Connect with us

छत्तीसगढ़

दंतेवाड़ा : सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण 2023 की हुई शुरुआत, प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा किया जा रहा निरीक्षण

Published

on

दंतेवाड़ा. छत्तीसगढ़ सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण 2023, 1 अप्रैल से सम्पूर्ण राज्य में प्रारंभ हो गया है, सर्वे को 30 अप्रैल तक पूर्ण करने का लक्ष्य रखा है इसी तारतम्य में दंतेवाड़ा जिले में भी कलेक्टर विनीत नंदनवार के निर्देशन में संबंधित अधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया जा रहा है। दंतेवाड़ा जिला के समस्त 143 ग्राम पंचायतों के 221 ग्राम में सर्वेक्षण कार्य किया जा रहा है जिसके लिए जिले में प्रगणक, सुपरवाइजर, मास्टर ट्रेनर, टेक्निकल टीम की नियुक्ति की गई है।

सर्वेक्षण कार्य का निरीक्षण जिला पंचायत सीईओ, उपसंचालक पंचायत के साथ ही सभी जनपद सीईओ, बीईओ, बीआरसी एवं अन्य अधिकारियों के द्वारा स्वयं गांव-गांव जाकर किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सर्वेक्षण हेतु निर्धारित प्रपत्रों का अवलोकन किया तथा प्रगणकों को पूरी गंभीरता के साथ त्रुटिरहित सर्वेक्षण करने के निर्देश भी दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें   बेमेतरा : अवैध काष्ठ ईमली फलदार प्रजाति परिवहन करते माजदा जप्त

साथ ही ग्राम वासियों को सर्वेक्षण कार्य में सहयोग करने के लिए भी कहा। जिले में सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण 2023 के लिए चार जनपद पंचायतों के 143 ग्राम पंचायतों के 221 ग्रामों में 68 सुपरवाइजर, 257 प्रगणक दल गठित किए गए हैं। जिसकी निरीक्षण समन्वय एवं पर्यवेक्षण हेतु कुल 45 जनपद स्तरीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। जिनके द्वारा घर-घर जाकर सर्वे का कार्य किया जा रहा है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   स्व. श्री सुभाष चंद्र केसरी जी की स्मृति में आयोजित अखिल भारतीय T20 ड्यूस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का तीसरा दिन का खेल समाप्त, जानिए आज का स्कोरबोर्ड...
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   गौरेला-पेंड्रा-मरवाही: जिला अध्यक्ष के खिलाफ FIR दर्ज, इस मामले में नगर पंचायत CMO ने लगाए गंभीर आरोप
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   CG : ट्रक और बस के बीच फंसने से युवक की मौत, कई यात्री घायल
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending