Connect with us

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में अब तक 81 लाख मैट्रिक टन धान की हुई खरीदी

Published

on

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के चालू सीजन में राज्य के 2484 धान उपार्जन केन्द्रों में आज शाम तक 19 लाख 43 हजार 603 किसानों से 81 लाख 45 हजार 532 मैट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है। अब तक राज्य सरकार द्वारा धान खरीदी के अनुमानित लक्ष्य का लगभग 77.58 प्रतिशत धान की खरीदी हो चुकी है। धान खरीदी के एवज में किसानों को बैंक लिकिंग व्यवस्था के तहत 14,907.14 करोड़ रूपए जारी कर दिए गए हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर इस वर्ष धान खरीदी के साथ-साथ कस्टम मिलिंग के लिए धान का तेजी से उठाव भी किया जा रहा है। डीओ और टीओ के माध्यम से 42.13 लाख मैट्रिक टन धान का उठाव हो चुका है।

खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि 37 लाख 79 हजार मैट्रिक टन धान का डीओ जारी कर दिया गया है। उपार्जन केन्द्रों से मिलर्स द्वारा 32 लाख 06 हजार मैट्रिक धान का उठाव कर लिया गया है। इसी प्रकार अब तक 15 लाख 91 हजार मैट्रिक टन धान के परिवहन के लिए टी.ओ. जारी किया गया है। जिसके विरूद्ध समितियों से 10 लाख 07 हजार मैट्रिक टन धान का उठाव हो चुका है।

यह भी पढ़ें   इस माह सेवानिवृत्त हो रहे पुलिस अधिकारियों हेतु आयोजित किया गया विदाई समारोह

जांजगीर-चांपा जिला, प्रदेश में समर्थन मूल्य पर 21 जनवरी तक धान खरीदी के मामले में पहले पायदान पर है। वहां 7 लाख 21 हजार 097 मैट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है। वहीं राजनांदगांव जिला प्रदेश में धान खरीदी में दूसरे स्थान पर है। वहां 7 लाख 02 हजार 362 मैट्रिक टन धान की खरीदी हुई है। बलौदाबाजार-भाटापारा जिला धान खरीदी में आज राज्य में तीसरे स्थान पर है। बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में 5 लाख 76 हजार 108 मैट्रिक टन धान की खरीदी की गई है।

खाद्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार 21 जनवरी तक समर्थन मूल्य पर बस्तर जिले में 1,31,901 मैट्रिक टन, बीजापुर जिले में 54,054 मैट्रिक टन, दंतेवाड़ा जिले में 13,907 मैट्रिक टन, कांकेर जिले में 2,46,753 मैट्रिक टन, कोण्डागांव जिले में 1,24,469 मैट्रिक टन, नारायणपुर जिले में 19,237 मैट्रिक टन, सुकमा जिले में 73,813 मैट्रिक टन, बिलासपुर जिले में 4,26,360 मैट्रिक टन, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले में 58,333 मैट्रिक टन, कोरबा जिले में 1,38,689 मैट्रिक टन, मुंगेली जिले में 3,35,897 मैट्रिक टन, रायगढ़ जिले में 4,55,884 मैट्रिक टन, बालोद जिले में 4,42,482 मैट्रिक टन धान की खरीदी की गई।

यह भी पढ़ें   जंगली सुअर के लिए बिछाया करंट, चपेट में आकर युवक की मौत, 5 लोग गिरफ्तार

इसी प्रकार बेमेतरा जिले में 5,36,412 मैट्रिक टन, दुर्ग जिले में 3,52,439 मैट्रिक टन, कवर्धा जिले में 3,68,285 मैट्रिक टन, धमतरी जिले में 3,35,607 मैट्रिक टन, गरियाबंद जिले में 2,73,019 मैट्रिक टन, महासमुंद जिले में 5,74,029 रायपुर जिले में 4,11,674 मैट्रिक टन, बलरामपुर जिले में 1,62,685 मैट्रिक टन, जशपुर जिले में 1,25,721 मैट्रिक टन, कोरिया जिले में 1,14,574 मैट्रिक टन, सरगुजा जिले में 1,90,562 मैट्रिक टन और सूरजपुर जिले में 2,15,179 मैट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है।

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   26 दिसंबर को 'वीर बाल दिवस' के रूप में मनाने की घोषणा पर अमरजीत सिंह सलूजा ने जताया PM का आभार
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़: 35 हाथियों के दल ने मचाया उत्पात, फसलों को रौंदकर किया बर्बाद
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   महतारी वंदन की बचत से पूरी हुई संतोषी की बरसों पुरानी मुराद
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending