Connect with us

छत्तीसगढ़

खैरागढ़ उपचुनाव : 11 बजे तक 34.56% हुई वोटिंग

Published

on

chhattisgarh keshri breaking

Khairagarh By poll election खैरागढ़ : खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव के लिए वोटिंग जारी है । वोटिंग के लिए सुबह से ही लोग बूथ केंद्रों में पहुंच रहे हैं।  दूसरी ओर भाजपा प्रत्याशी कोमल जंघेल मतदान केंद्र के अदंर जाने से रोके जाने पर नाराज होकर धरने पर बैठ गए।
उन्होंने सुरक्षाकर्मी को हटाने की मांग की । बाद में उच्च अधिकारियों के मनाने के बाद कोमल जंघेल माने।  सुबह 11 बजे तक 34.56 % मतदान हो चुका है

बता दें कि कोमल जंघेल ने घिरघोली मतदान केंद्र में मतदान किया. इससे पूर्व कांग्रेस उम्मीदवार यशोदा वर्मा पोलिंग बूथ पहुंचीं और उन्होंने भी वोटिंग की ।  खैरागढ़ उपचुनाव के लिए 291 मतदान केंद्रों में मतदान हो रहा हैं। कुल 2 लाख 12 हजार मतदाता हैं, जिनमें 1 लाख 5 हजार महिला और एक लाख 6 हजार पुरुष मतदाता हैं।

यह भी पढ़ें   आबकारी विभाग की दबिश! क्लब में चल रहा था ऐसा काम...

वहीं संवेदनशील मतदान केंद्रों की संख्या 86 है, जबकि 53 मतदान केंद्र अति संवेदनशील हैं। शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए केंद्रीय सुरक्षा बल की 22 कंपनियां तैनात की गई हैं। कुल एक हजार एक सौ 64 पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।

इस उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा वर्मा और भाजपा कैंडिडेट कोमल जंघेल के बीच सीधा मुकाबला है। आज वोटिंग के साथ ही दोनों प्रत्याशियों की किस्मत भी लॉक हो जाएगी। 16 अप्रैल को मतगणना होगी और नतीजे आएंगे.

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   BJP में शामिल हो सकते हैं IAS नीलकंठ टेकाम! 23 अगस्त को ले सकते हैं सदस्यता
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   BJP में शामिल हो सकते हैं IAS नीलकंठ टेकाम! 23 अगस्त को ले सकते हैं सदस्यता
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   Cg Budget 2022: उम्मीदों का पिटारा लेकर विधानसभा पहुंचे सीएम बघेल..
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending