Connect with us

कोंडगाँव

छत्तीसगढ़ : BSF 17 बटालियन के 6 जवान कोरोना पॉजिटिव

Published

on

रायपुर। प्रदेश में कोरोना की तीसरी लहर ने छत्तीसगढ़ पुलिस और केंद्रीय अर्द्ध सैनिक बल के शिविरों में तगड़ी सेंध लगाई है। मंगलवार को नवा रायपुर में सीमा सुरक्षा बल (BSF) 17 बटालियन के 6 जवानों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं बीजापुर के बोदली कैंप में रह रहे छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (CAF) के 14 जवान भी कोरोना संक्रमण की वजह से बीमार हो गए हैं। बढ़ते संक्रमण को देखते हुए अब दूसरे राज्यों से आने वालों के लिए निगेटिव रिपोर्ट अनिवार्य कर दी गई है।

सोमवार को कांकेर जिले के कन्हारगांव कैंप में रह रहे सशस्त्र सीमा बल (SSB) के पांच जवानों में संक्रमण की पुष्टि हुई थी। वहीं सुकमा जिले के तिमेलवाड़ा कैंप में कोबरा 202 यूनिट के 38 जवान पॉजिटिव पाए गए थे। बताया जा रहा है, पॉजिटिव पाए गए अधिकतर जवान छुट्‌टी से वापस लौटे थे। संक्रमण की पुष्टि होने के बाद जवानों को उनके कैंप में ही आइसोलेट किया गया है। उनके संपर्क में आए जवानों की भी जांच की जा रही है। आशंका जताई जा रही है कि रायपुर से लेकर बस्तर के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में यह कोरोना विस्फोट सुरक्षा बलों के लिए बड़ी चुनौती साबित हो सकता है।

40 टैबलेट की डोज तय

कोरोना के इलाज के प्रिस्क्रिप्शन में इस बार अमेरिकी दवा मोलुनुपीरावीर टैबलेट शामिल की जा रही है। इस टैबलेट को ड्रग कंट्रोलर ऑफ इंडिया ने आपात स्थिति को देखते हुए मंजूरी दे दी है। दिसंबर में लांच हुई इस दवा के 10 हजार से ज्यादा डोज प्रदेश के दवा कारोबारियों को सप्लाई हुए हैं। एक मरीज के लिए 40 टैबलेट की डोज तय है। कंपनियों के हिसाब से इस पूरे डोज का रेट दो से ढाई हजार रुपए होगा। भारत में एक साथ 15 कंपनियां प्रोडक्शन कर रही हैं, इसलिए स्टॉक कम नहीं होगा। अभी भी सामान्य लक्षण वाले मरीजों को पैरासिटामॉल और कफ सिरप से ही इलाज किया जाएगा।

यह भी पढ़ें   मुख्यमंत्री बघेल ने प्रदेश की सुख, समृद्धि की कामना के साथ नेहरु नगर स्थित भगवान राधा कृष्ण मंदिर में पूजा-अर्चना की

स्कूलों के बच्चे भी आये चपेट में

मंगलवार को छत्तीसगढ़ में 35 हजार 705 नमूनों की जांच हुई। इस बीच 1059 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सबसे ज्यादा 343 केस रायपुर जिले में ही सामने आए हैं। बिलासपुर में 159, रायगढ़ में 141, दुर्ग में 89 मरीज मिले हैं। कोरिया जिले में 60 लोग पॉजिटिव आए हैं। इनमें से दो स्कूलों के 55 बच्चे और 3 शिक्षक भी हैं।

तीन मरीजों की मौत

मंगलवार को छत्तीसगढ़ में कोरोना के 3 मरीजों की मौत हो गई। इनमें से 2 मौतें तो बिलासपुर में ही हुई है। एक मौत रायगढ़ में हुई है। इसमें दो मौतों की एकमात्र वजह कोरोना संक्रमण ही था। मरने वालों में से केवल एक मरीज को कोरोना के अलावा दूसरी गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं भी थीं। इन तीन मौतों को मिलाकर प्रदेश भर में अब तक 13 हजार 604 लोगों की जान इस महामारी की वजह से जा चुकी है।

यह भी पढ़ें   रश्मिका का हुआ था एक्सीडेंट, एक्ट्रेस ने पोस्ट फैंस काे दी जानकारी

डॉक्टर भी संक्रमण की चपेट में

महामारी की इस लहर की चपेट में बड़ी संख्या में डॉक्टर भी हो रहे हैं। रायपुर मेडिकल कॉलेज के पीजी हॉस्टल से कई डॉक्टर इसकी चपेट में आए हैं। गवर्नमेंट डेंटल कॉलेज के एक डॉक्टर भी मंगलवार को कोरोना पॉजिटिव पाए गए। राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज के 14 डॉक्टरों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। रायपुर एम्स में दूसरी बीमारियों के इलाज के लिए आए कई मरीज पॉजिटिव भी मिले हैं।

एक दिन में दोगुने हुए केस

मंगलवार को मिले 1059 कोरोना मरीजों की वजह से प्रदेश में एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 2977 हो गई है। एक दिन पहले ही प्रदेश में केवल 1942 सक्रिय मरीज थे। यह संख्या लगभग दुगुनी है। इस समय से अधिक 847 एक्टिव केस रायपुर में ही हैं। बिलासपुर में 519 और रायगढ़ में 494 मरीजों का इलाज चल रहा है। इस समय केवल कोण्डागांव और नारायणपुर जिले ही संक्रमण के प्रभाव से अछूते बच गए हैं। बेमतरा में भी मंगलवार को कोई नया मरीज नहीं मिला।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोंडगाँव

दुर्ग में वूमन स्पेसिफिक जॉब फेयर का आयोजन, केवल युवतियों को दी जाएगी ये नौकरी, 30 जनवरी को होगा इंटरव्यू

Published

on

दुर्ग: महिलाओं हेतु विशेष प्लेसमेंट (वूमन स्पेसिफिक जॉब फेयर) कैंप का आयोजन दिनांक 30 जनवरी को स्थान जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र दुर्ग में समय – प्रातः 11 बजे से किया जाएगा, जिसमें विनायक जॉब कन्सल्टेंट, रायपुर एवं फाइंड दक्ष, भिलाई के द्वारा कुल 146 रिक्त पदो के लिए नियुक्तिः की जायेगी।

  इसमें कम्प्यूटर ऑपरेटर (10), बैंक ऑफिस एक्जीक्यूटिव (05), फ्रंट ऑफिस एडमिन (01), सेल्स एक्जीक्यूटिव (12), ऑपरेशन एक्जीक्यूटिव (02), एच. आर. एक्जीक्यूटिव (02), काउंटर सेल्स (11), स्टॉफ नर्स (05), एकाउंटेंट (02) के पद रिक्त है। इसी प्रकार फिल्ड एक्जीक्यूटिव (10), सर्विस इंजिनियर (02), सेल्स मैनेजर (02), सेल्स कोआर्डिनेटर (08), मार्केटिंग एक्जीक्यूटिव (10), एसोसिएशन कोआर्डिनेटर (01), ऑफिस एडमिनिस्ट्रेशन (05) के पद रिक्त है। डाटा एंट्री ऑपरेटर (05), टेलिकॉलर (01), एच. आर. ऑफिसर (01), पर्सनल असिस्टेंट (01), आई.टी. एक्जीक्यूटिव (02), टेली ऑपरेटर (01), एस.ए.पी. कन्सल्टेंट (01), एकाउंट असिस्टेंट (03) के पद रिक्त है। इसी प्रकार एकाउंट मैनेजर (01), सिक्योरिटी गार्ड (02), टेलिकॉलर एक्जीक्यूटिव (04), बैक ऑफिस असिस्टेंट (05), फ्रंट ऑफिस एक्जीक्यूटिव (06), लेरेवल डेवलपर (10), एच. आर. एक्जीक्यूटिव (02), टेलिकॉलर (13) के पद रिक्त है।

यह भी पढ़ें   ‘महात्मा फुले समता’ पुरस्कार से सम्मानित हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

अतः इच्छुक अपने समस्त शैक्षणिक प्रमाण पत्र, छ.ग. निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र एवं आधार कार्ड समस्त दस्तावेजों की स्वप्रमाणित छायाप्रति एवं 2 नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ के साथ जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र में उपस्थित हो सकते हैं। रिक्तियों से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिये जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, दुर्ग के सूचना पटल अथवा मॉडल कैरियर सेंटर, दुर्ग के फेसबुक पेज-ंिबमइववाण्बवउध्उबमकनतह पर देखा जा सकता है।

Continue Reading

कोंडगाँव

कोण्डागांव: लाईवलीहुड कॉलेज कोण्डागांव में 25 अगस्त को रोजगार मेला का आयोजन

Published

on

कोण्डागांव| जिला कौशल विकास प्राधिकरण कोण्डागांव द्वारा संकल्प परियोजना अंतर्गत 25 अगस्त 2022 को प्रातः 10:30 बजे से लाईवलीहुड कॉलेज भवन डोंगरीपारा कोण्डागांव में रोजगार मेला का आयोजन किया गया है। जिसमें निजी नियोजकों द्वारा कुल 943 पदों के लिए योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जायेगा। सहायक संचालक जिला कौशल विकास प्राधिकरण कोण्डागांव से मिली जानकारी के अनुसार उक्त रोजगार मेला में 6 नियोजकों द्वारा अपने प्रतिष्ठानों एवं फर्मों में रिक्त पदों के लिए योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जायेगा। जिसके तहत् दंतेश्वरी होण्डा कोण्डागांव में असिस्टेंट एवं फील्ड वर्कर, हेड टेक्नीशियन एवं कम्प्यूटर ऑपरेटर के कुल 11 पदों, कमाण्डों सिक्यूरिटी सर्विसेज रायपुर के द्वारा सिक्यूरिटी सुपरवाईजर के 30 तथा सिक्यूरिटी गार्ड के 50 पदों, कोंडानार गारमेंट फेक्ट्री के द्वारा सुपरवाईजर के 10, हेल्पर एवं ऑपरेटर के 160 पदों, प्रथम एजुकेशन फाउण्डेशन सुकमा द्वारा ट्रेनी ऑटोमेटिव टूव्हीलर एवं ट्रेनी ऑटोमेटिव फोरव्हीलर के तीस-तीस पदों तथा ट्रेनी इलेक्ट्रीकल के 30 एवं ट्रेनी इलेक्ट्रीकल के 30 एवं ट्रेनी हॉस्पीटालिटी के 40 पदों, अविनाश इंटरप्राईजेस द्वारा सिक्यूरिटी गार्ड के 100, होम हेल्थ केयर के 60 तथा ट्रेनी सिलाई के 200 पदों के लिए योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जायेगा। वहीं सीजा फाउण्डेशन रायपुर के द्वारा मोबिलाईजर, प्लेसमेंट कोआर्डीनर, साफ्ट स्किल ट्रेनर, इलेक्ट्रीशियन ट्रेनर, मेशन राजमिस्त्री ट्रेनर एवं रिटेल ट्रेनर प्रत्येक के दो-दो पदों तथा इलेक्ट्रीशियन, मेशन राजमिस्त्री एवं सेल्स प्रोफेशनल प्रत्येक के लिए साठ-साठ पदों हेतु पात्र अभ्यर्थियों का चयन किया जायेगा।

यह भी पढ़ें   चरवाहे मोहित के जीवन में भरे नए रंग, गोबर बेचकर खरीद ली जमीन

सेल्स असिस्टेंट एवं फील्ड वर्कर एवं हेड टेक्नीशियन पद हेतु आयु 18 से 30 वर्ष के मध्य तथा शैक्षणिक योग्यता 12वीं उत्तीर्ण होना चाहिए। वहीं कम्प्यूटर ऑपरेटर पद के लिए आयु 18 से 30 वर्ष के बीच एवं शैक्षणिक योग्यता 12 वीं उत्तीर्ण सहित कम्प्यूटर में डिप्लोमाधारी होना चाहिए। इन पदों पर 3 वर्ष के अनुभव प्राप्त अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जायेगी। सिक्यूरिटी सुपरवाईजर पद हेतु आयु 18 से 45 वर्ष के मध्य और शैक्षणिक योग्यता 12 वीं उत्तीर्ण तथा गार्ड के लिए निर्धारित मापदण्ड होना चाहिए। सिक्यूरिटी गार्ड पद हेतु आयु 18 से 30 वर्ष के मध्य तथ शैक्षणिक योग्यता 10 उत्तीर्ण एवं गार्ड के लिए निर्धारित मापदण्ड होना चाहिए। इन दोनों पदों के लिए 1 वर्ष के अनुभव प्राप्त अभ्याथियों को वरीयता दी जायेगी। कोंडानार गारमेंट फैक्ट्री के सुपरवाईजर पद के लिए शैक्षणिक योग्यता स्नात्तक तथा हेल्पर एवं ऑपरेटर पद हेतु 8वीं उत्तीर्ण होना चाहिए। इन तीनों पद के लिए आयु सीमा 18 से 30 वर्ष के मध्य होना चाहिए।

ट्रेनी ऑटोमेटिव फोरव्हीलर, ट्रेनी इलेक्ट्रीकल एवं ट्रेनी हॉस्पीटालिटी पद के लिए शैक्षणिक योग्यता 8वीं उत्तीर्ण तथा आयु सीमा 18 से 30 वर्ष के मध्य होना चाहिए। अविनाश इंटरप्राईजेस के सिक्यूरिटी गार्ड एवं होम हेल्थ केयर पद हेतु शैक्षणिक योग्यता 10वीं उत्तीर्ण तथा ट्रेनी सिलाई के लिए शैक्षणिक अहर्ता 5वीं उत्तीर्ण होना चाहिए। इन तीनों पदों हेतु आयु सीमा 18 से 45 वर्ष के माध्य होना चाहिए। सीजा फाउण्डेशन रायपुर के मोविलाईर, इलेक्ट्रीशियन मेसन राजमिस्त्री एवं सेल्स प्रोफेशनल पद के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं उत्तीर्ण, प्लेसमेंट कोआर्डीनेटर पद हेतु स्नात्तक, साफ्ट स्क्लि ट्रेनर पद के लिए स्नात्तक एवं पोस्ट ग्रेजुएट तथा एक वर्ष का अनुभव और इलेक्ट्रीकल ट्रेनर, रिटेल ट्रेनर एवं मेशन राजमिस्त्री ट्रेनर पद के लिए सम्बन्धित ट्रेड में आईटीआई प्रशिक्षित और संबन्धित क्षेत्र में 4 वर्ष का अनुभव होना चाहिए। इन सभी पदों के लिए आयु सीमा 18 से 45 वर्ष के माध्य होना चाहिए। दंतेश्वरी होण्डा कोण्डागांव, कोण्डानार गारमेंट फेक्ट्री तथा सीजा फाउण्डेशन रायुपर के पदों हेतु हेतु कार्य स्थल कोण्डगांव निर्धारित है। वहीं कमाण्डो सिक्यूरिटी सर्विसेज रायपुर के पदों के लिए कर्य स्थ्ल रायपुर, अविनाश इंटरप्राईजेस के पदों हेतु कार्य स्थल संपूर्ण भारत तथा प्रथम एजुकेशन फाउण्डेशन सुकमा के पदों हेतु कार्य स्थल छत्तीसगढ़ राज्य एवं अन्य प्रदेश नियत है। उक्त सभी पदों पर कार्य करने के ईच्छुक योग्य अभ्यर्थी अपने बॉयोडाटा एवं शैक्षणिक योग्यता सम्बन्धी प्रमाण पत्र और अन्य दस्तावेजों के साथ 25 अगस्त 2022 को प्रातः 10:30 लाईवलीहुड कॉलेज डोंगरीपारा कोण्डागांव में उपस्थित होकर रोजगार मेला मे शामिल हो सकते है। उक्त रोजगार मेला संबन्धी विस्तृत जानकारी जिले के वेबसाईट www.kondagaon.gov.in  पर लॉगिन कर देखी जा सकती है।

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending