Connect with us

छत्तीसगढ़

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे मंडल के सीनियर DSC ऋषि कुमार शुक्ला का भावभीनी विदाई

Published

on

बिलासपुर। रेलवे सुरक्षा बल बिलासपुर मंडल के लोकप्रिय सीनियर डीएससी जिन्होंने दिनांक 02/09/2019 को सीनियर डीएससी का पदभार ग्रहण किया उसके पश्चात इन्होंने रेलवे सुरक्षा बल बिलासपुर को नई दिशा और प्रगति देने के आयाम कई महत्वपूर्ण कार्य की जिसमें वैश्विक महामारी कोविड-19 के समय श्रमिक स्पेशल का बेहतर संचालन कोविड-19 से यात्रियों को भोजन रेलवे सुरक्षा बल के बल सदस्यों के अलावा उसके परिवार जन तथा फैमिली मेंबर्स के लिए पर्यटन शिविर, सांस्कृतिक कार्यक्रम,खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन करना आदि था।

अपराध नियंत्रण के क्षेत्र में चाहे वह यात्री सामानों की चोरी से संबंधित अपराध हो या रेलवे संपत्ति से संबंधित अपराध है महोदय के कुशल निर्देशन में समय से अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया महोदय का सिविल प्रशासन तथा पुलिस प्रशासन से उच्च दर्जे का समन्वय रहा जिससे इनके कार्यकाल रेलवे सुरक्षा बल बिलासपुर में अनेकों बेहतरीन कार्य हुए जिसके कारण महोदय को रेल सप्ताह पुरस्कार में महाप्रबंधक स्तर से लगातार 03 वर्ष तक सुरक्षा शिल्ड भी प्राप्त हुआ।

यह भी पढ़ें   चाकू से मारपीट करने वाले आरोपी को पुलिस ने दबोचा

स्थानांतरण बिलासपुर मंडल से मध्य रेलवे के मुंबई मंडल में हुआ है जहां महोदय अगली सेवाएं देंगे दिनांक 12/09/22 को रेलवे सुरक्षा बल के इस लोकप्रिय अफसर का अपराध मीटिंग के उपरांत भव्य और भावभीनी विदाई दी गई।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   Bilaspur News: जिले में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 2 डिप्टी कलेक्टर, 7 तहसीलदार और 5 नायब तहसीलदार का बदला प्रभार, देखें पूरी लिस्ट
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   Bilaspur: नाबालिक को घर ले जाकर छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   9वीं से 12वीं तक के छात्रों को 1000 रूपए मिलेगा, महतारी योजना को मंजूरी
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending