Connect with us

छत्तीसगढ़

झारखंड से पकड़े गए आनलाइन धोखाधड़ी करने वाले 4 आरोपी

Published

on

सीतापुर। फर्जी बैंक अधिकारी बनकर ऑनलाइन धोखाधड़ी करने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने झारखंड से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों ने माहभर पूर्व बैंक मैनेजर बनकर सरपंच के पति के खाते से लाखों रुपए पार कर दिया था। पीड़ित पक्ष की रिपोर्ट के बाद इनकी तलाश में झारखंड पहुँची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद इन्हें गिरफ्तार किया है।

उल्लेखनीय है कि आठ मई को ग्राम पंचायत भारतपुर के सरपंच के पति मुनेश्वर राम के मोबाईल पर किसी अज्ञात व्यक्ति का फोन आया था। उसने अपने आप को बैंक का मैनेजर बताकर सरपंच के पति को पहले अपने झाँसे में लिया। उसके बाद उसने खाता वेरिफाई करने के नाम पर मुनेश्वर राम से मैसेज में आने वाले ओटीपी नंबर की माँग की। अज्ञात व्यक्ति के झाँसे में आकर मुनेश्वर राम ने खाता वेरिफाई के नाम पर मैसेज में आने वाले ओटीपी नम्बर बारी-बारी से उन्हें बताता चला गया। ओटीपी मिलते ही जालसाजों ने सरपंच पति के खाते से कई किश्तों में 12 लाख 62 हजार 81 रुपये पार कर दिया। कुछ दिनों बाद जब मुनेश्वर राम ने खाता चेक किया तब उसे पता चला कि उसके खाते में जमा रकम पार हो चुकी थी। जब उसने अपने साथ हुई आपबीती लोगो को बताई तब उसे पता चला कि उसके साथ अज्ञात लोगों ने बैंक अधिकारी बनकर ऑनलाइन धोखाधड़ी कर उसके खाते से रकम पार कर दिया है। रकम गवांने के बाद उसने अज्ञात व्यक्ति द्वारा ऑनलाइन धोखाधड़ी की रिपोर्ट थाने में दर्ज करा दी। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात व्यक्ति द्वारा किये गए कॉल के डिटेल एवं सरपंच पति के खाते से दूसरे खाते में स्थानांतरित राशि के आधार पर आरोपियों के धरपकड़ के लिए झारखंड पहुँची। जहाँ पुलिस ने बड़ी मशक्कत के बाद 27 वर्षीय नेपाल सिंह डुमरकुंडी जिला देवघर झारखंड, विकास कुमार मंडल निवासी मिसरमा, जिला देवघर झारखंड, नितेय दास निवासी कसाटी जिला देवघर झारखंड, मनु कुमार दास निवासी कासीडीह जिला देवघर झारखंड को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार चारों आरोपियों के विरुद्ध पुलिस ने धारा 420 के तहत अपराध दर्ज करते हुए न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। इस मामले में सरगना सहित कुछ अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी शेष है। जिसकी तलाश में वहाँ डटी सरगुजा पुलिस अभी भी झारखंड में आरोपियों के ठिकानों पर दबिश दे रही है।

यह भी पढ़ें   Bilaspur News: भाजपा ने मोदी सरकार के 7 साल पूरे होने पर सेवा ही संगठन के तहत कोरोना वॉरियर्स का किया सम्मान
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   CG Breaking : झीरम कांड की जांच के लिए बना नया आयोग, दो जस्टिस करेंगे जाँच
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   सिरगिट्टी पुलिस द्वारा हत्या करने वाले आरोपी को किया गया गिरफ्तार
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ ब्रेकिंग : तहसील कार्यालय के सामने किसान ने की आत्महत्या
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending