Connect with us

छत्तीसगढ़

ग्रैंड अंबा होटल मामला: 5 घंटे तक बारातियों को थाने में बैठाए रखे पुलिसकर्मी.. पढ़ें पूरी खबर

Published

on

बिलासपुर के ग्रैंड अंबा होटल में मंगलवार की शाम हुई मारपीट के बाद थाने में देर रात तक बवाल मचा रहा। दरअसल, बाराती को पांच घंटे तक थाने में बैठा लिया गया। जबकि, बाराती होटल प्रबंधन पर FIR की मांग कर रहे थे। विवाद का समझौता कराने विधायक शैलेष पांडेय भी थाने पहुंच गए, उन्होंने हाथ जोड़कर पुलिस अधिकारी से निवेदन किया कि इन्हें छोड़ दीजिए। उनके निवेदन के बाद बारातियों को छोड़ तो दिया गया। मगर बाद में पुलिस ने बारातियों के खिलाफ ही लूट का अपराध दर्ज कर लिया।

मंगलवार की शाम होटल में हुए विवाद और मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया में चलता रहा। बाद में रात को होटल प्रबंधन की ओर से सफाई में पुलिस को CCTV फुटेज दिखाया गया। फुटेज में बारातियों पर कुर्सी फेंकने व होटल के कर्मचारियों और प्रबंधन के साथ मारपीट करने के आरोप लगाए गए।

यह भी पढ़ें   कोटसागर मेला में मारपीट के बाद फरार चल रहे आरोपी को कोटा पुलिस ने किया गिरफ्तार, मामले में 11 आरोपियों को किया जा चुका है अरेस्ट

इस विवाद के बाद कार्रवाई नहीं होने पर सिंधी समाज के पदाधिकारियों के साथ ही बड़ी संख्या में भीड़ ने थाने का घेराव कर दिया। दूसरी ओर पुलिस बाराती को ही थाने में शाम 5 बजे से रात 10 बजे तक पांच घंटे तक बैठाए रखा। इस घटना की शिकायत विधायक शैलेष पांडेय से की गई। तब वे करीब रात 10 बजे खुद थाने पहुंच गए।

जानिए क्या है मामला:

मंगलवार की शाम होटल के सामने कार पार्किंग को लेकर हुए विवाद के दौरान होटल मालिक और कर्मचारियों ने मिलकर बारातियों की जमकर पिटाई कर दी। बरातियों ने भी लात-घूंसे चलाए। इस घटना वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। उधर, रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पहुंचे बारातियों को पुलिस ने थाने में बैठा लिया । पांच घंटे तक उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। इससे आक्रोश बढ़ गया और सिंधी समाज के लोगों ने थाने का घेराव कर दिया।

यह भी पढ़ें   IIT Madras के एक और स्टूडेंट ने किया सुसाइड, पिछले 2 महीने में तीसरी घटना

इस मामले को लेकर होटल संचालक अशोक टुटेजा की तरफ से भी थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने होटल के CCTV फुटेज देखकर उनकी रिपोर्ट पर लूट का अपराध दर्ज कर लिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि बारातियों ने कर्मचारियों की जमकर पिटाई की। साथ ही इस दौरान लूटपाट भी किया गया है। उनकी शिकायत पर पुलिस ने लूट का अपराध दर्ज कर लिया है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़: दामाद ने ससुर पर तीर से किया हमला
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   Corona Update: छत्तीसगढ़ में आज मिले कोरोना के 28 नए पॉजिटिव मरीज, 10 हुए स्वस्थ
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   लाखों रूपये गबन करने वाले जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित रायपुर के 2 बैंक अधिकारी गिरफ्तार
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending