Connect with us

छत्तीसगढ़

थाना सीपत द्वारा अवैध शराब पर कार्रवाई करते हुए 7 लीटर से अधिक का शराब पकड़ा

Published

on

बिलासपुर। पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह (भपुसे) के निर्देशानुसार अ.पु.अ. (ग्रामीण),

राहुल देव शर्मा एवं डी.एस.पी. सी डी लहरे विशेष किशोर ईकाई बिलासपुर के मार्गदर्शन में एसीसीयू टीम बिलासपुर और सीपत पुलिस द्वारा संयुक्त टीम बनाकर अवैध शराब पर लगातार कार्यवाही की जा रही है इसी तारतम्य मे थाना सीपत व एसीसीयू टीम बिलासपुर के द्वारा टीम बना कर क्षेत्र अंतर्गत में अवैध शराब बिकी की सूचना मिलने पर अभियान चलाकर घेराबंदी कर ग्राम मटियारी में रेड कार्यवाही किया गया ।


कार्यवाही के दौरान ग्राम मटियारी मे मनोकामना राईस मील के सामने राजू पान ठेला के पास आरोपी राजेश कुमार सूर्यवंशी उर्फ राजू सूर्यवंशी के कब्जे से एक सफेद रंग के प्लास्टिक के थैला जिसमें 43 पाव देशी प्लेन मदिरा की 180एम. एल. की क्षमता वाली शीशीयो मे भरी कुल मात्रा 07लीटर 740 मिलीलीटर मदिरा व बिक्री रकम 200रू. बरामद किया गया। आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट की परिधी का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी राजेश उर्फ राजू सूर्यवंशी को गिर.कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

यह भी पढ़ें   अगले कुछ घंटों बाद छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम, कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट

विशेष योगदान : निरीक्षक हरीश चंद्र टांडेकर, प्र. आर. उमाशंकर राठौर, प्र. आर. सैय्यद अकबर अली, प्र.आर. देवमुन पुहुप, आरक्षक बोधुराम कुम्हार, सत्य कुमार पाटेल का विशेष योगदान रहा।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   दक्षिण-पूर्व मध्य रेलवे ने एक बार फिर 9 ट्रेनों को किया रद्द
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   बड़ी खबर: रायपुर में बढ़ा लॉकडाउन, आदेश जारी... यहाँ देखिये किन-किन चीजों में मिली छूट
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़: निर्वाचन आयुक्त आज निकाय चुनाव पर लेंगे समीक्षा बैठक
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending