Connect with us

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में बारदाना और गोबर पर जारी है सियासत

Published

on

रायपुरः बारदाना और गोबर को लेकर छत्तीसगढ़ की सियासत एक बार फिर गरम है..जनता से सीधे-सीधे जुड़े इन दोनों मुद्दों को लेकर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय और नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने सरकार को घेरने की कोशिश की तो सीएम भूपेश बघेल ने भी दोनों को तीखा जवाब दिया। मुख्यमंत्री ने साय के बयान पर ये तक कह दिया कि उनके दिमाग में ही गोबर भरा हुआ है क्या कहें। वहीं बारदाने पर कौशिक के बयान को अल्पज्ञान करार दिया।

भूपेश सरकार ने पिछले चार दिन के भीतर दो अहम फैसले लिये। पहली तस्वीर रविवार की है। जब मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में गोबर से प्राकृतिक पेंट बनाने की तकनीकी हस्तांतरण के लिए MoU हुआ। जबकि दूसरी तस्वीर सोमवार को हुई कैबिनेट की बैठक की है, जहां 1 दिसंबर से धान खरीदी के प्रस्ताव को मंजूरी मिली। इसके अलावा सीएम ने बारदाने की कमी को लेकर ने प्रधानमंत्री को पत्र भी लिखा है, लेकिन विपक्ष ने बारदाने की कमी और गोबर खरीदी को लेकर सरकार पर कई आरोप लगाए।

यह भी पढ़ें   रायपुर : मासूम बच्चे को घुमाने के बहाने लेजाकर जिंदा जलाया...

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने जहां सरकार पर गोबर घोटाला करने का आरोप लगाया तो वहीं नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि बारदाने का व्यवस्था करना केंद्र नहीं राज्य का काम है। बीजेपी के दो दिग्गज नेताओं ने हमला किया तो जवाब देने खुद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मोर्चा संभाला और तीखा पलटवार करते हुए कहा कि उनके दिमाग में ही गोबर भरा है तो क्या कहें। सीएम ने नेता प्रतिपक्ष को भी आड़े हाथों लिया। विपक्ष के आरोपों पर मुख्यमंत्री के तीखे पलटवार से प्रदेश की सियासत गरमा गई। जुबानी जंग भी तेज हो गया। भूपेश बघेल के बयान पर बीजेपी नेताओं ने आपत्ति जताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री को अपनी मर्यादा का ख्याल रखना चाहिए। इस तरह का बयान देना उनको शोभा नहीं देता।

यह भी पढ़ें   स्वतंत्रता दिवस पर उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने फहराया तिरंगा

छत्तीसगढ़ की सियासत में धान हमेशा से हॉट टॉपिक रहा है और शायद सत्ता हासिल करने का सबसे बड़ा जरिया। यही वजह है कि बीजेपी और कांग्रेस हमेशा से धान के मुद्दे पर पीछे नहीं हटती। बहरहाल विष्णुदेव साय और धरमलाल कौशिक पर सीएम भूपेश बघेल की टिप्पणी को बीजेपी मुद्दा बनाने में जुट गई है। बहरहाल धान के कटोरे में बारदाना संकट और गोबर खरीदी के बहाने चढ़ा सियासी पारा जल्द नीचे आएगा। लगता नहीं है।

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   श्रमिकों के आने जाने के लिए समय तय, बसों को रहेगी 24 घंटे छूट, देखें
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   Bollywood Live News- बिग बॉस में डॉली चायवाला की एंट्री, भूल भुलैया 3 की कमाई जारी
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   CG Breaking: कोरोना टेस्ट के लिए सैंपल नहीं देने वाल होंगे गिरफ्तार! कलेक्टर ने जारी किए FIR के आदेश
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending