Connect with us

फैशन

जीवन में मंत्रों का महत्व क्यों, आचार्य चाणक्य बताया ये रहस्य

Published

on

आचार्य चाणक्य ने चाणक्य नीति ग्रंथ में बताया है कि मंत्रों को गुप्त रखना क्यों जरूरी होता है। आचार्य चाणक्य ने बताया है कि मंत्र पथ प्रदर्शक होते हैं और कर्तव्य मार्ग पर राह दिखाने में सहायक होते हैं। यहां जानें आचार्य चाणक्य ने मंत्रों को लेकर इन श्लोकों में क्या कहा है –

॥ श्रेष्ठतमां मन्त्रगुप्तिमाहुः ।।

आचार्य चाणक्य ने कहा है कि मंत्र को गुप्त रखने की नीति सर्वश्रेष्ठ नीति है। राजधर्म के आचार्य बृहस्पति, विशालाक्ष, बाहुदंतीपुत्र, पिशुन प्रभृति विद्वान् लोग, मंत्र गुप्त रखने की नीति को अन्य सब नीतियों का सिरमौर बता गए हैं। उन्होंने इस संबंध में एक श्लोक का भी जिक्र किया है –

|| कार्यान्धस्य प्रदीपो मन्त्रः ॥

आचार्य चाणक्य के मुताबिक मंत्र अंधकार में मार्ग दिखाने वाले दीपक के समान है। यह अपने कार्य के संबंध में अनिश्चित नीति वाले व्यक्ति को उसका कर्त्तव्य मार्ग दिखाने में सहायक होता है। जैसे घर का मालिक प्रकाश के बिना अपने ही घर में अंधे व्यक्ति के समान व्यवहार करता है, उसी प्रकार मनुष्य सुविचारित मंत्र के बिना अपना कर्त्तव्य पालन करने में अंधा बना रहता है।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ में 1 नवंबर से नहीं शुरू होगी धान खरीदी

॥ मन्त्रचक्षुषा परछिद्राण्यवलोकयन्ति ।।

आचार्य चाणक्य ने कहा है कि जिन राजाओं को अपनी विजय की आशा रहती है, वे अपने परामर्शदाता मंत्रियों की आंख से अथवा उनकी दृष्टि से अपने विरोधियों की कमजोरियों को जान लेते हैं। जो राजा सदैव सतर्क रहता है, वही जीत की आशा कर सकता है। वह अपने मंत्रियों अथवा अन्य परामर्शदाताओं की सहायता से अपने विरोधी राष्ट्रों की कमजोरियों का पता लगा लेता है। दूसरे राष्ट्र की कमजोरियों अथवा दुर्बलताओं का ज्ञान होने पर राजा लाभ उठा सकता है और अपने राज्य को सुदृढ़ बना सकता है।

॥ मंत्रकाले न मत्सरः कर्तव्यः ।।

आचार्य चाणक्य के मुताबिक मंत्र ग्रहण करते समय मंत्रदाता के छोटे अथवा बड़ेपन पर ध्यान न देकर उसके अभ्रांत्तपन पर ईर्ष्या न करके श्रद्धा के साथ मन्त्र ग्रहण करना चाहिए। इसका भाव यह है कि जिस समय किसी योजना के संबंध में विचार किया जा रहा हो, उस समय किसी को छोटा अथवा निर्बल समझकर उसकी बात को महत्त्वहीन नहीं समझना चाहिए। मंत्रणा में भाग लेने वाले सभी सदस्यों का कर्त्तव्य है कि वे निष्पक्ष भाव से सबके विचार सुनें।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

रायपुर धरसीवां के उद्योगपति अग्रवाल दंपत्ति ने जीता ‘मोस्ट एक्सपीरियंस कपल’ अवार्ड

Published

on

Industrialist Agrawal couple from Raipur Dharsiwan won the 'Most Experienced Couple' award

रायपुर। जेसीआई रॉयल कैपिटल द्वारा छत्तीसगढ़, ओडिशा और विदर्भ ज़ोन के लिए वार्षिक कार्यक्रम “प्यार का नग़मा – कपल ट्रेनिंग प्रोग्राम” बड़ी धूमधाम से सम्पन्न हुआ। इस विशेष कार्यक्रम का संचालन इंटरनेशनल ट्रेनर जेसी पीपीपी जेएफआर राजेश अग्रवाल ने किया, जिसमें कुल 36 जोड़े शामिल हुए।

इवेंट में विभिन्न सत्रों और गतिविधियों के दौरान कपल्स ने संवाद, समझ और आपसी सहयोग जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष प्रशिक्षण प्राप्त किया।

इस अवसर पर रायपुर धरसीवां के राइस मिलर जेसी जेएफएम महेश अग्रवाल और श्रीमती अंजलि अग्रवाल को “Most Experienced Couple Award” से सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर महेश अग्रवाल ने अपने विचार साझा करते हुए कहा कि..

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ में 1 नवंबर से नहीं शुरू होगी धान खरीदी

पायलट फैकल्टी का ट्रेनिंग एक्ट बेहद प्रेरणादायक और उपयोगी रहा। इस कार्यक्रम ने हम सबकी प्रतिभा को निखारने का अवसर दिया। इसके लिए मैं दिल से धन्यवाद देता हूँ।

कार्यक्रम में ज़ोन के विभिन्न शहरों से आए प्रतिनिधियों ने भाग लिया और इसे कपल रिलेशनशिप को सशक्त बनाने की दिशा में एक सार्थक पहल बताया।

Continue Reading

blog

Lucky Moles on Female Body: क्या आपके शरीर के इन खास 5 जगहों पर हैं तिल?

Published

on

lucky moles on female body
lucky moles on female body] हर इंसान के शरीर पर तिल होना आम बात है। अक्सर हमें शरीर के किसी न किसी बॉडी पार्ट्स पर तिल के निशान दिख जाते हैं। कभी लाल तो कभी काले रंग के तिल नजर आ ही जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं? शरीर के तिल कुछ लोगों के लिए गुडलक भी साबित होते हैं, या कुछ के तिल भी आपके लिए नुकसान हो सकता है। वहीं ज्योतिष शास्त्र की मानें तो हर तिल का कोई न कोई मतलब होता है।

कुछ ऐसे तिल होते हैं जो आपको फायदा दिला सकते हैं तो वहीं कुछ ऐसे तिल भी होते हैं जिससे आपको नुकसान हो सकता हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि शरीर के किस हिस्से पर किस तिल का होने का क्या मतलब होता है।


गले पर तिल: 
गले पर तिल होने से सोचने समझने की शक्ति बहुत अच्छी होती है। ऐसे लोगों की उम्र लंबी होती है और उन्हें सुख सुविधाओं के लिए ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती।


ललाट पर तिल: 
ललाट पर तिल होना बताता है कि वो एक मेंटर की भूमिका में हैं। ये तिल दोनों भौहों के बीच में होता है। ये तिल उनके लिए फायदेमंद होता है।


होंठ पर तिल: 
होंठ के ऊपर तिल होना ये बताता है कि आप बहुत आकर्षित हैं और आपकी बात का लोगों पर बहुत असर होता है। ऐसे लोग सुख सुविधाओं को पसंद करते हैं। इन्हें प्यार करने वाला जीवनसाथी मिलता है।


हथेली पर तिल: 
जिन लोगों की उल्टे हाथ की हथेली के बीच में तिल होता है उनके पास पैसे की कोई कमी नहीं रहती। ऐसे लोग धन को जमाकर रखते हैं। पैसे बचाने में ये लोग माहिर होते हैं।
यह भी पढ़ें   मुख्यमंत्री भूपेश आज ‘द प्रोग्रेस ग्लोबल अवार्ड्स' कार्यक्रम में होंगे शामिल
Continue Reading

देश

कौन है ये बिहार की सिंगर स्वाति मिश्रा? PM मोदी भी हो गए मंत्र मुग्ध

Published

on

देश में टैलेंट की कमी नहीं है और सोशल मीडिया के दौर में तो अब कई सारे टैलेंट ऐसे हैं जो वायरल भी हो रहे हैं. आजकल एक गाना हर तरफ छाया गया है और काफी ज्यादा सुना जा रहा है. गाने के बोल हैं ‘राम आएंगे’. इस गीत को फैंस तो पसंद कर ही रहे हैं अब ये गीत सुन पीएम मोदी भी मंत्रमुग्ध हो गए हैं और उन्होंने ये गाना गाने वाली सिंगर स्वाति मिश्रा की तारीफ भी की है. आइये जानते हैं कौन हैं स्वाति मिश्रा जिनके गीत को खूब सुना जा रहा है.

पीएम मोदी ने क्या कहा?

पीएम मोदी ने इस गाने की तारीफ की है और इसका यूट्यूब लिंक भी शेयर किया है. उन्होंने वीडियो शेयर करने के साथ लिखा- ‘श्री राम लला के स्वागत में स्वाति मिश्रा जी का भक्ति से भरा यह भजन मंत्रमुग्ध करने वाला है’ पीएम मोदी की बातों से तो लग रहा है कि उन्हें ये गीत काफी पसंद आ गया है. वैसे तो ये गीत पिछले कुछ दिनों से खूब सुना जा रहा है लेकिन मोदी जी द्वारा वीडियो शेयर करने के बाद से ये गाना और भी तेजी से वायरल हो रहा है.

श्री राम लला के स्वागत में स्वाति मिश्रा जी का भक्ति से भरा यह भजन मंत्रमुग्ध करने वाला है#ShriRamBhajanhttps://t.co/g2u1RhPpqO

— Narendra Modi (@narendramodi) January 3, 2024

कौन हैं स्वाति मिश्रा?

स्वाति मिश्रा की बात करें तो वे बिहार की रहने वाली हैं. वे बिहार के छपरा स्थित माला गांव की रहने वाली हैं. फिलहाल रिपोर्ट्स की मानें तो वे काम के सिलसिले में मुंबई में रहती हैं. उन्हें इस गाने से पॉपुलैरिटी मिली है लेकिन वे पहले भी कई सारे भजन गा चुकी हैं. उनकी आवाज को फैंस काफी पसंद करते हैं. सोशल मीडिया पर भी वे धीरे-धीरे पॉपुलर हो रही है. इंस्टाग्राम पर भी उनकी ठीक-ठाक फैन फॉलोइंग है. यहां पर उनके 742 हजार फॉलोअर्स हैं.

बता दें कि साल 2024 जनवरी में अयोध्या राम मंदिर का प्राण प्रतिष्ठान है. धार्मिक माहौल बना हुआ है. हर तरफ जय श्री राम की गूंज है. इन्हीं सबके बीच ये गाना इस माहौल में चार चांद लगा रहा है. हर दूसरे शख्स की प्ले लिस्ट में आपको ये गाना मिल जाएगा. साथ ही इस गाने की पॉपुलैरिटी के साथ बिहार की बेटी स्वाति मिश्रा की लोकप्रियका भी खूब बढ़ रही है.

https://www.youtube.com/watch?v=wncNcu6jEgs
यह भी पढ़ें   हिन्दू विवाह में क्यों अनिवार्य माना जाता है सिंदूर दान? जानिए इसका पौराणिक महत्व
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending