Connect with us

छत्तीसगढ़

छात्रों के परीक्षा फॉर्म अब विवि को फॉरवर्ड नहीं करेंगे कॉलेज…

Published

on

रायपुर: पं. रविशंकर शुक्ल विवि से संबद्ध महाविद्यालय अब सीधे विवि को छात्रों के परीक्षा फॉर्म फारवर्ड नहीं करेंगे। कॉलेजों को परीक्षा फॉर्म की पहले खुद ही जांच करनी होगी। इसके बाद वे विवि को फॉरवर्ड करेंगे। अब तक छात्रों द्वारा महाविद्यालयों में फॉर्म जमा किए जाने के बाद कॉलेज इन आवेदनाें को सीधे रविवि को भेज देते थे। इसके बाद विवि के परीक्षा विभाग द्वारा छात्रों के आवेदनों की जांच की जाती थी। पूरी प्रक्रिया में छात्रों को कॉलेजों में परीक्षा फाॅर्म की हार्डकॉपी जमा करनी होती थी।

आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन होने के बाद भी छात्रों के लिए इसका प्रिंटआउट निकालना तथा 30 रुपए फाॅरवर्डिंग शुल्क के साथ महाविद्यालयों में जमा करना अनिवार्य होता था। अब छात्रों को हार्डकॉपी निकालने की आवश्यकता नहीं होगी। परीक्षार्थियों के आवेदनाें की जांच कॉलेजों को ऑनलाइन ही करनी होगी। वहीं अग्रेषण शुल्क को परीक्षा फीस में ही जोड़ा जाएगा।

यह भी पढ़ें   CG Budget Session : कांग्रेस के विधायक ने ही घेरा मंत्री को! DMF की राशि में बंदरबाट का लगाया आरोप...

… तो आवेदन स्वीकार नहीं करेगा रविवि

मंगलवार को हुई बैठक में 100 से अधिक महाविद्यालयों के प्राचार्य शामिल हुए। परीक्षा फॉर्म के पैटर्न में पहली बार किए जा रहे इस बदलाव के बारे में सभी को दिशा-निर्देश दिए गए। रविवि ने स्पष्ट किया है कि यदि किसी छात्र द्वारा परीक्षा फॉर्म भर दिया गया है, लेकिन उसे महाविद्यालय द्वारा फॉरवर्ड नहीं किया गया है तो विवि उक्त छात्र के आवेदन को स्वीकार नहीं करेगा। अधिकतर प्राचार्य इस नई व्यवस्था से असंतुष्ट दिखे, क्योंकि इसे कॉलेजों के परीक्षा संबंधित भार में बढ़ोतरी होगी। बैठक को कुलपति प्रो. केएल वर्मा ने संबोधित किया।

यह भी पढ़ें   रायपुर: गौरा-गौरी विसर्जन के दौरान बलवा! 4 लोग घायल, 2 की हालत गंभीर

कोर्स की मांगी जानकारी

रविवि की वार्षिक परीक्षाएं मार्च में प्रारंभ होगी। इसके लिए आवेदन चल रहे हैं। छात्रों को सामान्य फीस के साथ 24 दिसंबर तक तथा 100 रुपए विलंब शुल्क के साथ 31 दिसंबर तक का समय दिया गया है। बैठक में कॉलेजों से उनके यहां पूर्ण-अपूर्ण पाठ्यक्रमों की जानकारी मांगी गई। जो कॉलेज सिलेबस में पिछड़ चुके हैं, उन्हें अतिरिक्त कक्षाएं लगाकर कोर्स पूरा करने कहा गया है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   मुख्यमंत्री बघेल ने किया मां दन्तेश्वरी एयरपोर्ट में लगेज कन्वेयर बेल्ट का शुभारंभ
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   रायपुर के कारोबारी को मिली फोन पर धमकी...
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   ICSE बोर्ड 10th में अनन्या साहू ने किया टाप, 98 प्रतिशत अंक हासिल कर बढ़ाया मान
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending