किंग्स का सामना सनरइजर्स हैदराबाद के साथ हुआ. इस मैच में पंजाब के खिलाड़ी काली पट्टी बांधे नजर आए. सोशल मीडिया पर इसको लेकर तमाम तरह के सवाल पूछे जा रहे थे. अभिषेक शर्मा ने इस मैच में तूफानी पारी खेली.

Ipl 2026: आईपीएल 2026 में शनिवार को चंडीगढ़ में पंजाब किंग्स का सामना सनरइजर्स हैदराबाद के साथ हुआ. इस मैच में पंजाब के खिलाड़ी काली पट्टी बांधे नजर आए. सोशल मीडिया पर इसको लेकर तमाम तरह के सवाल पूछे जा रहे थे. अभिषेक शर्मा ने इस मैच में तूफानी पारी खेली.
आईपीएल 2026 के मैच नंबर 17 में पंजाब किंग्स (PBKS) ने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) का सामना किया. यह मुकाबला शनिवार (11 अप्रैल) को मुल्लांपुर के महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया, जो डबल-हेडर का पहला मैच था.
इस मैच से पहले पंजाब किंग्स की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ अपना पिछला मैच बारिश के कारण पूरा नहीं खेल पाई थी, जबकि SRH को अपने पिछले मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) से हार मिली थी.
लेकिन जैसे ही दोनों टीमें मैदान पर उतरीं, पंजाब किंग्स के खिलाड़ी काली पट्टी (black armbands) बांधे नजर आए. यह फैसला वृंदावन में हुई नाव दुर्घटना में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए लिया गया था. फ्रेंचाइज़ी ने पहले भी सोशल मीडिया के जरिए दुख जताया और पीड़ित परिवारों के साथ एकजुटता दिखाई.
बता दें कि लुधियाना के करीब 37 पर्यटक शुक्रवार दोपहर यमुना नदी में नाव पलटने की घटना का शिकार हुए. यह हादसा प्रसिद्ध बांके बिहारी मंदिर से करीब 2 किलोमीटर दूर हुआ.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस हादसे में कम से कम 10 लोगों की मौत हुई, जबकि 22 से ज्यादा लोगों को बचा लिया गया. राहत और बचाव कार्य के लिए NDRF और सेना की टीमों को लगाया गया है. वहीं, लापरवाही के कारण नाव चलाने वाले को गिरफ्तार कर लिया गया है.
ऐसा रहा मुकाबला
PBKS के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. इसके बाद SRH को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया गया. अभिषेक शर्मा ने शानदार शुरुआत देते हुए 28 गेंदों में 74 रन बनाए. उनके साथ ओपनिंग साझेदारी 120 रन की रही, जिसने टीम को मजबूत शुरुआत दी.
ओपनर्स के आउट होने के बाद हेनरिक क्लासेन और ईशान किशन ने 47 रन की साझेदारी की. क्लासेन ने 33 गेंदों में 39 रन बनाकर टीम का स्कोर 200 के पार पहुंचाया.
देश7 days agoबीजेपी 198, टीएमसी 89 और कांग्रेस 2ः बंगाल चुनाव रिजल्ट का फाइनल आंकड़ा आया, 15 साल बाद ढहा ममता बनर्जी का किला
देश7 days agoपश्चिम बंगाल में BJP की प्रचंड जीत पर बोले PM मोदी- गंगोत्री से गंगासागर तक खिला कमल, घुसपैठियों पर होगा सख्त एक्शन
खेल3 days agoIPL 2026: रायपुर पहुंची RCB की टीम, 10 मई को MI से होगा मुकाबला
देश3 days agoकल सुबह 11 बजे शुभेंदु अधिकारी लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ, अग्निमित्रा पॉल और निसिथ प्रमाणिक बनेंगे डिप्टी सीएम

















