छत्तीसगढ़
‘चला रईगढिय़ा,वोट देवईया’ थीम के साथ जिले में वोटर्स को मतदान के लिए करेंगे जागरूक
रायगढ़।कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आगामी विधानसभा निर्वाचन की तैयारियों के संबंध में सभी रिटर्निंग ऑफिसर, सहायक रिटर्निंग ऑफिसर सहित विभागीय अधिकारियों की बैठक ली।
उन्होंने 02 अगस्त को मतदाता सूची के आरंभिक प्रकाशन के साथ ही मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य के संबंध में दिशा निर्देश दिए गए। इसके साथ ही मतदाता जागरूकता और वोटिंग परसेंटेज बढ़ाने के लिए ‘चला रईगढिय़ा, वोट देवईया’ थीम के साथ विशेष कार्ययोजना बनाते हुए स्वीप कार्यक्रम संचालित करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर सिन्हा ने कहा कि मतदाता सूची के आरंभिक प्रकाशन के पश्चात उसका वाचन सभी गांवों मंा विशेष ग्राम सभा के माध्यम से करना है। उन्होंने निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित समय सारणी के अनुसार दावा आपत्तियों का निराकरण 31 अगस्त तक करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री सिन्हा ने कहा कि विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत मतदाता सूची में नाम जोडऩे और हटाने की कार्यवाही आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार की जानी है।
कलेक्टर सिन्हा ने धरमजयगढ़ और लैलूंगा के दूर-दराज के इलाकों में पात्र मतदाताओं के साथ विशेष पिछड़ी जनजाति के मतदाताओं का नाम अभियान चला कर सूची में जोडऩे के निर्देश दिए। कलेक्टर सिन्हा ने मतदाता परिचय पत्र के प्रिंटिंग और वितरण का कार्य पूरी सावधानी से करने के निर्देश दिए। उन्होंने सुरक्षा और कानून व्यवस्था पर चर्चा करते हुए कहा कि रायगढ़ एक सीमावर्ती जिला है। अत: यहां के बॉर्डर वाले इलाकों में विशेष निगरानी की आवश्यकता है। इसके लिए जरूरी व्यवस्थाएं बनाने के निर्देश पुलिस और आबकारी विभाग के अधिकारियों को दिए। ताकि अवैध गतिविधियों पर कार्यवाही की जा सके। इसके अलावा उन्होंने निर्वाचन में मतदान दल के गठन, मतदान सामग्री वितरण, मतदान कर्मियों के यातायात व्यवस्था, ट्रेनिंग तथा निगरानी और उडऩदस्ता दलों का गठन, निर्वाचन पपत्र व सामग्री, चिकित्सा दल, शिकायत निवारण जैसे कार्यों के संबंध में भी चर्चा की और संबंधित अफसरों को तैयारियों के संबंध में दिशा-निर्देश दिए।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized2 days ago
छत्तीसगढ़ में दशहरा-दिवाली और शीतकालीन अवकाश का ऐलान, जानिए कब-कब बंद रहेंगे स्कूल
-
Uncategorized6 days ago
RSS ने OTT के ‘सांस्कृतिक प्रदूषण’ पर रोक के लिए बनाया पैनल, जानिए कौन-कौन पैनल में है शामिल…
-
Uncategorized4 days ago
WhatsApp में बड़ा बदलाव! अब पुराने मैसेज ढूंढना होगा आसान, जानें कैसे काम करेगा नया Search Shortcut
-
Uncategorized3 days ago
मुख्यमंत्री साय की ओडिशा के CM माझी से मुलाकात, बोले- महानदी जल विवाद का जल्द निकलेगा समाधान
-
Uncategorized2 days ago
पाकिस्तान में 1,000 रुपए तक पहुंच सकता है पेट्रोल, अभी 389 रुपए लीटर ; बांग्लादेश में भी बढ़े Fuel Prices
