Connect with us

छत्तीसगढ़

थाना सरकंडा क्षेत्र के अपह्त नाबालिक बालिका आरोपी से बरामद, शादी का प्रलोभन देकर अपने साथ भगा ले गया था

Published

on

नाम आरोपी:-

किशोर सिंह राजपूत पिता रामभाई राजपूत उम्र- 20 वर्ष सा. अटल आवास के पीछे अशोक नगर मुरूम खदान थाना सरकंडा जिला बिलासपुर छ0ग0

बिलासपुर। मामलेे का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थिया दिनांक 15.09.2022 को थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज करायी कि इसकी नाबालिक लडकी उम्र- 17 वर्ष दिनांक 14/09/2022 को शाम करीब 07ः00 बजे अपने घर से बिना बताये कहीं चली गई है जो घर वापस नही है कि अज्ञात आरोपी के द्वारा नाबालिक लडकी को बहला फुसलाकर भगा कर ले जाने की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध धारा- 363 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

यह भी पढ़ें   दी न्यू इंडिया स्कूल की NSS इकाई ने चलाया मतदाता जागरूकता अभियान

मामले की गंभीरता को देखते हुये पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर, उप पुलिस अधीक्षक के मार्ग दर्शन में थाना प्रभारी सरकंडा द्वारा टीम गठित कर मामले की अपह्ता की पता तलाश कर दिनांक 16/09/2022 को आरोपी किशोर सिंह राजपूत पिता रामभाई राजपूत उम्र- 20 वर्ष सा. अटल आवास के पीछे अशोक नगर मुरूम खदान थाना सरकंडा जिला बिलासपुर के कब्जे से अपह्ता नाबालिक लडकी को बरामद कर आरोपी द्वारा नाबालिक लडकी को शादी की बात पर बहला फुसलाकर भगा ले जाना पाये जाने पर मामले में धारा 366 भादवि जोडी जाकर आरोपी किशोर सिंह राजपूत को विधिवत गिर. कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

यह भी पढ़ें   हत्या की नियत से जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सरकंडा निरी. उत्तम साहू, उप निरी. सत्यनारायण देवांगन, आर. 749 मुकेश शर्मा,1513 शिव जोगी,1275 आशीष मिश्रा का विशेष योगदान रहा।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ : एयर होस्टेस की हत्या करने वाले आरोपी ने लॉकअप में किया सुसाइड, पैंट से लगाई फांसी
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   शराब पीने के लिए पैसे की मांग करने वाले आरोपी को सकरी पुलिस ने किया गिरफ्तार
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   Board Exams: कल से शुरू होगी 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षाएं, इन नियमों का करना होगा पालन
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending