Connect with us

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

Published

on

chhattisgarh keshri breaking

रायपुर,छत्तीसगढ़। विधानसभा के शीतकालीन सत्र के तीसरा दिन सदन की कार्यवाही अनिश्चतिकाल के लिए स्थगित हो गई है।  BJP विधायकों की अनुपस्थिति में सभी संशोधित विधेयक पारित हो गई है। बता दें भाजपा ने आज दिनभर की कार्यवाही का बहिष्कार किया था।

सदन में सीएम बघेल ने रेडी टू ईट को लेकर बयान दिया कि  रेडी टू ईट का काम बीज और कृषि विकास निगम को दिया गया है।
यहां आधुनिक संयंत्र से सभी गुणवत्ता और मापदंड पूर्ण होंगे। सीएम ने सवाल किया कि आखिर ‘बीजेपी चुप क्यों हैं बीजेपी शासित राज्यों में विरोध नहीं कर रहे।

यह भी पढ़ें   रायपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन, बड़ी संख्या में जुटने लगे नेता और कार्यकर्ता

सीएम ने आगे कहा कि ‘बीजेपी के पास धर्मांतरण ही एक मात्र मुद्दा बच गया है, बीजेपी केवल धर्म के आधार पर राजनीति करती है।

सीएम बघेल ने आग कहा कि ’15 साल में गरीब किसानों को छोड़ कमिशन में ध्यान दिया, हम सभी धर्मों को आदर, सम्मान से देखते हैं। ये सिर्फ आपस से लड़ाने का कार्य कर रहे हैं। कवर्धा की घटना में बहकाने का कार्य कर रहे हैं।

इससे पहले BJP सदस्य ने रेडी ईट के मामले में लाए स्थगन प्रस्ताव चर्चा कराने की मांग की। धरमलाल कौशिक और बृजमोहन अग्रवाल ने कहा ‘अगर तत्काल चर्चा नहीं कराई जाती है, तो वे बजट अनुदान मांगों का बहिष्कार करेंगे’।

यह भी पढ़ें   विश्व पर्यटन दिवस पर टूरिज्म कान्क्लेव 2022 में शामिल हुए सीएम भूपेश बघेल, कहा- छत्तीसगढ़ की संस्कृति को दुनिया को बताने की आवश्यकता

संसदीय सचिव रविन्द्र चौबे और MLA मोहन मरकाम ने आरोप लगाया कि भाजपा सदस्यों पर चर्चा से भागने का आरोप लगाया।

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा  कि ‘आसंदी को चर्चा के लिए समय तय करने का अधिकार है, स्पीकर ने द्वितीय अनुपूरक अनुदान मांग पेश करने के लिए CM भूपेश बघेल को आमंत्रित किया तो विरोध में BJP सदस्य सदन से वॉक आउट कर बाहर निकल गए।

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   भाटापारा: चलती ट्रेन में चढ़ते समय फिसला युवक का पैर, RPF के जवान ने बचाई जान
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   नाबालिक बच्चे का अश्लील विडियो इंस्टाग्राम पर शेयर करने वाले आरोपी को रतनपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   क्या आपको पता है देश का दूसरा 'राष्ट्रपति भवन' छत्तीसगढ़ में हैं?
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending