छत्तीसगढ़
ग्राम पंचायत बेलखूरी में महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर दौड़ प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
मुंगेली जिले के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत बेलखूरी में स्वामी विवेकानंद यूथ क्लब बेलखुरी के युवाओं द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इस दौड़ प्रतियोगिता में 1600 मी. 400 मी. व 100 मी. शामिल रहा।

आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर नेहरू युवा केन्द्र बिलासपुर द्वारा बेलखुरी में फिट इंडिया फ्रीडम रन 2.0 का भी आयोजन किया गया जिसके तहत युवाओ को फिटनेस के शपथ दिलाये गए साथ ही स्वच्छ भारत कार्यक्रम के अंतर्गत स्वच्छता शपथ दिलाया गया!

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कुशाल यादव नेशनल यूथ वालंटियर व विशिष्ट अतिथि श्री त्रिलोकी वर्मा (सरपंच) सिलदहा रहे।
कार्यक्रम की शुरुवात अतिथियों व गांव के गणमान्य नागरिकों के द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के छायाचित्र में माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित करके बापू जी को याद किया व जयंती मनाया गया । उसके बाद राष्ट्रगान गाने के बाद पुरस्कार वितरण शुरू किया गया। इस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट स्थान पाने वाले सभी प्रतिभागियों को मेडल , प्रमाण पत्र व सम्मान राशि प्रदान किया गया।

1600 मी. दौड़ में प्रथम टिकेश कुमार मौर्य, द्वितीय धर्मेंद्र ध्रुव, तृतीय रवि कुमार, चतुर्थ नितेश सिंह नेताम व पंचम रमेश भास्कर रहे। वही 400 मी. में प्रथम स्थान टिकेश कुमार मौर्य, द्वितीय नितेश सिंह नेताम, तृतीय रवि कुमार, चतुर्थ विक्रम सिंह, व पंचम पंकज सिंह रहे।
इसी तरह 100 मी. दौड़ में प्रथम स्थान ओमनारायण, द्वितीय स्थान पंकज ठाकुर, तृतीय धर्मेंद्र ध्रुव, चतुर्थ महेश निषाद, व पंचम दौलत सिंह राजपुत रहे।

मुख्य अतिथि कुशाल यादव ने कहा कि आजादी के इस अमृत महोत्सव में चल रहे कार्यक्रम फिट इंडिया फ्रीडम रन 2.0 के माध्यम से फिटनेस को ध्यान दिया गया है, महात्मा गांधी जी के विचार और उनके कार्य जन जन तक पहुचने चाहिए सत्य और अहिंसा सदैव मानव के चरित्र में होने चाहिए इस सफल आयोजन के लिए ग्राम बेलखुरी के युवाओं को शुभकामनाएं एवं बधाई दी।
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच महोदय श्री चेलाराम राजपूत कहना है कि हमारे गांव के युवाओं द्वारा लगातार कुछ ना कुछ कार्यक्रम आयोजित करते रहते है जो, हमारे लिए गर्व का विषय है।
इस कार्यक्रम को आयोजित करने के लिए पूरी टीम को बहुत बहुत बधाई व भविष्य में भी ऐसे ही कार्यक्रम होते रहे यही शुभकामनाएं है।
वही पूर्व मनोनित छात्र संघ के अध्यक्ष सुरेश कुमार राजपुत ने कहा कि हमारे साथियों द्वारा यह छोटा सा कार्यक्रम रखा गया था, जिसमे सभी धावको ने उत्कृष्ट प्रदर्शन दिखाया तथा सभी सफलता व असफलता पाने वाले प्रतिभागियों को बहुत बहुत बधाई एवं उनकी उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं।
इस कार्यक्रम की सहयोकर्ताओ में श्री त्रिलोकी वर्मा (सरपंच) श्री भंवरलाल साहू, मानसिंह साहू, अक्षय मांडले, रघुनंदन राजपुत, रविन्द्र ध्रुव, जगमोहन, दौलत सिंह, द्वारिका प्रसाद, एम. एस. राजपूत, दीपक, योगेश्वर, कामता, योगेश साहू , गजवंत बंजारे, भोलाराम, हरिकिशन, नागेंद्र, नितेश, रविशंकर ध्रुव (एसटीएफ कमांडो), (सीएएफ) कपिलनारायण, गुलशन, संचालनकर्ता गंगाराम साहू व अतिथियों का आभार व्यक्त समिति के अध्यक्ष डुकेश साहू द्वारा किया गया।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized6 days ago
बड़ी खबर : तीन साल से एक ही जगह पर जमे अधिकारी-कर्मचारी बदले जाएंगे, GAD ने जारी किया आदेश
-
Uncategorized6 days ago
फार्मेसी काउंसिल की बैठक रही हंगामेदार: फार्मासिस्ट अभिषेक चंदा का निलंबन बहाल, पक्षपात के आरोपों के बीच रजिस्ट्रार पर बैठक छोड़कर जाने का आरोप
-
Uncategorized6 days ago
एचटीएटी परीक्षा चार अक्टूबर को: प्राथमिक स्कूलों में प्रधानाध्यापक बनने का मौका, जाने कब करे आवेदन
-
Uncategorized5 days ago
पीएम मोदी का नया वीडियो मैसेज, राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर ‘स्वदेशी’ का संदेश दिया
-
Uncategorized4 days ago
बिना सुविधाओं के रचा इतिहास : छोटे से गांव ने देश को दिए 17 अंतरराष्ट्रीय शतरंज खिलाड़ी….
-
Uncategorized2 days ago
धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा के बाद पहली बार तोड़ी चुप्पी, कहा- ‘जेन Z हमारे बच्चे’, गुमराह किए गए
-
Uncategorized18 hours ago
राजधानी में निकली तिरंगा यात्रा, CM साय ने भरी हुंकार, कहा- आसानी से नहीं मिली आजादी, वीरों ने दिया बलिदान…
