Connect with us

छत्तीसगढ़

चोरी की मोटर सायकल को किया गया, आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया जेल

Published

on

बिलासपुर। मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है जरिये मुखबीर से सूचना मिला कि एक व्यक्ति चोरी की मोटर सायकल को नवभारत प्रेस पुराना बस स्टैण्ड के सामने बिकी करने के फिराक में घुम रहा है की सूचना पर उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पारूल माथुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) उमेश कश्यप, नगर पुलिस अधीक्षक (सिविल लाईन) मंजू लता बाज को अवगत कराया गया जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा तत्काल तस्दीक एवं अग्रिम कार्यवाही हेतू दिशा निर्देश देने पर थाना प्रभारी तारबाहर के नेतृत्व में हमराह स्टॉप के साथ रवाना होकर नवभारत प्रेस पुराना बस स्टैण्ड पहुंचा जहां संदिग्ध लडके को पहुंचान कर पकड़ा पुछताछ में अपना नाम जितेन्द्र यादव पिता विश्राम यादव उम्र 22 वर्ष निवासी सत्यानगर अमेरी थाना संकरी जिला बिलासपुर छ.ग. को होना बताया, आरोपी का मेमोरेण्डम कथन लिया गया जो बताया कि मोटर सायकल को आज से 10-12 दिन पूर्व सिम्स अस्पताल के पार्किंग से चोरी करके लाया था जिसे अपने घर में छिपाकर रखा था, उक्त चोरी के वाहन को बिकी करने के फिराक में बस स्टैण्ड रोड के आस-पास घुम रहा था, जो मोटर सायकल एच.एफ. डीलक्स जिसका इंजन नं.- HA11EJG9J32192 चेचिस नं. -MBLHA11ATG9106603 को आरोपी से बरामद किया गया।

यह भी पढ़ें   सेहत: Vitamin B12 की कमी होने पर नजर आते हैं ये लक्षण, इसकी कमी दूर करने के लिए डाइट में शामिल करें ये फूड्स

मुताबिक जप्ती पत्रक के जप्त कर आरोपी के विरुद्ध इस्तगसासा कमांक 01 / 22 धार 41 ( 14 ) / 379 भादवि में आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया । माल बरामद करने में उनि / मिलन सिंह एवं आर. क्रं.- 1316 किशन राय व आर. कं.-1208 सज्जू अली का कार्य सराहनीय रहा है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   हत्या करने की नियत से मारपीट करने वाले दो आरोपियों को कोटा पुलिस ने किया गिरफ्तार
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   रायपुर-बिलासपुर हाईवे पर खड़े ट्रेलर से टकराई कार
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   रायपुर-बिलासपुर हाईवे पर खड़े ट्रेलर से टकराई कार
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending