Connect with us

छत्तीसगढ़

डालय 112 की टीम द्वारा चाकू लेकर मारने दौडा रहे आरोपी को पकडकर किया गया थाना सुपुर्द

Published

on

विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 08.02.2022 को शाम समय 21:59 बजे थाना सिविल लाईन क्षेत्रांतर्गत मंगला मुंदडा हास्‍पीटल के पास चाकू लेकर मारने के उद्धेश्य से दौड़ाने की सूचना (ईवेंट BLS08-02-22/126(BLS) के अधार पर सविल लाईन ईगल 2 तत्‍काल घटना स्थल मंगला मूंदड़ा हॉस्पीटल के पास पहुंची। जहां कॉलर प्रार्थी अजय कुमार बरेठ पिता रेशम लाल बरेठ उम्र 25 वर्ष को आरोपी यश छाबड़ा पिता परमजीत छाबड़ा उम्र 21 वर्ष द्वारा चाकू लेकर मारने दौड़ा रहा थे जिसे सिविल लाईन ईगल 2 द्वारा पकड़क हाथ में रखे चाकू को छीनकर थाना सिविल लाईन सुपुर्द कर सराहनीय कार्य किया है।
उपरोक्त कार्य में डायल 112 के निम्न लिखित कर्मचारियों का योगदान रहा –
1 – आरक्षक 433 भागीरथी गेंदले(सिविल लाईन ईगल 2)
2- चालक शंभू बैस (सिविल लाईन ईगल 2)
3 – आरक्षक 1189 भूपेन्द्र साहू (डीपीसीआर डायल 112 बिलासपुर)

यह भी पढ़ें   रायपुर ब्रेकिंग: राजधानी सुपर स्पेशलिस्ट अस्पताल में हुए अग्निकांड मामले में 2 डॉक्टर गिरफ्तार
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ में अब तक आज 340.4 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   7 सीजी NCC बटालियन के तत्वाधान में विजय दिवस उत्सव के रूप में शास.बिलासा कन्या महाविद्यालय में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   सड़क पर घूमते दिखे मवेशी तो जनपद CEO और नगर पालिका CMO होंगे जिम्मेदार
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending